वर्तमान भारत की जनसंख्या कितनी है (2024) – Bharat ki Jansankhya

Bharat ki Jansankhya 2024: भारत की कुल जनसंख्या कितनी है? इंडिया के यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों की पापुलेशन कितनी है? ऐसे कुछ सवाल बहुत से लोगो के मन में आते है। दोस्तों भारत देश आज के समय हर विभाग में तेज़ी से तरक्की कर रहा है। जहाँ बात जनसँख्या यानी Population की आती है तो वर्तमान 2024 में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाले देश बन गया है। 2023 से पहले तक चीन दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश था।

इंडिया क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। आज के इस लेख में हम आपको India Population से जुडी सभी जानकारी आपको देंगे। वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है, कितनी तेज़ी से हिंदुस्तान की आबादी बढ़ रही है और जनगणना के अनुसार भारत के सभी राज्यों की जनसँख्या कितनी है।

2024 मे भारत की जनसंख्या कितनी है: India Population

india Bharat ki Jansankhya kitni hai
Bharat ki Jansankhya

इंडिया में 29 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश है। सबसे पहली जनगणना ब्रिटिश इंडिया की 1872 में हुई थी। 1947 में भारत की आज़ादी के बाद से हर 10 साल बाद जनगणना होती है। आखिरी बार 2011 में भारत की जनगणना की गयी थी जिसके अनुसार भारत की कुल जनसँख्या 121 करोड़ थी जो दुनिया की आबादी का 17% हैं। हालाँकि 2001 से 2011 के दौरान जनसँख्या वृद्धि दर में कमी आई है। इस दौरान हुआ जनगणना के अनुसार जनसँख्या वृद्धि दर 2.15% सालाना से घटकर 1.76% रह गयी है।

वर्तमान में भारत की आबादी की बात की जाए तो बिना किसी जनगणना के इतने बड़े देश की सटीक जनसंख्या का पता लगाना मुश्किल है। जनसँख्या वृद्धि दर और कुछ कारकों को ध्यान में रखते हुए WorldoMeter के अनुसार 2024 में भारत की कुल जनसंख्या लगभग 143 करोड़ 52 लाख है। 2023 में चीन की अनुमानित जनसंख्या 142 करोड़, 55 लाख बताई गयी है जो दुनिया का दूसरा सबसे अधिक पॉपुलेशन वाला देश है।

किसी देश की जनसंख्या का ज्यादा होना अच्छा है या बुरा है ये कई बातो पर निर्भर करता है। हालाँकि भारत के लिए इतनी ज्यादा आबादी सही नहीं है इसमें कोई दो राय नहीं है। भारत की पॉपुलेशन जितनी ज्यादा हो गयी है उससे कई समस्या पैदा हो गयी है। गरीबी और रोजगार की कमी इन्ही कुछ समस्याओ में से है।

पिछले कुछ सालो में देश में जनसँख्या को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है जिससे वृद्धि दर में भी कमी आ गयी है। पर इतना काफी नहीं है इसे और कम करने के बहुत जरुरत है। ‘हम दो हमारे दो’ जनसख्या नियंत्रण की दिशा में की गयी पहल को गंभीरता से लेना जरुरी है। हमारे पडोसी देश चीन जिसकी पॉपुलेशन सबसे अधिक थी, वहा पर तेज़ी से जनसँख्या पर नियंत्रण पाया गया है। चाइना में Population Control के लिए संख्त कानून भी बन गए है जिससे भी काफी मदद मिली है।

जाने – अमेरिका की जनसंख्या कितनी है

Bharat ki Jansankhya से जुड़े तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र वर्ल्डोमीटर के नवीनतम आकड़ो के अनुसार 2024 में भारत की जनसंख्या 143 करोड़ है
  • भारत की कुल जनसंख्या विश्व कुल जनसंख्या के 17.7% के बराबर है।
  • विश्व में भारत सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।
  • इंडिया में जनसँख्या का घनत्व 464 प्रति Km2 है।
  • वर्ल्डोमीटर के लेटेस्ट आकड़ो के अनुसार भारत में औसतन आयु 28 साल है।
  • देश का कुल एरिया 2,973,190 Km2 है जो दुनिया का सातवा सबसे बड़ा है।
  • इंडिया की कुल आबादी का लगभग 35% शहरो में रहता है।

भारत के राज्यों की जनसँख्या: Indian States Population

हिन्दुस्तान में 28 राज्य है और जनसँख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और सिक्किम सबसे कम आबादी वाली स्टेट है। 2011 में की गयी अंतिम जनगणना के अनुसार यूपी की जनसंख्या 199,812,341 है। नीचे दिए गए सभी राज्यों के आकडे 2011 में की गई जनगणना के अनुसार है।

पोजीशनराज्य का नामजनसँख्या (2011 लगभग)
1उत्तर प्रदेश (UP)19 करोड़ 81 लाख
2महाराष्ट्र11 करोड़ 23 लाख
3बिहार10 करोड़ 40 लाख
4पश्चिम बंगाल9 करोड़ 13 लाख
5मध्य प्रदेश (MP)9 करोड़ 13 लाख
6तमिलनाडु7 करोड़ 20 लाख
7राजस्थान6 करोड़ 85 लाख
8कर्नाटक6 करोड़ 11 लाख
9गुजरात6 करोड़ 3 लाख
10आंध्र प्रदेश4 करोड़ 93 लाख
11उड़ीसा4 करोड़ 19 लाख
12तेलंगाना3 करोड़ 52 लाख
13केरल 3 करोड़ 34 लाख
14झारखंड3 करोड़ 30 लाख
15असम3 करोड़ 12 लाख
16पंजाब2 करोड़ 77 लाख
17छत्तीसगढ़2 करोड़ 55 लाख
18हरियाणा2 करोड़ 53 लाख
19जम्मू और कश्मीर1 करोड़ 25 लाख
20उत्तराखण्ड1 करोड़ 01 लाख
21हिमाचल प्रदेश68 लाख 56 हजार
22त्रिपुरा36 लाख 71 हजार
23मेघालय29 लाख 64 हजार
24मणिपुर27 लाख 21 हजार
25नागालैण्ड19 लाख 80 हजार
26गोआ14 लाख 57 हजार
27अरुणाचल प्रदेश13 लाख 82 हजार
28मिज़ोरम10 लाख 91 हजार
29सिक्किम6 लाख 07 हजार
Bharat ki Jansankhya

इंडिया की जनसंख्या का फोरकास्ट

पिछले कुछ समय से जिस तरह से भारत के लोगो के बीच जनसँख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लोगो ने छोटा परिवार सुखी परिवार की पहल को समझा है। जिससे इंडिया की जनसँख्या बढ़ोतरी में काफी कमी आई है। हालाँकि अभी भी जनसँख्या वृद्धि दर बहुत अधिक है। कुछ लोगो का ये सवाल होता है की आज से 10 साल बाद भारत की जनसँख्या कितनी होगी? नीचे दी गई फोरकास्ट लिस्ट से आप भविष्य में India Population कितनी हो सकती है वो देख सकते है।

साल जनसँख्या
2020138 करोड़
2025144 करोड़ 51 लाख
2030150 करोड़ 03 लाख
2035155 करोड़ 37 लाख
2040159 करोड़ 26 लाख
2045162 करोड़ 06 लाख
2050163 करोड़ 92 लाख
source: .worldometers.info

India Population के जुड़े सवाल

भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?

भारत में मुंबई सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है जिसकी 2024 में कुल पापुलेशन 12 करोड़ 78 लाख के लगभग है। दूसरे नंबर पर दिल्ली आता है जिसकी जनसंख्या 11 करोड़ के लगभग है।

क्या भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है?

नहीं, अभी भी चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर इंडिया है। पर भारत की जनसंख्या वृद्धि दर चाइना से कही अधिक है जिससे भारत आने वाले कुछ सालो में पहले नंबर पर पहुच सकता है।

भारत में हिन्दू और मुस्लिम की जनसंख्या कितनी है?

2011 में हुई अंतिम जनगणना के आधार पर भारत में लगभग 79% हिन्दू और 14% मुस्लिम आबादी है।

इंडिया के सबसे अधिक और कम पापुलेशन वाले राज्य कौन से है?

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जिसके आबादी 2024 में लगभग 23 करोड़, 90 लाख है। सिक्किम की आबादी भारत में सबस कम है जो है लगभग 6 लाख ।

अन्य देशो की जनसँख्या:

इजराइलफ़िलिस्तीनईरानयूक्रेन

दोस्तों हम आशा करते है ये जानकारी भारत की जनसंख्या कितनी है – bharat ki jansankhya? आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तो से साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment