English सीखने के लिए Top 5 Apps Free Download

English Sikhne wali Apps in Hindi : दोस्तों आज के समय में इंग्लिश बोलना और समझना बहुत जरुरी हो गया हैं। अपने देश में जिस प्रकार की स्टडी पद्धति है उसमे अंग्रेजी भाषा को जितना महत्व दिया जाता हैं उससे हम अनजान नहीं हैं। जिसकी वजह से शुरुआत में ही इंग्लिश पर ध्यान ना देने की वजह से इस भाषा में पिछड़ जाते हैं। जिससे भारत में ये करोडो लोगो का सवाल रहता हैं इंग्लिश पढना और लिखना कैसे सीखे? इसी सवाल का जवाब आपको आज के इस लेख में मिलेगा जिसमे हम इंग्लिश सीखने में मदद करने वाली कुछ इससे android app के बारे में बताएँगे जिन्हें आप free download कर पाएंगे और उनसे कुछ ही दिनों में English Learning और Speaking में मदद मिलने लगेगी।

स्कूल हो या या भी कोई सरकारी दफ्तर या आप किस पब्लिक मीटिंग में हो, हर जगह इंग्लिश की उपयोगता बढती जा रही हैं। यहा तक की इंग्लिश को ही पढ़े लिखे होने की पहचान के तौर पर देखा जाने लगा हैं। यानी की अगर आप सही से अंग्रेजी बोल रहे हैं किसी के सामने तो वो मान ही लेगा की आप काफी पढ़े लिखे हो।

वही आप चाहे कितना भी पढ़े लिखे हो, कितनी भी डिग्रिया आपके पास हो, अगर आप अंग्रेजी में बात करने में सक्षम नहीं हो तो भी आप वो इम्प्रैशन जमा नहीं पाते। इस भाषा का ज्ञान ना होना एक बड़ा माइनस पॉइंट बन आकर रह जाता हैं जो आपको अच्छी नौकरी पाने से लेकर, अन्य विभागों में विकास में एक बाधा बन जाता हैं। इसलिए अंग्रेजी सीखना काफी जरुरी बन जाता हैं।

इन्टरनेट की इस दुनिया में जब हर काम हम चुटकियो में अपने smartphone पर कर लेते हैं तो अंग्रेजी को भी बोलना और लिखना अपने मोबाइल पर ही सीख सकते हैं। कुछ ऐसे अप्प्स से आप step by step इंग्लिश सीखते जाओगे।

अंग्रेजी इंग्लिश सीखने वाली एंड्राइड ऐप्प्स डाउनलोड

अंग्रेजी सीखने वाली एप्प: English Speaking Apps in Hindi

इंग्लिश दुनिया भर में बोली और समझी जाने वाली सबसे प्रसिद्ध भाषा हैं। इसलिए आप चाहे जिस भी देश में जाओ आपको वहा अंग्रेजी समझने वाले मिल ही जायेंगे। हम हिंदी भाषी के लिए इंग्लिश थोड़ी मुश्किल जरुर है पर नियमित अभ्यास और निचे दी गए सॉफ्टवेर की वजह से आप जल्दी घर बैठे इंग्लिश सिखने में मदद मिलेगी।

1. Duolingo: Learn English Free

इस एप्प को मैं अपनी इस इंग्लिश सिखाने वाली app list में सबसे उपर रखता हूँ। वो इसलिए क्योंकि जिस आसानी से इससे हम अंग्रेजी सीख सकते हैं वो गजब हैं। सुनने में Duolingo नाम जितना जटिल लगता हैं उससे ठीक उल्टा इससे इंग्लिश सीखना आसान हैं। इसमें इंग्लिश सिखाने के लिए गेम्स का प्रयोग किया गया हैं जिससे सीखने में भी मज़ा आता हैं। अंग्रेजी के अलावा कई और लैंग्वेज भी आप इस अप्प के जरिये सीख सकते हैं।

आपको बस रोजाना अपने दिन के 20 मिनट इस एप्प को देने है और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को करते जाना हैं। Duolingo की ख़ास बात ये है की ये आपके सीखने के तरीके को समझता है और फिर उसी हिसाब से आपको आगे के सवाल देता है। इस पर आप अपना प्रोफाइल बना सकते हैं जिससे आपके रोज की Progress उसमे सेव होती रहेगी। इससे होगा ये की जैसे आपने आज जहा इंग्लिश सीखना छोड़ा हैं कल या फिर किसी और दिन फिर से जब आप इस एप्प को खोलेंगे तो वो वही से आगे शुरू होगी।

आप अपने एंड्राइड फ़ोन में बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप इनकी official site पर पहुच जायेंगे जहा से भी आप इंग्लिश सीखना शुरू कर सकते हैं। ठीक उसके निचे Duolingo app Download करने का लिंक होगा जिस पर जाकर अप्प को मोबाइल में install किया जा सकता हैं।

Download : Duolingo App

2. Hello English: Learn English in Hindi

आप हिंदी के अलावा भारत में बोली जाने वाली किसी स्थानीय भाषा के जरिये अंग्रेजी सीखना चाहते है तो हेल्लो एप्प आपको जरुर डाउनलोड करनी चाहिए। ये एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली Educational Apps में से एक हैं। ना सिर्फ आपकी अग्रेजी अच्छी होगी बल्कि इस सॉफ्टवेर में english grammar पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया हैं। जिससे perfect english सीखना आसान बनता जाता हैं।

हिंदी के अलावा ये आपको 20 दूसरी भाषाओ को भी सिखने का विकल्प देती हैं। रोजाना आपको इंग्लिश अभ्यास के लिए खबरे, ऑडियो क्लिप और e-books भेजती हैं। एक फीचर जो इससे औरो से ख़ास बनता हैं वो हैं इसमें आप जब चाहे टीचर से बात कर सकते हैं। आपका कोई सवाल है या फिर भी बाधा वो ऑनलाइन ही आपकी प्रॉब्लम का हल बताएँगे। आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी English speaking class में बैठे हैं।

Download : Hello App

3. LearnEnglish Grammar

इंग्लिश सीखने के लिए ग्रामर में पक्का होना कितना जरुरी है ये तो आप सब जानते होंगे। इस एप्प में Grammar पर ही जोर दिया गया हैं। इस सॉफ्टवेर में एक हजार से ज्यादा सवाल होंगे जो आपके इंग्लिश को सुधारने में काफी मदद करेंगे। इसमें आपको 4 लेवल मिलेंगे जो BEGINNER से ADVANCED तक होंगे। जितने आपको इंग्लिश पहली आती उस हिसाब से अपने लेवल को सलेक्ट करके आप अंगेजी सीखना चालू कर सकते हैं।

Download: LearnEnglish Grammar

4. Busuu (english learning app in Hindi)

घर बैठे अंग्रेजी बोलना और लिखना सिखने के लिए Busuu एक बेहतरीन एप्प हैं। इसमें ग्रामर के साथ स्पेल्लिंग, वाक्य और आमतौर पर बातचीत में प्रयोग होने वाली लाइन भी सिखाई जाती हैं। इसके एक विशेषता ये भी है की इसे आप बिना इन्टरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तभी इसे दुनिया भर में इंग्लिश सिखने के लिए डाउनलोड की जाने वाली Best offline English learning apps में से एक माना जाता हैं। आप अपने इंग्लिश सिखने से समबधित सवाल हेल्पडेस्क या फिर team@busuu.com पर ईमेल करके भी पूछ सकते हैं।

Download: Busuu

5. Drops: Learn American English

दुनिया में इंग्लिश बोलने के 2 तरह के लहजे मशहूर है अमेरिकन और ब्रिटिश इंग्लिश। Drops App की खासियत है की इससे आप दोनों तरह की इंग्लिश सीख सकते हैं जो की दूसरी ज्यादातर एप्प में आप्शन नहीं मिलता। इसमें एक 5 मिनट का सेसन होता हैं जिसमे आपको बस 5 मिनट देने होंगे और धीरे धीरे आपकी अंग्रेजी सुधरने लगेगी। इसमें English Grammar के बजाय बोलचाल में उपयोग होने वाली इंग्लिश पे ज्यादा जोर दिया जाता हैं। जिससे कम समय में ही इस भाषा का ज्ञान हो जाता हैं। इसमें आपको ऑफलाइन सपोर्ट भी मिलती हैं। जिन लोगो के पास समय का अभाव है उनके लिए ये app बेस्ट हैं।

Download: Drops

दोस्तों हमारी ये पोस्ट इंग्लिश सीखने वाला एप्प : English Learning Android App in Hindi? अगर आपको अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment