LAN, MAN और WAN क्या हैं: Meaning and Full Form in Hindi

हम सब अपने मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर पर इन्टरनेट इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपको पता हैं की आप किस Computer Network के जरिये Internet इस्तेमाल कर रहे हैं? अधिकतर लोगो को ये पता नहीं होता। Computer Network मुख्यत 3 प्रकार के होते हैं LAN, MAN और WAN। हालाँकि इसके अलावा भी कई और कंप्चयूटर नेटवर्क होते हैं पर हम आज जानेंगे LAN, MAN, WAN क्या होते हैं : Meaning & Full Form in Hindi.

एक समय था जब हमें किसी को कोई सन्देश या कोई अन्य जानकरी देनी होती तो या तो खुद उसके पास जाना होता था या फिर किसी और को सन्देश लेकर भेजना पड़ता हैं। जिसमे काफी समय लग जाता था। पर जब से Computer और Internet शुरू हुआ हैं तब से ये काम बड़ा आसान हो गया हैं।

कोई भी जानकारी जो Media File (Image, Video, PDF Document) या text के रूप में हो सकती हैं, जिन्हें हम इंटरनेट के जरिए भेज सकते हैं वो सब Computer Networks से ही मुमकिन हो पाता हैं। LAN, MAN और WAN ऐसे ही नेटवर्क हैं जिन्हें अलग अलग जरूरतों के आधार पर बनाया जाता हैं।

Network क्या होता हैं: LAN, MAN, WAN in Hindi

LAN MAN WAN Meaning Full Form

एक या एक से अधिक Device को एक दूसरे से जोड़ने के लिए Network का इस्तेमाल होता हैं। Network के जरिये एक Computer से दूसरे Computer या फिर किसी अन्य Device से Data Share किया जा सकता हैं।

Computers को आपस में जोड़ने के लिए Wire और Wireless दोनों तरीको का इस्तेमाल किया जाता हैं। कंप्यूटर नेटवर्क कई प्रकार के होते हैं जिन्हें आकार, एरिया, और जरुरत के हिसाब से अलग अलग नाम दिए गए हैं। चलिए समझते हैं LAN, WAN, MAN Network क्या होते हैं और इनका हिंदी में मतलब और फुल फॉर्म क्या हैं।

LAN (लोकल एरिया नेटवर्क)

LAN की Full Form हैं Local Area Network. Lan Network का इस्तेमाल एक छोटी सीमित जगह में 2 या 2 से अधिक Computer को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता हैं। College, University, Office Building, Shopping Complex जैसी जगह पर LAN Networking का ही इस्तेमाल किया जाता हैं।

सबसे छोटे LAN Network में 2 Computer आपस में Connect होते हैं और LAN से 1000 कंप्यूटर तक को आपस में जोड़ा जा सकता हैं। जिससे वो आपस में Data Share कर सकते हैं। Loan Area Network में Hardware का कम Use होता हैं जिससे इसके Set Up में खर्चा भी कम आता हैं।

Printers, Files, Games और Applications को शेयर करने के लिए LAN Network का इस्तेमाल किया जाता हैं। आपके घर या ऑफिस में Computer और Printer एक दूसरे से LAN Network से ही जुड़े होते हैं।

LAN Network Features

  • LAN नेटवर्क का Use एक सिमित छोटे एरिया में Computers और अन्य उपकरणों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • हर कंप्यूटर के लिए अलग अलग Software Computer Licence खरीदने की जगह आप Lan के जरिये एक ही Software को कई Device पर Use कर सकते हैं।
  • Lan Network से जुड़े हुए सभी कंप्यूटर का डाटा एक ही हार्ड डिस्क में स्टोर किया जा सकता हैं। जिससे Data ज्यादा Secure रहता हैं और सभी Computer एक ही hard disk से Data Access कर सकते हैं।
  • इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके इससे जुड़े सभी Users एक ही Internet Connection को share कर सकते हैं। Wifi और Ethernet Lan Network के ही उधाहरण हैं।

जाने : Mbps Full Form क्या हैं?

MAN (मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क)

MAN की Full Form हैं Metropolitan Area Network. ये भी काफी पोपुलर Computer Network हैं जिसका उपयोग एक से अधिक बिल्डिंग, स्कूल या शहरो के उपकरणों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता हैं। MAN Network की range 5km से 50km तक हो सकती हैं।

शहरो और गावो की Telephone Lines और Radio को MAN के जरिये ही आपस में जोड़ा जाता हैं। MAN, LAN की तुलना में बड़ा नेटवर्क होता हैं जिससे इसके सेटअप की कीमत भी अधिक होती हैं।

MAN Network Features

  • इस नेटवर्क Connection के लिए Fast Speed Carriers जैसे की fiber cables का Use किया जाता हैं जिससे Data Transfer Speed काफी Fast होती हैं।
  • MAN Network काफी दूरी तक फैला रहता हैं जिससे ये LAN के Compare में कम Secure होता हैं।
  • इस नेटवर्क में काफी अधिक वायरिंग का इस्तेमाल किया जाता हैं जिससे लागत काफी बढ़ जाती हैं।
  • 2 या 2 से अधिक LAN Network को आपस में जोड़ने के लिए MAN Network बनाया जाता हैं। जिसका मतलब ये नेटवर्क ज्यादा दूरी तक की Device को आपस में Connect करने का काम करता हैं।

WAN (वाइड एरिया नेटवर्क)

WAN की Full Form होती हैं Wide Area Network. ये नेटवर्क LAN और MAN से बड़ा होता हैं। WAN Network की Range का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं की इस नेटवर्क के जरिये 2 देशो, महाद्वीपों या फिर पूरे वर्ल्ड के उपकरणों को भी जोड़ा जा सकता हैं।

अपने Mobile और Computer में हम जो 3g/4g/5g Internet Use करते हैं हैं वो WAN Network के ही Example हैं। इस Network को लगाने की कीमत काफी अधिक होती है।

WAN Network Features

  • Wide Area Network की transmission speed LAN और MAN के मुकाबले में कम होती हैं।
  • WAN नेटवर्क में एक फायदा ये होता हैं की हमें Data Backup, Local System में Store करने की जरुरत नहीं होती। सारा Data, Online Data Center में Store होता हैं जिसे WAN के Through आसानी से Access किया जा सकता हैं।
  • इस कंप्यूटर नेटवर्क को Maintain आसान नहीं होता। एक्सपर्ट तकनीशियनों की एक बड़ी टीम की आवश्यकता होती हैं।
  • क्योंकि ये नेटवर्क काफी बड़ा होता हैं जिससे अगर कही कोई प्रॉब्लम इस नेटवर्क में आ जाए तो उसे सुलझाने में  समय अधिक लग सकता हैं।
  • WAN में हमारा Mobile Phone या Computer, और बहुत सारी Devices के साथ जुड़ा होता हैं जिससे फ़ोन या कंप्यूटर में Virus Download होने का खतरा रहता हैं।

LAN WAN और MAN से संबधित आम सवाल FAQ

LAN का क्या मतलब होता है?

LAN Full Form है Local Area Network. Lan एक ऐसा Network होता है जिसका इस्तेमाल 2 या 2 से अधिक कंप्यूटर को एक छोटी जगह के अंदर जोड़ने के लिए किया जाता है।

WAN का पूरा नाम और फुल फॉर्म क्या है?

WAN की Full Form है Wide Area Network. WAN का उपयोग बड़ी दूरी के कंप्यूटर या अन्य उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है। इस नेटवर्क की ट्रांसमिशन स्पीड LAN और MAN से कम होती है।

Man क्या होता है?

Man Network का पूरा नाम है Metropolitan Area Network. इस नेटवर्क का उपयोग एक अस्पताल, बिल्डिंग या शहरो के कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

मित्रो Hindi Use पर दी गयी ये जानकारी LAN, MAN. WAN क्या हैं: Network Meaning in Hindi? आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों से साथ शेयर जरुर करे। अगर आपके नेटवर्क से संबधित कोई सवाल हैं तो वो भी आप नीचे पूछ सकते हैं।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment