Android Mobile Phone को Format (Reset/Restore) कैसे करे

Android phone को format या hard reset करने के कई कारण हो सकते हैं। आपका mobile slow और hang हो रहा हो या फिर आप phone में pattern lock लगाकर भूल गए हैं ऐसे में फोन को factory restore करना ही एक अच्छा विकल्प होता हैं। फोन हार्ड रिसेट करने के बाद आपका phone नए जैसा काम करने लगता हैं। सभी setting वैसे ही हो जाती हैं जैसे नए mobile में आई थी और उसके साथ में आपकी सभी video, apps, photos, contacts और सभी file डिलीट हो जाती हैं। इसलिए ऐसा करने से पहले phone का पूरा backup लेना जरुरी होता हैं। जिससे format के बाद सभी फाइल्स वापिस फोन में डाली जा सके। आज हम जानेंगे Phone को Format/ Reset/Restore कैसे करे

Mobile Reset क्या हैं? फायदे नुकसान और Restore करने का तरीका

Samsung, Oppo, MI, Realme, Moto, Vivo या कोई और कंपनी का phone हो वो जैसे-जैसे पुराना होता जाता हैं उसके साथ ही उसकी performance में भी कमी आती रहती हैं। वो उतना अच्छे से काम नहीं करता जितना पहले करता था। इसके साथ में mobile hang होने जैसे प्रॉब्लम भी आने लगती हैं।

जब हम phone use करते हैं तो उसके साथ में apps की cache file स्टोर होती जाती हैं। लम्बे समय तक phone चलने से वो cache file काफी मात्रा में इकठ्ठी हो जाती हैं जो hidden होती हैं और app uninstall करने से भी remove नहीं होती। यही मुख्य कारण होता हैं की कुछ समय बाद phone धीमा काम करने लग जाता हैं। ‘

ऐसे में जब हम उस फोन को हार्ड रिसेट करते हैं तो फोन का पूरा डाटा डिलीट हो जाता हैं। जिसमे वो caches file भी आती हैं। इसके बाद phone नए जैसा काम करने लग जाता हैं।

Mobile Phone को Format (Reset/Restore) कैसे करे

जाने : Phone की Speed बढ़ाने के 10 टिप्स

Mobile Phone को Format / Restore करने के फायदे

  1. Phone का pin password या pattern lock code भूल जाने पर lock खोलने के लिए mobile format करने की जरुरत पड़ती हैं। format के बाद फोन से सब lock हट जाते हैं और आप दोबारा से उसे इस्तेमाल कर पाएंगे।
  2. अगर आपको अपना पुराना phone किसी को बेचना हैं तो आप नहीं चाहोगे अपना personal data फोन के साथ उसके पास जाए। इसलिए फोन देने से पहले आप अपने फोन को hard reset करके उसका पूरा data delete कर सकते हैं। उससे पहले उस data का आपको backup बना लेना चाहिए।
  3. पुराने phone में hang होने की समस्या ज्यादा परेशानी का सबब बनती हैं। खासकर जिनके फोन में ram कम होती हैं। किसी एक जगह स्क्रीन रूप जाती हैं और काफी देर तक काम नहीं करती हैं। ऐसे में इसका एक इलाज फोन को format करना होता हैं। जिससे काफी हद तक hang problem कम हो जाती हैं।
  4. Old phone की speed बढ़ाने के लिए भी ऐसा किया जाता हैं। जब हम मोबाइल को factory restore करते हैं तो data के साथ cache files भी delete हो जाती हैं और phone बेहतर speed के साथ काम करने लगता हैं।
  5. Mobile का WiFi hotspot या कोई और फीचर काम ना कर रहा हो तो कई बार format करने से वो ठीक हो जाता हैं।

पढ़े : Password भूलने पर Mobile Lock कैसे खोले

Phone को Hard Reset करने में रिस्क (नुकसान) क्या हैं?

  • Mobile को reset या format करने का सबसे बड़ा नुकसान होता हैं अपना पूरा data खो देना। Format होने के साथ phone में मौजूद सभी apps, contacts और दूसरी सभी files delete हो जाती हैं। इसलिए format से पहले Backup बनाना बहुत जरुरी होता हैं।
  • जब आप phone reset होने के बाद सभी apps दोबारा से install करते हो तो उन सभी में आपको फिर से Log in करने की भी जरुरत पड़ेगी। इसलिए ऐसा करने से पहले ये confirm कर ले की आपको सभी के username और password याद हैं ताकि फिर से आप उन apps को use कर सके।
  • अगर आपका phone की battery पूरी charge नहीं है और अपने format start किया और बीच में कही battery ख़त्म हो गयी तो आपका mobile dead भी हो सकता हैं। इसलिए format करने से पहले battery charge याद से कर ले।
  • फोन को जल्दी-जल्दी reset ना करे। कुछ लोगो को आदत होती हैं वो एक हफ्ते में या हर महीने mobile hard reset करते रहते हैं। ऐसा करने से फोन को काफी नुकसान हो सकता हैं। बार-बार ये करने से Ram, Rom और phone की battery पर काफी असर पड़ता हैं। इसलिए ज्यादा जरुरत करने पर ही phone restore करे।

Phone को Factory Restore / hard reset कैसे करे

Samsung, Vivo, Oppo, Mi या किसी और कंपनी के फोन को फॉर्मेट करने के 2 तरीका हैं। पहला phone setting से किया जाता हैं और दूसरा mobile को switch off करके कुछ keys की मदद से किया जाता हैं। अगर आप अपना mobile use कर पा रहे हैं यानी उसमे lock नहीं लगा हैं तो आपको पहला तरीका अपनाना चाहिए।अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाने की वजह से settings में नहीं जा पा रहे तो दूसरा तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Phone Setting से Factory Reset

  1. ये तरीका काफी आसान हैं। इसमें सबसे पहले आपको फोन सेटिंग खोलनी हैं। उसमे जाकर backup & reset का option ढूंढे।
  2. हर phone में ये option settings में अलग जगह मिल सकता हैं। अपने phone में backup & reset मिलने पर उस पर क्लिक करे।
  3. इस option में आपको backup का option भी मिल जायगा। आप चाहे तो उससे backup बना सकते हो।
  4. backup & reset option में आपको आखिर में factory data reset नाम का option मिलेगा, उस पर क्लिक करे। कुछ फोन में ये option phone format या hard reset के नाम से भी हो सकता हैं।
  5. उसमे जाकर आपको Reset phone (Erase Everything) पर क्लिक करना हैं। वहा आपसे अपना पासवर्ड माँगा जायगा वो डालते ही Reset होने की प्रक्रिया शुरू हो जायगी और कुछ ही देर में आपका फोन फॉर्मेट हो जायगा।

Mobile Lock हो जाने पर factory Reset कैसे करे

Phone hard reset करने का ये तरीका तब किया जाता हैं जब phone का lock लग गया हो और पासवर्ड याद ना हो। इसमें आपके mobile का complete data delete हो जाता हैं। चलिए चुरू करते है ये तरीका जानना।

  1. सबसे पहले अपने mobile को switch off कर लीजिए।
  2. अगर किसी वजह से phone बंद नहीं कर पा रहे तो उस हालत में फोन की battery भी निकाल सकते हैं। फोन बंद होने के बाद battery दोबारा डाल ले।
  3. अब आपको phone के recovery mode में जाना हैं जिसके लिए अपने mobile का Volume Up (+) और Volume Down (-) बटन को एक साथ दबाए। इन दोनों बटन के साथ Power button दबाए। इन तीनो बटन को 5-10 सेकंड तक साथ दबाए रखे। अगर आप Samsung phone को format कर रहे तो उसमे Power बटन की जगह Home (Menu) बटन को उन दोनों volume बटन के साथ दबाए।
  4. इन बटन के दबाए रखने के कुछ सेकेंड्स में फोन recovery mode में आ जायगा जिसमे कई option मिलेंगे। उन्ही में एक option Wipe Data/Factory Reset के नाम से होगा। उस पर जाने के लिए volume बटन का use करे। और उस पर जाके Ok करे जो power बटन से हो जायगा।
  5. इसके बाद आपको reset confirm करने के लिए फिर से पूछा जायगा। जिसमे आपको Yes कर देना है वो आपका phone format होना शुरू हो जायगा।

Phone Software Update कैसे करे

कुछ ही देर में आपका Mobile phone factory restore हो जायगा। और आप फिर से उसे नए जैसे इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आपको हमारी पोस्ट एंड्राइड मोबाइल फ़ोन Reset/ Format कैसे करे अच्छी लगे तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

1 thought on “Android Mobile Phone को Format (Reset/Restore) कैसे करे”

Leave a Comment