Online FIR दर्ज कैसे करे: एफआईआर कब क्यों और कैसे करानी चाहिए

आजकल के इन्टरनेट युग में अगर हम आपसे कहे ही आप बिना पुलिस स्टेशन जाए भी FIR या Police Complain दर्ज करा सकते हैं तो आप शायद यकीन ना करे। पर दोस्तों ऐसा हो सकता हैं कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन एफआईआर बड़ी आसानी से दर्ज की जा सकती हैं। FIR करवाने को एक बड़े झमेले का काम माना जाता हैं। पुलिस शिकायत को लेकर एक गलत धरना बन गयी हैं की FIR  लिखवाने जायंगे तो तरह तरह के सवाल पूछे जायंगे। Online FIR आप किसी आज्ञात के खिलाफ ही की जा सकती हैं। किसी जानने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने लोकल थाणे में जाकर एफआईआर करानी होगी।

FIR क्या हैं और एफआईआर कब करनी चाहिए

FIR की फुल फॉर्म होती हैं First Information Report. जब किसी के साथ कोई भी अपराध होता हैं जैसे की चोरी, मार पीट या कोई और क्राइम तो उस शख्स को सबसे पहले अपने लोकल थाणे में जाकर या ऑनलाइन दर्ज करानी होती हैं जिसे एफआईआर कहते हैं। उसके बाद ही पुलिस शिकायत के अनुसार आगे की कारवाई शुरू करती हैं। FIR लिखकर या बोलकर दोनों तरह से दर्ज करायी जा सकती हैं।एफआईआर सबसे पहला और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता हैं

FIR Register करनी जरुरी क्यों हैं?

किसी के भी खिलाफ करवाई कराने या अपने साथ हुए हादसे की जांच शुरू के लिए। FIR करानी क्यों जरुरी होती हैं वो आप निचे देख सकते हैं।

  • FIR लिखवाते समय जो जानकारी दी जाती हैं वो घटना के ठीक बाद की होती हैं। इसलिए उसे सबसे पुख्ता माना जाता हैं।
  • एफआईआर दर्ज कराने में दिए गए ब्यान से छेड़छाड़ की संभावना काफी कम होती हैं।
  • पुलिस को घटना के बाद जांच और करवाई करने के लिए एफआईआर की आवश्यकता होती हैं।
  • किसी भी केस के लिए एफआईआर सबसे बेसिक और पहला स्टेप होता हैं।

Online FIR किन अपराधो के लिए की जा सकती हैं

एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया 1973 धारा के 153 सेक्शन में आती हैं। आमतौर पर FIR दर्ज कराने के लिए थाणे में जाना होता हैं। पर आजकल के डिजिटल दुनिया में जहा हर काम ऑनलाइन होने लगे हैं ऐसे ही FIR भी हम Online करा सकते हैं।

ऑनलाइन एफआईआर को e-FIR कहते हैं जो केवल संज्ञेय अपराध जैसे की चोरी, दहेज़, कत्ल, बलात्कार, अपहरण आदि के लिए की जा सकती हैं। इन सब अपराधो में पुलिस बिना कोर्ट आर्डर के गिरफ्तार कर सकती हैं।

फ्रॉड, मारपीट, घूरना, छेडछाड जैसे गैर-संज्ञेय अपराधो के लिए ऑनलाइन केवल शिकायत दर्ज की जा सकती हैं। ऐसे शिकायतों को FIR में तभी तब्दील किया जा सकता हैं जब मजिस्ट्रेट से आर्डर प्राप्त हो जाए। कुछ राज्यों में ऐसे शिकायतों के लिए भी सीधा एफआईआर की जा सकती हैं।

 

एफआईआर कैसे दर्ज कैसे कराए: Online FIR in Hindi

FIR in Delhi

1. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप ऑनलाइन FIR करा सकते हैं। सबसे पहले Delhi Police Official Website पर जाए।

2. वेबसाइट के पहले पेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। उनमे से आपको Citizen Seervices पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपको Complain Lodging, Theift e Fir और Lost & Found जैसे कई Option दिखाई देंगे जिसमे से आपको Lost & Found पर क्लिक करना हैं।

Online FIR दर्ज कैसे करे

3. अब आपके सामने ‘Police Report of Article/Document Lost in Delhi’ नाम से पेज खुलेगा। जिसमे निचे एक फॉर्म दिखेगा जिसे आपको भरना होगा।

Online FIR kaise kare in Hindi

  • पहला विकल्प Complainant’s Name का होगा जिसमे FIR करने वाले का नाम भरना हैं।
  • Father’s/Mother’s Name में एफआईआर करने वाले में माता या पिता का नाम लिखे।
  • Complainant’s Address में उसका पूरा पता और Complainant’s Mobile Number में फ़ोन नंबर भरे। 
  • Email ID में ईमेल एड्रेस और Place of Loss in Delhi में वो पता डालना हैं जहा पर आपका आर्टिकल/डॉक्यूमेंट गुम हुआ था।
  • अगले विकल्प में हादसे का सही समय और तारीख डाले।
  •  Lost Articles में खोये हुए डॉक्यूमेंट का नाम और Description में उसके बारे में जानकारी भरे।
  • Any Other Details: के निचे डाई खाली बॉक्स में अन्य कोई जानकारी जो आप पुलिस को बताना चाहते हैं वो लिखे।
  • अब अंतिम विकल्प जो Enter the code के नाम से हैं उसमे आपको उपर दिए गए अंक निचे खाली बॉक्स में भरने हैं और Submit button पर क्लिक कर देना हैं।
  • अब अपनी ईमेल id खोले वहा पर आपको अपने FIR की कॉपी मिल जायगी।

दिल्ली में आप पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल/कॉलेज मार्कशीट, पेन कार्ड, पर्स जैसे चीजो की Online e FIR करा सकते हैं।

अन्य बड़े शहर और दुसरे राज्यों में भी आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं जिनके FIR करने का तरीका इससे मिलता जुलता ही होगा। निचे कुछ बड़े शहरो और राज्यों में online FIR कराने के लिए Official Website दी गए हैं जिनपर जाकर आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।

  • Mumbai में Online FIR कराने के लिए Mumbai Police पर जाए और Mumbai Police Complaint Form भरे।
  • Kolkata में FIR दर्ज कराने के लिए Kolkata Police के साईट पर जाए और वहा Report a Crime आप्शन पर जाकर फॉर्म भरे।
  • Chennai में FIR करने के लिए Tamil Nadu Police Station पेज पर जाए और वहा दिए गए फॉर्म को भरे।
  • हरियाणा में रहने वाले Haryana Police वेबसाइट पर जाए और अपनी एफआईआर दर्ज करे।
  • हिमाचल प्रदेश निवासी ऑनलाइन एफआईआर लिखवाने के लिए HPPolice पेज पर जाए और वहा दिया Complain Form भरे। यहा पर आपको अपनी शिकायत 2000 शब्दों के अंदर ही दर्ज करानी होगी। हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ऑनलाइन एफआईआर को 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक करना अनिवार्य हैं।

दोस्तों हमें उम्मीद उपर दी गयी जानकारी पढने के बाद आपको Online FIR Register कराने में कोई परेशानी नहीं आयगी। ऑनलाइन एफआईआर से जुड़े कोई सवाल या सुझाव निचे कमेंट्स बॉक्स में जरुर लिखे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment