पायलट कैसे बने: Pilot बनने का खर्चा, कोर्स, अवधि और योग्यता

हर बच्चे का एक सपना होता हैं की काश वो आसमान में उड़ सके। ये सपना पूरा करने के 2 तरीके हैं या तो हवाई जहाज का टिकेट खरीद कर उसमे सवारी की जाए या फिर खुद से प्लेन उड़ाया जाए। जो लोग चाहते हैं वो प्लान उडाए, उसके लिए उन्हें पायलट बनना पड़ता हैं। पायलट बनने से ना सिर्फ प्लेन उड़ाने का आपका सपना पूरा होता हैं बल्कि आप इससे अपना प्रोफेशन बनाकर एक अच्छी खासी सैलरी भी पा सकते हैं। आज के लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे की पायलट कैसे बने : How to become a Pilot in Hindi.

पायलट बनने के लिए 12th क्लास में कौन से सब्जेक्ट लेने चाहिए? Pilot बनने में खर्चा कितना आता हैं और तनख्वाह कितनी मिलती हैं? ऐसे कुछ सवाल आपके मन में हैं तो यहा आपको उन सबका जवाब मिलेगा।

सबसे पहला कारण जिसके लिए लोग पायलट बनने की इच्छा रखते हैं वो हैं वेतन। Commercial Pilot की जॉब भारत में अधिकतम वेतन पाने वाली जॉब्स में से एक हैं जो शुरुआत से ही अच्छी होती हैं। उसके साथ में ट्रेवल से जुड़े कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इसे एक अव्वल दर्जे की जॉब माना जाता हैं। क्योंकि पायलट की संख्या दुसरे प्रोफेशन के मुकाबले कम होती हैं इसलिए जॉब मिलना भी मुश्किल नहीं होता।

पायलट कैसे बने : How to become a Pilot in Hindi

पायलट कैसे बने: How to Become Pilot in Hindi

इंडिया में पायलट 2 तरह से बनते है पहला तरीका हैं Civil Aviation, जिसमे Commercial Pilot बना जाता हैं और दूसरा तरीका होता हैं Indian Defence Forces जिसमे पायलट बनने के लिए पहले Air Force में भारती होना पड़ता हैं और वो पायलट भारतीय सेना के लिए काम करते हैं। आज हम Commercial Pilot कैसे बने? इस बारे में बताएँगे।

Commercial Pilot क्या होता हैं?

Commercial Pilot जो होता हैं किसी एयरलाइन के लिए एक ख़ास प्लेन को उड़ाता हैं जिसके लिए उसे इंडियन अथॉरिटी से कमर्शियल पायलट सर्टिफिकेट मिलता हैं। उदहारण के लिए Air India, Indigo, Jet Airways जैसे इंडियन एयरलाइन्स में जो पायलट चलाते हैं वो सब कमर्शियल पायलट होते हैं। एक Commercial Pilot जब प्लेन में होता हैं उस पर सेकड़ो लोगो की जान की जिम्मेदारी होती हैं। उसका काम उन लोगो को एक जगह से दूसरी जगद तक तेज़ी से और सुरक्षित पहुचाना होता हैं।

पायलट बनने के लिए कौन से सब्जेक्ट में पढाई करनी चाहिए

एविएशन को करियर बनाने के लिए आपको 12th की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से पास करनी होती हैं। अगर आप अभी 11th में नहीं आये हैं तो आपको 11th में Physics, Chemistry और Math सब्जेक्ट लेना जरुरी होगा। अगर आपने किसी कारणवश Math, Physics और Chemistry नहीं लिए थे तो आप 12th करते हुए आया उसके बाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से इन सब्जेक्ट को कर सकते हैं। उसके बाद ही आप पायलट कोर्स में दाखिला ले पाएंगे।

Pilot बनने के लिए Entrence Test

पायलट ट्रेनिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको एक entrance test pass करना होता हैं जिसमे एक Written Test, Medical Examination और एक Interview होता हैं। एक बात आपको ध्यान रखनी होगी Pilot बनने के लिए Course में दाखिला लेने के लिए आपको 12th class में minimum 50% marks होने जरुरी हैं।

जाने – Air Hostess भर्ती, कोर्स फीस, जॉब और सैलरी

इंडिया में Commercial Pilot कैसे बने

भारत में पायलट बनने के लिए के क्या क्या करना होगा वो निचे आसान स्टेप में बताई गयी हैं।

स्टेप 1 : फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेकर बीएससी करे

Pilot Course करने के लिए सबसे पहले आपको Flying स्कूल में Admission लेना होगा। जिसके लिए आपको written test के साथ में निचे दिए स्टेप से गुजरना होगा।

  1. रिटेन टेस्ट : सबसे पहले आपका Written Test होगा जिसमे Math, Chemistry और Physics से जुड़े सवालो के जवाब देने होंगे। Test में 12th class तक के Reasoning Questions भी होंगे।
  2. पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट : इस टेस्ट में आपके मौसम विज्ञानं, एयर नेविगेशन, हवाई जहाज से जुड़े सवाल आपसे पूछे जायेंगे।
  3. इंटरव्यू और मेडिकल : जो परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे, उसके बाद उनके पर्सनल इंटरव्यू होगा और मेडिकल होगा जो भारत के Civil Aviation के Directorate General दवारा लिया जाएगा।

NDA (Indian Army, Air Force, Navy) Join कैसे करे

स्टेप 2 : Student Pilot Licence प्राप्त करे

B.sc करने के बाद आपको Student Licence लेना होता हैं जिसके लिए आपको एक entrance examination देना होगा। जिसमे एक ओरल टेस्ट होगा जो उस स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक या डायरेक्टरेट जनरल लेगा। स्टूडेंट लाइसेंस मिलने के बाद आप ट्रेनिंग के लिए फ्लाइट उड़ाने के आजादी मिलेगी। इस दौरान आपको ग्लाइडर या छोटे विमान उड़ाने के अनुमति मिलती हैं जो उन फ्लाइट क्लब द्वारा दिए जाते हैं जो भारत से एप्रूव्ड होते है।

Pilot Course करते हुए आपको कम से कम 250 Flying Hours पूरे किये होने चाहिए उसके बाद ही आप Commercial Pilot License के लिए Apply कर पाएंगे।

India में Pilot बनने के लिए Top Colleges

एक आम सवाल जो इस कोर्स के बारे में हमसे पूछा जाता है वो है की हम किस कॉलेज से पायलट कोर्स करे। तो दोस्तों हमने काफी रिसर्च करने के बाद इंडिया के टॉप एविएशन कॉलेज की लिस्ट बनाई है जो आप नीचे देख सकते है।

  • चीम्स एविएशन अकादमी, मध्यप्रदेश
  • हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन – (HICA)
  • भारत गांधी राष्ट्रीय उरण अकादमी, रायबरेली – (IGRUA)
  • कार्वर एविएशन अकादमी, महाराष्ट्र
  • राजीव गांधी अकादमी फॉर एविएशन टेक्नोलॉजी
  • ओरिएंट फ्लाइट स्कूल, पांडिचेरी

पायलट बनने खर्चा और Pilot की Salary कितनी होती हैं

बहुत से लोगो के मन में ये सवाल रहता हैं Pilot Education Cost यानी पायलट बनने में खर्चा कितना आता हैं? तो दोस्तों पायलट की पढाई पूरी करने में काफी खर्चा आ जाता हैं। अगर एक एस्टीमेट बताया जाए तो कम से कम 15 से 20 लाख का टोटल खर्चा आ जाता हैं। एक दूसरा सस्ता तरीका भी होता हैं जिसमे कम पैसे में पायलट बना जा सकते हैं। उसके लिए आपको पहले Indian Defense Forces (Air Force) join करना होता हैं।

अब अगर हम एक Commercial Pilot की salary की बात की जाए तो वो भी काफी हाई होती हैं। एक नए बने पायलट की शुरूआती तनख्वाह 80 हजार से 1.5 लाख मासिक तक होती हैं जिसमे वो commercial airlines के लिए Flight उड़ाता हैं। जो बाद में चलकर 3 लाख से 5 लाख मासिक तक भी पहुच सकती हैं।

दोस्तों हमें उम्मीद हैं इस लेख पायलट कैसे बने : Pilot Course fees Salary in Hindi? से आपको पायलट बनने के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपके और भी कोई सवाल हैं तो कमेंट्स में जरुर लिखे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

19 thoughts on “पायलट कैसे बने: Pilot बनने का खर्चा, कोर्स, अवधि और योग्यता”

  1. sir 12th ke bad kon sa sub karna padta hai aur entrence test 12th ke bad de hot ta hai ke b.s.c ke bad aur fling school admision kab lena hota hai aur writing test and medical test ye kabde na hota hai

    Reply
  2. sir 12th ke bad kon sa sub karna padta hai aur entrence test 12th ke bad de hot ta hai ke b.s.c ke bad aur fling school admision kab lena hota hai aur writing test and medical test ye kabde na hota hai ho to call me pleas 7039282477 from deepak dubey

    Reply
  3. Sri munna kumar sri aap se ek sawal me tenth me meri mataji ka naan mamta devi h aur inter me meri mataji ka naam mamtadevi hogi h kay ye sahi ye galta plz sri batye sri 8083270826

    Reply
  4. Sri meri tenth me mataji ka naan mamta devi h jo sahi h aur inter me meri mataja ka naan mamtadevi kay ye sahi h ye galta help me plz sir call me 8083270826

    Reply

Leave a Comment