POK क्या है? POK Meaning, Full Form & History in Hindi

जब से भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया हैं तब से पीओके को भारत में मिलाने की मांग तेज़ी से उठ रही हैं। भारत के गृहमंत्री ने तो संसद में ये बयान भी दे दिया हैं की POK भारत का एक अहम हिस्सा हैं। पीओके कश्मीर का एक हिस्सा हैं जो आज के समय पाकिस्तान के अधिकार में हैं। इसे पाक अधिकृत कश्मीर भी कहा जाता हैं। चलिए आगे जानते हैं पीओके क्या है? ये कब बना और इसका इतिहास क्या हैं: POK Means and Full Form.

15 अगस्त, 1947 में जब भारत को अंग्रेजो से आज़ादी मिली, उसके कुछ समय बाद ही धर्म के आधार पर भारत देश के 2 टुकड़े हो गए थे। जिससे भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना। विभाजन के कुछ समय बाद ही स्वतंत्र रियासत जम्मू और कश्मीर पर पाकिस्तान से आक्रमण कर आधे से अधिक हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। पाकिस्तान दवारा कब्ज़ा किये जम्मू और कश्मीर के उस हिस्से को POK कहते हैं। चलिए आगे विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

पीओके फुल फॉर्म: POK Full Form in Hindi

POK की Full Form है Pakistan Occupied Kashmir. पीओके की हिंदी फुल फॉर्म है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर। पाकितान ने पीओके को 2 हिस्सों में बांटा हुआ हैं पहला आजाद जम्मू और कश्मीर और दूसरा गिलगित बल्तिस्तान। पाक अधिकृत कश्मीर का क्षेत्रफल 13,300 वर्ग किलोमीटर है जो भारतीय कश्मीर के 3 गुणा है।

आजाद जम्मू और कश्मीर की सीमा, भारतीय कश्मीर के पश्चिमी हिस्से से जुडी हुई हैं और गिलगित बल्तिस्तान भारत के लद्दाख का पश्चिमी एरिया था जिस पर पाकिस्तान ने 1947 में कब्ज़ा किया।

देखे: दुनिया के 7 अजूबे के फोटो

पीओके क्या है: What is POK Meaning in Hindi

POK Meaning Full form in Hindi
POK kya hain

जब हिंदुस्तान को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिली तब भारत में कई रियासत थी। विभाजन के समय इन सभी रियासतों को भारत या पाकिस्तान किसी के साथ भी जानी की पूरी आज़ादी मिली। 500 से अधिक रियासतों से भारत के साथ मिलने का फैसला किया। जम्मू और कश्मीर, हैदराबाद और जूनागढ़ रियासतों के राजाओ ने दोनों देशो में से किसी के साथ भी मिलने से इनकार कर दिया।

कुछ समय बाद भारत ने अपनी कूटनीति के दम पर हैदराबाद और जूनागढ़ रियासतों को अपने में मिला लिया। उस समय जम्मू कश्मीर का महाराजा हरी सिंह था जिन्होंने अलग राज्य रहने का फैसला किया था।

विभाजन के कुछ महीनो बाद ही पाकिस्तान ने स्वतंत्र राज्य जम्मू कश्मीर पर हमला कर दिया। पाकिस्तान की सेना के सामने महाराजा हरी सिंह की सेना टिक नहीं पाई और पाकिस्तान कश्मीर में घुस गया।

तब महाराजा हरी सिंह ने भारत से मदद मांगी और उस समय भारत और महाराजा हरी सिंह के बीच एक समझौता हुआ जिसके तहत भारत ने अपनी सेना जम्मू कश्मीर में भेज दी।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना का डटकर सामना किया और उसे खदेड़ने ही वाले से तभी सयुंक्त राज्य संघ ने हस्तक्षेप किया जिससे लड़ाई वही रुक गयी। पर तब तक जम्मू कश्मीर के लगभग आधे हिस्से को पाकिस्तान अपने कब्ज़े में ले चूका था।

सयुंक्त राज्य संघ के हस्तक्षेप के बाद जहां पर भारत और पाकिस्तान की सेना था वही एक सीमा बनी जिसे हम LOC यानी Line of Control के नाम से जानते हैं। LOC बनने के बाद जो कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान में चला गया उसे ही पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता हैं।

तब से अब तक दोनों देशो के बीच तनाव LOC को लेकर विवाद बना हुआ हैं। पाकिस्तान का मानना हैं भारत के कब्ज़े वाले कश्मीर पर भी उसका हक़ हैं। वही भारत में भी अब POK को वापिस भारत में मिलाने के मांग तेज़ी से उठने लगी हैं। हाल ही में भारत के गृहमंत्री और NDA के अध्यक्ष अमित शाह ने POK को भारत का अभिन्न अंग बताकर अपनी मंशा जाहिर की थी।

जाने – पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है

पीओके इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं?

पाकिस्तान के लिए पीओके बहुत महत्वूर्ण राज्य होने का मुख्य कारण हैं जिसकी लोकेशन। POK की सीमा कई देशों से जुडी हुई हैं जिससे पाकिस्तान के लिए इसका सामरिक महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं।

Pakistan Occupied Kashmir की सीमा पाकिस्तान के पंजाब और उत्तर-पश्चिम हिस्से जिसे खैबर-पख्तूनख्वा से लगती हैं। उत्तर पश्चिम में इसकी सीमा अफगानिस्तान देश के वखान कॉरीडोर से लगती हैं। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के झिंजियांग प्रांत से और उत्तर में भारत के जम्मू और कश्मीर से पीओके की सीमा लगती हैं।

Pakistan Occupied Kashmir से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • आधिकारिक रूप से पीओके 2 हिस्सों में बंटा हुआ हैं। एक हिस्से को आजाद कश्मीर कहते हैं और दूसरा हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान नाम से जाना जाता हैं।
  • पाक अधिकृत कश्मीर का प्रमुख पाकिस्तान का राष्ट्रपति होता हैं। और POK का कार्यकारी अधिकारी पाकिस्तान का प्रधानमंत्री होता हैं।
  • आजाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद है। इसमें टोटल 10 जिले, 33 तहसील और 182 संघीय परिषद हैं।
  • ये माना जाता हैं की पीओके की अपना संसद हैं जो स्वतंत्रता से खुद काम करता हैं। पर असल में यहाँ पर सब काम पाकिस्तान की नियंत्रण में हैं।
  • 2 तेज़ी से तरक्की करने वाले देशो (भारत और चीन) से सीमा लगने के बावजूद पीओके आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र हैं।
  • पाक अधिकृत कश्मीर के अधिकतर लोगो की आय का मुख्य साधन खेती और पशुपालन हैं। यहाँ के लोग गेहूँ और मक्का की खेती ज्यादा करते हैं। इसके अलावा प्रमुख कृषि उत्पादों में सेब , शहद, मशरूम, चेरी, अखरोट आती हैं।
  • Pakistan Occupied Kashmir का अपना एक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट हैं।
  • पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर का बॉर्डर चीन, हिंदुस्तान और अफगानिस्तान देशो से लगता हैं। जिस वजह से पाकिस्तान के लिए ये क्षेत्र काफी अहम् बन जाता हैं।

दोस्तों हम आशा है Hindi Use के इस लेख पीओके क्या हैं : POK Meaning & Full Form in Hindi में आपको पाक अधिकृत कश्मीर की पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया साईट पर शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment