कंप्यूटर क्या हैं? ये काम कैसे करता हैं और कंप्यूटर से जुडी सभी जानकारी आज हम इस लेख में आपको बताएँगे। आज के समय में कंप्यूटर एक लक्ज़री की बजाय जरुरत बन गया हैं। बहुत से ऐसे काम जिन्हें पहले करने में घंटो लग जाते थे उन्हें हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से मिनटों में कर लेते हैं। आप स्टूडेंट हो, किसी कम्पनी में नौकरी कर रहे हो या फिर ऐसे ही सामान्य ज्ञान के लिए कंप्यूटर के बारे में जानना चाहते हैं तो आपने एकदम सही पोस्ट खोली हैं। चलिए जानते हैं कंप्यूटर क्या होता हैं: What is Computer in Hindi.
एक समय था जब कंप्यूटर स्कूल और कुछ बड़ी संस्थानों तक ही सिमित था। पर आजकल हर छोटी बड़े दुकानों से लेकर बड़ी कंपनियों तक हर जगह कंप्यूटर सबसे जरुरी हो गया हैं। अब तो ये माना जाता हैं जिन्हें कंप्यूटर का ज्ञान नहीं हैं उन्हें कही भी काम मिलने में बड़ी मुश्किले आती हैं। जीवन में तरक्की करनी हैं तो कंप्यूटर की नॉलेज बहुत जरुरी हैं।
Table of Contents
कंप्यूटर का अर्थ और परिभाषा: What is Computer in Hindi
कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो मुख्य रूप से Hardware और Software से मिलकर बना होता हैं। इसमें किसी भी तरह के डेटा को स्टोर, प्रोसेस और पुनर्प्राप्त करने की क्षमता होती हैं। ऐसे अनेको काम जिसे इंसान करने में काफी समय लगा देता हैं उसे कंप्यूटर से चुटकियो में बिना किसी गलती के किया जा सकता हैं। ईमेल भेजना, गेम्स खेलना, टाइप करना और वेब ब्राउज करना जैसे बहुत से काम हैं जो कंप्यूटर पर किये जाते हैं।
Computer का निर्माण Compute से हुआ हैं जिसका मतलब होता हैं गणना करना। Computer की Full Form हैं ‘Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research’.
Hardware और Software क्या हैं?
इससे पहले की हम आगे चलकर कंप्यूटर टाइप की बात करे, जान लेते हैं 2 ऐसे चीजे जो कर कंप्यूटर में आम होती हैं वो हैं हार्डवेयर और सॉफ्टवेर। इन दोनों के मेल से ही कोई भी लैपटॉप या किसी अन्य तरह का कंप्यूटर काम करता हैं।
- Hardware: हार्डवेयर कंप्यूटर का वो हिस्सा होता हैं जिसकी भौतिक सरंचना होती हैं जैसे की Hard Disk, Ram, Keyboard, Mouse। वो कंप्यूटर की अंदर के और बाहर के दोनों तरह के पार्ट हो सकते हैं।
- Software: हम जो भी काम कंप्यूटर पर करते हैं वो हार्डवेयर द्वारा किया जाता हैं। वो काम कब और कैसे करना हैं ये सब निर्देश सॉफ्टवेर हार्डवेयर को देता हैं। Google Chrome, Microsoft Word, Word Pad, Paint, Photoshop इत्यादि सब सॉफ्टवेर होते हैं।
कंप्यूटर के काम करने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेर दोनों ही महत्वपूर्ण और जरुरी होते हैं। उदहारण के लिए अगर हम Google Chrome (Software) पर Web Browse कर सकते हैं तो उसमे कोई भी वेबसाइट या पेज खोलने के लिए क्लिक करना होगा जो Mouse (Hardware) से किया जाता हैं।
कंप्यूटर के प्रकार हिंदी मे: Type of Computer in Hindi
जब हम कंप्यूटर का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग 2 तरह के कंप्यूटर आते हैं पहले डेस्कटॉप और दूसरा लैपटॉप जो आजकल ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा हैं। इनके अलावा भी कई और तरह के कंप्यूटर होते हैं जो अलग आकार और बनावट में आते हैं। जब हम किसी एटीएम से पैसे निकलवाते हैं आया फिर क्रेडिट कार्ड से किसी शौपिंग मॉल से ख़रीदे सामान की पेमेंट करते हैं तो उन मशीन को भी एक प्रकार का कंप्यूटर कहा जा सकता हैं।
1. डेस्कटॉप (Desktop)
कंप्यूटर के इतिहास की बात करे तो सबसे पहले डेस्कटॉप कंप्यूटर का ही अविष्कार हुआ था। Desktop की बनावट इस तरह से होती हैं जो टेबल पर रखने के लिए उपयुक्त होती हैं। जब एक एक ख़ास जगह ही बैठकर काम करते रहना हो तो डेस्कटॉप एक बेहतर विकल्प रहता हैं। डेस्कटॉप Screen, CPU, Keyboard और Mouse जैसे कई पार्ट से मिलकर बना होता हैं।
2. लैपटॉप (Laptop)
दूसरी तरह का कंप्यूटर होता हैं लैपटॉप जिसका नाम आप सब से सुना भी होगा और शायद इस्तेमाल भी किया हो। इसकी खासियत हैं की इसे एक जगह से दूसरी जगह बड़ी आसानी से ले जाया सकता हैं। लैपटॉप में एक बैटरी होती हैं जो इसे बिना बिजली के चलाने में काम आती हैं।
3. टेबलेट (Tablet)
पिछले कुछ सालो में टेबलेट कंप्यूटर काफी पोपुलर हो गया हैं। ये एक बड़े स्मार्टफोन की तरह होता हैं। टेबलेट में कीबोर्ड और माउस की बजाय एक टच स्क्रीन होती हैं जिससे हम टाइपिंग और दूसरे काम काम कर सकते हैं। आपने Apple ipad का नाम सुना होगा वो एक तरह की टेबलेट ही हैं।
4. सर्वर (Server)
Server भी एक तरह का कंप्यूटर होता हैं जो एक नेटवर्क पर दूसरे कंप्यूटर को जानकारी प्रदान करता हैं। उदहारण के लिए जब हम इन्टरनेट पर कुछ सर्च करते हैं या कोई वेबसाइट खोलते हैं तब आपको वो जानकरी सर्वर से ही आपके कंप्यूटर पर मिलती हैं। बहुत से कंपनिया और बिजनेसमैन भी ऐसे सर्वर को इस्तेमाल करती हैं ओनी फाइल सेव और शेयर करने के लिए।
कंप्यूटर कैसे काम करता हैं: Parts of Computer in Hindi
कंप्यूटर के अंदर कौन कौन सेमुख्य पार्ट होते हैं ये सवाल बहुत से लोगो के मन में होता हैं। अगर आपने कभी कोई डेस्कटॉप या लैपटॉप खुला हुआ देखा हो तो आपको वो थोडा जटिल लगता होगा असल में वो उतना भी जटिल नहीं हैं। निचे हम कंप्यूटर के मुख्य पार्ट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
1. Motherboard
कंप्यूटर के अंदर सबसे बड़ा पार्ट होता है Motherboard. ये एक प्लेट होती हैं जिसमे CPU, Ram, Hard Disk, USB Port जैसे अन्य सब पार्ट लगे होते हैं। laptop हो या फिर Desktop, Motherboard दोनों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मौजूद होता हैं।
2. Processor/CPU
कंप्यूटर का दूसरा मुख्य पार्ट हैं CPU,जिसकी Full Form हैं Central Processing Unit. CPU को Processor भी कहा जाता हैं। प्रोसेसर को कंप्यूटर का दिमाग कहते हैं। इसका काम होता हैं निर्देश लेना और देना। जब भी हम कोई बटन कंप्यूटर पर दबाते हैं तो हम वो निर्देश CPU को देते हैं। जितने ज्यादा स्पीड Processor की होगी उतनी ही तेज़ी से आपका कंप्यूटर काम करेगा।
3. Hard Disk
हार्ड डिस्क कंप्यूटर में वो स्पेस होता हैं जहा पर आपके फोटो, विडियो, सॉफ्टवेर और अन्य फाइल स्टोर होती हैं। आप अपने कंप्यूटर को बंद भी कर देते है तब भी आप डाटा हार्ड ड्राइव में सुरक्षित होता हैं। हार्ड ड्राइव मुख्य रूप से 2 प्रकार की होती हैं HDD और SSD. SSD की स्पीड HDD से काफी तेज़ होती हैं।
4. RAM
RAM की Full Form हैं Random Access Memory. रैम कंप्यूटर की शोर्ट टर्म मेमोरी होती हैं। जब हम कंप्यूटर पर काम करते हैं तो वो डाटा अस्थायी रूप से रैम में सेव होता रहता हैं। पर ये डाटा तब तक ही रहता हैं जब ता कंप्यूटर बंद नहीं होता। जितनी ज्यादा RAM होगी उतने ही ज्यादा काम एक समय में कंप्यूटर कर पायगा। आपने ये नोट किया होगा जिन कंप्यूटर की RAM कम होती हैं वो हैंग जल्दी करते हैं।
दोस्तों हमें उम्मीद है आपको ये लेख कंप्यूटर के बारे में जानकरी : What is Computer in Hindi? अच्छा लगा होगा। अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप से जुड़े कोई और सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट्स में लिखे।