ट्रांसजेंडर क्या होता है? किन्नर, गे, लेस्बियन – Transgender Meaning in Hindi

Transgender Meaning in Hindi – ट्रांसजेंडर का मतलब क्या होता है? ट्रांसजेंडर महिला और पुरुष की पहचान कैसे होती हैं? किन्नर, हिजड़ा और ट्रांसजेंडर में क्या अंतर होते है? Transgender से जुड़े ऐसे कुछ आम सवाल लोगो के मन में होते है। आज हम आपको Transgender, LGBTIQ की परिभाषा, प्रकार, पहचान और जननांग के बारे में डिटेल में बताएँगे।

इंडिया में Transgender, Gay, Lesbian, Bisexual और Intersex ऐसे टॉपिक है जिनके बारे में बात करने में अधिकतर लोग शरमाते है। ऐसे बहुत से लोग है जो सेक्स से जुड़े सवाल पूछना तो चाहते है पर जब इस टॉपिक पर बात होती है तो वो असहज हो जाते है। जिस वजह से लोगो में थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर जैसे विषयों में पूरी जानकारी नहीं होती। आज हमने इन सभी विषयों खुलकर बात करने की कौशिश की है, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।

Transgender Gay Lesbian Meaning in Hindi

ट्रांसजेंडर क्या होता है – Transgender Meaning in Hindi

भारत में ट्रांसजेंडर को किन्नर, हिजड़ा और होमोसेक्सुअल के नामो से ज्यादा जाना जाता है पर असल में ऐसा नहीं है इन सभी में कुछ अंतर होते है जिनके बारे में नीचे डिटेल में बात करेंगे।

ट्रांसजेंडर वो होते है जो जन्म के समय जिस लिंग के साथ पैदा होते है बड़ा होते-होते उनकी फीलिंग्स में विपरीत जेंडर की तरह बदलाब होने लगता है। मतलब जन्म के समय अगर कोई लड़का पैदा हुआ है और उसके जननांग सामान्य लड़के वाले है पर बड़ा होने पर उसके जज्बात एक लड़की के जैसे हो जाते है और हाव भाव और रहन सहन तक लड़की जैसा हो जाता है। इसी तरह लड़की के सामान्य अंग से साथ जन्म लेने के बाद बड़ा होने पर उसकी फीलिंग्स और हाव भाव सब लड़के जैसा होने लगता है वो भी एक ट्रांसजेंडर होता है।

Transgender अपने असल जेंडर को लेकर सहज महसूस नहीं करते इसलिए वो अपना जेंडर भी बदलना चाहते है। दुनिया में ऐसे बहुत से ऐसे ट्रांसजेंडर है जो अपना जेंडर बदल चुके है यानि लड़के से लड़की और लड़की से लड़का बन चुके है। Gender Change हार्मोनल थेरेपी और Sex Change Surgery से होता है जिसके बदद से ट्रांसजेंडर अपनी बॉडी में बदलाव करवाकर खुद को अपनी पसंद के जेंडर में बदल सकते है।

ट्रांसजेंडर के प्रकार – Transgender Types in Hindi

Transgender महिला और पुरुष दोनों हो सकते है। इसलिए लिंग के आधार पर ट्रांसजेंडर मुख्यत: 2 प्रकार के होते है – Male Transgender और Female Transgender. इन दोनों के परिभाषा, अर्थ और डिटेल नीचे जानते है।

  • Male Transgender – पुरुष ट्रांसजेंडर वो होते है जो जन्म महिला अंगो के साथ लेते है पर समय के साथ बड़ा होते हुए उनकी फीलिंग्स, पसंद, पहनावा और आकर्षण इत्यादि पुरुष के जैसे हो जाते है। ये अपनी महिला शरीर के साथ सहज नहीं होते।
  • Female Transgender – महिला ट्रांसजेंडर वो होते है जो पुरुष अंगो के साथ जन्मे है यानि उनका शरीर पुरुषो जैसा है पर उनका स्वभाव, पसंद, नापसंद और व्यवहार महिलाओ जैसा होता है। ये अपने पुरुष शरीर के साथ सहज नहीं होते।

दुनिया में बहुत से ट्रांसजेंडर अपना जेंडर बदलाव करवा चुके है यानि जिस विपरीत लिंग के प्रति वो सहज है, सर्जरी के द्वारा अपने अंगो को उस जेंडर के हिसाब से बदलवा चुके है। एक आंकड़े के अनुसार अमेरिका देश में सन 2007 में 4-5% लोगो ने अपना Gender Change (Sex Change) करवाया।

LGBTIQ क्या है – Gay Lesbian Bisexual Transgender in Hindi

इंसानों में मुख्य रूप से 2 Gender होते है Male (लड़का) और Female (लड़की). पर लड़का और लड़की के अलावा भी सेक्स के आधार पर कुछ और जेंडर होते है इन्हें Third Gender के नाम से भी जाना जाता है। इस थर्ड जेंडर को प्रोटेक्ट करने के लिए एक LGBTIQ Community बनी है जो इनके राईट को प्रोटेक्ट करती है। LGBTIQ में L, G, B, T, I, Q का क्या मतलब है ये हमने नीचे दिया है।

  • L – Lesbian
  • G – Gay
  • B – Bisexual
  • T – Transgender
  • I – InterSex
  • Q – Queer

Lesbian (लेस्बियन)

जब एक लड़की एक लड़के की तरफ आकर्षित ना होकर एक लड़की की तरफ आकर्षित होती है तो उसे लेस्बियन माना जाता है। Lesbian लड़की लड़कियों की तरफ इमोशनली और सेक्सुअली दोनों तरह से आकर्षित होती है। वो लड़कियों के साथ सहज महसूस करती है, उन्ही के साथ सेक्स करना चाहती है। हालाँकि लेस्बियन की बॉडी पूरी तरह से एक लड़की की ही होती है। वो अपनी फीमेल बॉडी को पसंद भी करती है और वो लड़कियों की तरह ही रहना पसंद भी आता है। इसका मतलब है उनकी फीलिंग्स, सोच की वजह से वो लडकियों के साथ रहना और सेक्स करना पसंद करती है।

Gay (गे)

गे शारीरिक रूप से एक नार्मल लड़का होता है पर वो लड़कियों की तरफ आकर्षित न होकर लडको को पसंद करता है। Lesbian की तरह Gay भी सपने समान सेक्स की तरफ की आकर्षित होते है। गे सेक्सुअली और इमोशनली लडको की तरफ आकर्षित होते है। गे को भी अपने Male Body पसंद आती है और वो रहना भी लडको के जैसे ही पसंद करते है। उन्हें लड़कियों की जगह लड़के की पसंद आते है। वो उन्ही के साथ रहना और सेक्स करना चाहते है।

Bisexual (बाईसेक्सुअल)

बाईसेक्सुअल वो होते है जिन्हें महिला और पुरुष दोनों पसंद आते है यानि वो दोनों जेंडर के साथ सेक्स करना पसंद करते है। Bisexual, Male और Female दोनों हो सकते है। इसका मतलब बाईसेक्सुअल लड़के, लडको और लड़कियों दोनों के साथ सेक्स करना पसंद करते है वही बाईसेक्सुअल लड़की भी लड़की और लडको दोनों के साथ संबंध बनाने के इच्छुक होते है। इनकी भी शारीरिक बनावट और जननांग एकदम नार्मल होते है।

Transgender (ट्रांसजेंडर)

ट्रांसजेंडर वो होते है जिन्हें महसूस होता है वो गलत जेंडर में है यानी एक लड़के को महसूस होता ही कि उसने गलत बॉडी में जन्म ले लिया है, उसकी सोच, रहन सहन, स्वभाव, पसंद सब लड़कियों जैसे है, इसी तरह एक लड़की को लगता है वो अंदर से लड़का है, उसकी आदते, पसंद सब लडको जैसी है। Transgender को अपनी बॉडी पसंद नहीं होती, वो सेक्स की तरह ही रहना पसंद करते है। इस वजह से बहुत से Transgender अपना Sex Change भी करवा लेते है।

InterSexual (इंटरसेक्स)

ऐसे लोग जो पैदा लड़का और लड़की दोनों के शारीरिक अंगो के साथ पैदा होते है। यानि इनमे दोनों तरह के जननांग होते है, इन्हें जन्म के समय ही ये कहना मुश्किल हो जाता है की ये लड़का है या लड़की। इंटरसेक्स के जननांगो में ये असामनता कई कारणों से हो सकती है। कुछ हिजड़े (किन्नरों) इसी श्रेणी में आते है।

Queer (क्वीर)

Queer ऐसे लोग होते है जो एक नार्मल बॉडी के साथ पैदा होते है पर उन्हें अपने जेंडर को लेकर सवाल रहता है कि वो असल में है क्या है। ये ना अपने आप को लड़का मानते है और ना ही लड़की मानते है और ना ही गे, लेस्बियन या ट्रांसजेंडर मानते है। ये लोग अपने आप को किसी एक ख़ास जेंडर से कनेक्ट नहीं कर पाते है यानि वो समझ नहीं पाते है की वो है क्या? उनके मन में बहुत से सवाल होते है और वो अलग समय पर अलग जेंडर जैसा व्यवहार कर सकते है।

किन्नर (हिजड़ा) और ट्रांसजेंडर में क्या अंतर होता है?

भारत में बहुत से Transgender को ही हिजड़ा या किन्नर मानते है, इसलिए बहुत से लोगो का ये सवाल भी रहता है कि क्या ट्रांसजेंडर किन्नर होता है? एक हिजड़े और ट्रांसजेंडर में अंतर क्या होता है? चलिए नीचे इस बारे में जानते है जानते है।

एक Transgender में शारीरिक रूप से कोई दोष नहीं होता यानि एक Transgender Male या Female में जननांग उनके जेंडर के हिसाब से विकसित होते है केवल उनकी सोच, पसंद और रहन सहन विपरीत सेक्स के जैसा होता है। वही एक हिजड़ा या किन्नर के जननांग पूरी तरह से विकसित नहीं होते। किन्नर महिला और किन्नर पुरुष दोनों के जननांग और शारीरिक संरचना उनके लिंग के हिसाब से पूरी तरह विकसित नहीं होती।

निष्कर्ष

दोस्तों India में Transgender को आमतौर पर हिजड़ा (किन्नर) के नाम से ही ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा लोगो में गे, लेस्बियन, ट्रांसजेंडर, बाईसेक्सुअल और इंटरसेक्स इत्यादि के बार में भी जागरूकता नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगो तक इन सभी जेंडर के बारे में सटीक जानकारी पहुचाना है। हम आशा करते है आपको अब सही से समझ आ गया होता की ट्रांसजेंडर क्या – Transgender Meaning in Hindi? LGBTIQ से जुड़ा कोई भी कमैंट्स के जरिए हमसे पूछ सकते है, हम जल्द उसका रिप्लाई देने का प्रयास करेंगे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment