भारत एक लौक्तांत्रिक देश हैं जहा चुनाव के जरिये जनता अपने प्रतिनिधि चुनती हैं जो मिलकर सरकार बनाते हैं। अगर आपकी पोलटिक्स में रूचि हैं या आप न्यूज़ देखते रहते हैं तो आपने NDA और UPA के बारे में जरुर सुना होगा। ये दोनों भारत के 2 बड़े राजनैतिक दल हैं जिन्होंने वर्तमान और भूतकाल में सरकारे बनायीं हैं। आज हम जानेंगे यूपीए और एनडीए क्या हैं पूरी जानकारी: NDA UPA Full Form & Meaning in Hindi.
कांग्रेस और बीजेपी केंद्र में 2 प्रमुख पार्टी हैं जो लोकसभा और राज्यसभा के इलेक्शन लडती हैं। पर इन दोनों की पार्टी के लिए अपने दम पर केंद्र में बहुमत लाना मुश्किल रहता हैं। इसलिए ये दोनों ही पार्टी दूसरे छोटे दलों को अपने साथ जोड़ लेती हैं। यूपीए और एनडीए ऐसे ही 2 बड़े दल हैं जो कई छोटी पार्टियों के सहयोग से बने हैं। UPA की प्रमुख और बड़ी पार्टी Congress हैं और NDA की प्रमुख पार्टी BJP हैं। चलिए आगे इन दोनों राजनैतिक दलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
यूपीए क्या हैं: UPA Full Form in Hindi
UPA की Full Form हैं United Progressive Alliance. हिंदी में United Progressive Alliance का मतलब हैं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन। यूपीए का गठन 2004 के जनरल इलेक्शन के बाद हुआ जब किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया। उस समय सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी जिसे सबसे जयादा 182 सीट मिली थी जो बहुमत के आकडे से काफी दूर थी। ऐसे में कांग्रेस ने लेफ्ट और कुछ रीजनल पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन बनाया, जिसका नाम UPA पड़ा।
जाने – Congress नए गठबंधन INDIA Full Form
यूपीए गठबंधन का सबसे बड़ा दल कांग्रेस था और श्रीमती सोनिया गाँधी को UPA अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान में यूपीए गठबंधन के अध्यक्ष सानिया गाँधी के बेटे राहुल गाँधी हैं। 2004 के इलेक्शन में दूसरा सबसे बड़ा दल NDA था जिसकी मुख्य पार्टी बीजेपी थी। NDA को उस इलेक्शन में 181 सीट मिली थी और UPA को तब 218 सीट मिली थी।
सरकार बनाने के लिए लोकसभा की कुल सीट 543 में से 272 सीट जीतनी जरुरी होती हैं ऐसे में एनडीए और यूपीए दोनों ही गठबंधन बहुमत से दूर थे। उस समय लेफ्ट के 59 MPs, समाजवादी पार्टी के 39 MPs और बहुजन समाज पार्टी के 19 MPs ने बाहर से UPA को सपोर्ट कर दिया था जिससे बाहरी सपोर्ट से यूपीए ने सरकार बनायी थी।
लगातार दूसरी बार 2009 में भी यूपीए गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रहा। 2009 के लोकसभा के इलेक्शन में UPA को 262 सीट मिली और NDA को 208 सीट मिली।
इस गटबंधन के निर्माण से लेकर अभी तक कांग्रेस इसकी मुख्य और सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई हैं। इसके अलावा समय समय पर UPA के साथ कुछ पार्टी जुडती रही तो कुछ पार्टी इस गटबंधन से अलग भी हुई हैं। वर्तमान [2023] में यूपीए गठबंधन में सभी सदस्यों के नाम नीचे दिए गए हैं।
जाने – वर्तमान भारत की जनसंख्या कितनी है
UPA (United Progressive Alliance) Parties
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- केरल कांग्रेस
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- भारत की शांति पार्टी
- राष्ट्रीय लोकदल
- द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम
- केरल कांग्रेस
- विदुथलाई चिरुथिगाल काची
- अखिल भारतीय मजलिसे इत्तिहादुल मुसलमीन
- जम्मू कश्मीर कांग्रेस पार्टी
- भारतीय मुस्लिम लीग
- सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट
- महान दल
- शिवसेना
एनडीए क्या हैं: Full Form of NDA in Hindi
भारत में दूसरा बड़ा राजनैतिक गठबंधन का नाम हैं एनडीए. NDA की Full Form हैं National Democratic Alliance. NDA का गठन सन 1998 में हुआ था जो उस समय के लोकसभा इलेक्शन लड़ने के लिए किया गया था। उस समय एनडीए के अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे जो बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने।
NDA में प्रमुख पार्टी बीजेपी थी और उसके साथ में कुछ और क्षेत्रीय पार्टी थी जिनमे समता पार्टी, AIADMK और शिवसेना शामिल थी। शिवसेना ही इकलौती ऐसे पार्टी थी जो हिन्दुत्व विचारधारा रखती थी जो बीजेपी की विचारधारा से भी मेल खाती थी।
1998 के लोकसभा इलेक्शन में पहली बार एनडीए ने मामूली बहुमत से जीत हासिल की और सरकार बनाई और अटल बिहारी वाजपई भारत के प्रधानमंत्री बने। उसके एक साल के अंदर ही AIADMK ने सरकार से अपना समर्थन वापिस ले लिया और NDA की सरकार गिर गयी। उसके बाद एनडीए में कुछ और छोटी पार्टी शामिल हुई और 1999 में भारी बहुमत से जीत हासिल की और अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और उस सरकार ने 5 साल का पूरा कार्यकाल पूरा किया।
जिस समय NDA का निर्माण हुआ तब इसके अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। उसके बाद लाल कृषण अडवानी अध्यक्ष बने और अभी की बात की जाए तो एनडीए के अध्यक्ष अमित शाह हैं जो वर्तमान में देश के गृह मंत्री भी हैं।
2004 के बाद 2014 के इलेक्शन में भारी बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी और श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली। उसके बाद 2019 के लोकसभा इलेक्शन में 353 सीट जीतकर फिर से इस गटबंधन ने गवर्मेंट बनाई और दूसरी बार लगातार नरेंद्र मोदी इंडिया के प्रधानमंत्री बने। आज के समय NDA में शामिल पार्टी के नाम नीचे दिए गए हैं।
NDA (National Democratic Alliance) Parties
- भारतीय जनता पार्टी
- जनता दल
- लोक जनशक्ति पार्टी
- अपना दल
- शिरोमणि अकाली दल
- पाट्टाली मक्कल कॉची
- इण्डिया जननायगा काच्ची
- तेलुगु देशम पार्टी
- ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन
- नागा पीपुल्स फ्रंट
- नेशनल पीपुल्स पार्टी
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया
- गोरखा जनमुक्ति मोर्चा
जाने – News Reporter और Anchor कैसे बने
दोस्तों Hindi Use की ये जानकरी यूपीए एनडीए क्या हैं: NDA UPA Full Form in Hindi? आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। अगर आपको राजनीति में रूचि हैं तो आप इन दोनों दलों के बारे में अपने विचार भी कमेंट्स में शेयर कर सकते हैं।