जानना चाहते हो दुनिया के सात अजूबे के नाम कौन से हैं: Seven Wonders of the World in Hindi? भारत मे स्थित ताजमहल एक अजूबा हैं ये तो ज्यादातर लोग जानते है पर इसके आलावा और 6 अजूबे कौन से वो किस देश मे हैं इन सब जानकारी से बहुत से लोग आज भी अनजान हैं। आज हम उन्ही दुनिया के 7 अजूबे के Name, Image (Photo), इनका निर्माण कब हुआ और ये कहा किस देश और किस शहर मे स्थित हैं ये सब जानकारी बताएँगे।
विश्व के सात अजूबो का चुनाव एक वोटिंग से हुआ जिसमे दुनिया भर से 10 करोड़ से ज्यादा लोगो ने हिस्सा लिया। Duniya ke Saat Ajoobe चुनने की पहल 7 New Wonders नाम की एक संस्था ने किया। उन्होंने सोचा की ये सही समय हैं दुनिया को इन अजूबे के बारे मे बताने का क्योंकि बहुत से प्राचीन सरंचनाए नष्ट हो गयी थी।
Table of Contents
दुनिया के 7 अजूबे : Seven Wonders of the World in Hindi
सदियों से मानव सभ्यता ने शहर, चर्च, मन्दिर, मस्जिद, इमारते और बहुत से बेहतरीन संरचनाओं का निर्माण किया हैं और वतर्मान मे भी बहुत सी ऐसे इमारते बनाई जा रही हैं जो कमाल की हैं। अब इनमे से 7 ऐसे प्रतिष्ठित स्थानों को चुनना आसान काम नहीं। नीचे हमने इन सभी दुनिया के सात अजूबो के नाम, उनकी खासियत और पिक्चर सहित पूरी जानकारी दी है।
1. ताजमहल (Taj Mahal) – Agra, India
दुनिया भर मे ताजमहल को उसकी सुन्दरता और प्रेम की निशानी के रूप मे जाना जाता हैं। ताजमहल भारत देश के ऐतिहासिक शहर आगरा मे स्थित हैं। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजाह ने अपनी बीवी की याद मे उनके मर जाने के बाद करवाया था। ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच मे किया गया था।
ताजमहल मे मुग़ल सम्राट शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ महल की कब्र है। ऐसा माना जाता हैं शाहजाह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था और उसे उसके प्रेम की निशानी के रूप में उसकी मृत्यु के बाद ताजमहल बनाने के लिए प्रेरित किया गया था।
इसकी सरंचना सफ़ेद संगमरमर के पत्थर से की गयी हैं। ये इंडो-इस्लामिक संस्कृति का प्रतीक है। इसके अंदर मुग़ल गार्डन, गेस्ट हाउस और एक मस्जिद हैं जिसमे आपको कमाल की शिल्प कौशल देखने को मिलती हैं। सन 1983 में ताजमहल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप मे चुना गया।
जाने – वर्तमान भारत की जनसंख्या कितनी है
2. चिचेन इत्जा (Chichen Itza) – Mexico
चिचेन इत्जा मेक्सिको देश के एक बड़े शहर का नाम हैं। इस शहर के शानदार खंडहरों मे माईन संस्कृति की झलक दिखाई देती हैं। विश्व के सात अजूबे मे चिचेन इत्जा एक हैं जिसमे एक विशाल माया मंदिर (El Castillo) बना हुआ हैं जो 5 किलोमीटर के दायरे मे फैला हुआ हैं। ये एक पिरमिन्ड के आकार में बना हुआ हैं। इसमें कुल मिलाकार 365 सीढिया हैं जो कई दिशाओं मे फैली हुई हैं हर साल दुनिया से लाखो पर्यटक इसे देखने आते हैं। चीचेन इट्ज़ा को एक व्यापारिक शहर क रूप मे भी जाना जाता हैं
3. चीन की दीवार – Great Wall of China
चीन की दीवार इंसानों द्वारा बनायीं गयी आज तक की सबसे लम्बी सरंचना हैं। इसकी लम्बाई लगभग 5500 मील हैं और ये पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत से उत्तर-पूर्वी सीमा के पास दांडोंग तक फैली हुई हैं और चीन और नार्थ कोरिया बॉर्डर के पास स्थित हैं। इसके बनने की शुरुआत 7 वीं शताब्दी ईसा पूर्व हो गयी थी जो 16वी शताब्दी मे जाकर पूरी हुई।
इसका निर्माण चीनी शासको ने मंगोलों से अपनी सीमओं की सुरक्षा के लिए किया था। ये दीवार इतनी लंबी हैं की इसे अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता हैं। यूनेस्को ने सन 1987 मे इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। Great Wall of China दुनिया के सात अजूबे मे से एक हैं।
जाने – IQ क्या है: अपना आईक्यू चेक कैसे करे
4. कोलोसियम (Colosseum) – Rome, Italy
Colosseum जो ‘Seven Wonders of the World‘ मे से एक हैं इटली देश के रोम शहर मे स्थित हैं। ये एक अंडाकार आकार मे बना एक बहुत बड़ा मैदान हैं इसका निर्माण रेत, कंक्रीट और पत्थरों से किया गया हैं जो 500 साल तक उपयोग मे लाया गया। इसमें 50 हजार से 80 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था हैं। इस विशाल मैदान मे लड़को की लडाई, पशुओ की लडाई और खेलकूद से जुड़े कई कार्यक्रम होते हैं जिन्हें देखने के लिए हजारो लोग एकत्रित होते थे।
कोलोसियम के निर्माण की प्रक्रिया सम्राट वेस्पेशियन ने AD 72 शुरू करवाई थीं जिसे उनके उत्तराधिकारी टाइटस ने AD 80 मे पूरी करवाया। अगर आप भी घूमने के शोकीन हैं तो आप दुनिया के इस अजूबे को जरुर देखे।
5. माचू पिच्चू (Machu Picchu) – Peru
माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू देश मे स्थित दुनिया का अजूबा हैं। ये दुनिया के लाखो लोगो का dream destination भी माना जाता हैं। ये शहर पहाड़ की छोटी पर बहुत उचाई पर बसा हुआ हैं। समुन्द्र तल से इसकी उचाई 2 हजार मीटर से भी ज्यादा हैं।
माचू पिच्चू का निर्माण 1400 मे हुआ था पर ये शहर लम्बे समय तक गुमनाम ही रहा जब तक की सन 1900 मे अमेरीकी खोजकर्ता हीराम बिंघम ने इससे खोजा और दुनिया के सामने इसे लाया। इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुचना नाजुक दिल वालो के नहीं हैं। यह पहुचने के लिए आपको कई दिन तक पैदल चलना होता हैं।
6. पेट्रा (Petra) – Jordan
जॉर्डन देश मे बसे पेट्रा शहर की सुन्दर और अविश्विस्वनीय कब्रों, मंदिरों और कई शानदार इमारते इसे दुनिया के अजूबो मे शामिल करती हैं। यहा पर आपको इसकी पुरातात्विक, ऐतिहासिक और वास्तुशिल्प कीमत देखने को मिलेगी।
इस प्राचीन शहर की दो विशेषताएं हैं पहला इसकी इमारते बड़ी बड़ी चट्टानों को काटकर बनायीं गयी हैं जिन पर पत्थरो की सुंदर नक्कासी की की गयी हैं। अधिकतर पत्थरो के रंग लाल हैं जिसकी वजह से ये शहर रोज सिटी के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। दूसरी विशेषता पानी के लिए यहा बनी नाली प्रणाली हैं।
7. क्राइस्ट द रिडीमर (Christ the Redeemer) – Brazil
क्राइस्ट द रिडीमर ब्राज़ील देश के रियो डी जनेरियो शहर मे स्थित यीशु मसीह की विशाल प्रतिमा हैं जो विश्व के साथ अजूबो मे से हैं। ये Jesus Christ statue दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमाओ मे से हैं। इसे ईसाई धर्म का प्रतीक माना जाता हैं। इस मूर्ति को बनाने का जिम्मेदार फ्रांसीसी मूर्तिकार पॉल लैंडोवस्की को माना जाता हैं। इसका डिजाईन ब्राज़ील के सिल्वा कोस्टा ने तैयार किया था।
ये प्रतिमा 98 फीट ऊँची हैं जो 26 फीट के आधार पर खड़ी हैं। यीशु मसीह प्रतिमा की बाजुए 92 फीट चौडाई तक फैली हैं। इस मूर्ति का कुल वजन 635 मीट्रिक टन और ये पत्थर और कंक्रीट से मिलकर बनाया गया हैं।
दोस्तों आज आपने जाना दुनिया के सात अजूबे कौन से हैं : 7 wonders of the world in Hindi? इनके नाम, फोटो (Image), इनका निर्माण कब हुआ इत्यादि। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे।