IQ Full Form & Meaning in Hindi: हम सबने अपनी ज़िन्दगी में कभी न कभी IQ के बारे में जरुर सुना होगा। पर बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें पता नहीं होता की आईक्यू होता क्या है। अपना IQ Level चेक कैसे करे? अपना आईक्यू बढाने के लिए क्या करे? इस आर्टिकल में हम आपको IQ से जुडी सभी अहम जानकारी देंगे।
कोई व्यक्ति कितने तेज़ी से कोई बात समझ सकता है और समस्यां का समाधान करने की उसकी क्षमता कितनी है? ये आप उसके आईक्यू लेवल से पता लगा सकते है। Albert Einstein और Sofia Kovalevskaya जैसे बड़े वैज्ञानिको का आईक्यू लेवल 160 से भी अधिक था जो बहुत कम लोगो का होता है। IQ Check करने के कई मापदंड होते है जिनके आधार पर ये चेक किया जाता है।
दिमाग को उलझाने वाले कुछ सवालो और व्यक्ति की उम्र के आधार पर IQ Level चेक किया जाता है। और इसके रिजल्ट में जो स्कोर मिलता है उसके आधार पर ये जाना जा सकता है की वो दिमागी रूप से औसत है, अच्छा है या फिर जीनियस है। सरल भाषा में समझाया जाए तो इससे पता चलता है कि आप कितने इंटेलीजेंट है।
IQ Tests से ऐसे छात्रो की भी पहचान की जाती है जो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर सकते है। दुनिया में कई ऐसे कॉलेज और यूनिवर्सिटी है जो छात्रो के चयन के लिए आईक्यू टेस्ट के जैसे एग्जाम आयोजित करवाती है। इन टेस्ट के जरिये ये अनुमान लगाया जाता है की कौन से छात्रो में लीडर बनने की योग्यता हो सकती है या फिर किसी और फील्ड में वो कितना सफलता पा सकते है।
Table of Contents
आईक्यू क्या होता है: IQ Full Form & Meaning in Hindi
IQ की Full Form है Intelligence Quotient. किसी भी इंसान का IQ Score उसके द्वारा दिए गयी कुछ टेस्ट के आधार पर निर्धारित किया जाता है। टेस्ट में कितने सवालो के जवाब ठीक तरह से दिए गए, कितने समय में उन सवालो का समाधान निकला गया, उस व्यक्ति की उम्र क्या है, ये सब मापदंडो के आधार पर Intelligence quotient Level Check किया जाता है जिसमे एक स्कोर मिलता है। उस स्कोर के आधार पर ये पता लगता है की उसका दिमाग कितना तेज़ है।
William Stern नाम के एक जर्मन वैज्ञानिक ने Intelligence quotient को पहले बार ब्रेस्लाउ विश्वविद्यालय में छात्रो के बुद्धि परीक्षण के लिए इस्तेमाल किया था। जिसके बाद आईक्यू काफी तेज़ी से पोपुलर होता गया। कई ऐसे फील्ड में सिलेक्शन के लिए इसे महत्वपूर्ण मापदंड माना गया।
आप कितने इंटेलीजेंट है, कितने स्मार्टली आप किसी काम को कर सकते है यानी सरल भाषा में कहाँ जाए तो आप दिमाग कितना तेज़ है ये आप IQ test देकर अपने आए स्कोर से ये जान सकते है।
IQ (Intelligence Quotient) Calculate कैसे किया जाता है?
किसी का IQ Check करने के लिए 2 महत्वपूर्ण फैक्टर होते है पहला उसकी Birth Age (जन्म उम्र) और दूसरा Mental Age (मानसिक उम्र). आईक्यू स्कोर निकालने के लिए मानसिक उम्र को जन्म उम्र से भाग करके उसके 100 से गुना कर दिया जाता है जिसके बाद जो स्कोर निकलता है वो उसका IQ Score होता है।
अपनी जन्म उम्र यानी असल उम्र तो हम सब जानते है और मानसिक उम्र टेस्ट में पूछे गए सवालो के आधार पर निकाली जाती है। उदहारण के लिए आपकी असल उम्र 28 साल है और मानसिक उम्र 32 साल है तो आपका IQ होगा:
- Intelligence Quotient Score: 32 ÷ 28 × 100 = 114
जाने: साइकिल का आविष्कार किसने किया था
मेरा IQ कितना है? ये ऑनलाइन कैसे चेक करे
बहुत से लोगो ये जानना चाहते है की उनका IQ कितना है? तो दोस्तों आप IQ Test के जरिये अपना आईक्यू तो जान सकते है। पर एक बात जान ले केवल IQ अधिक होना ही सफलता का एकमात्र मापदंड नहीं है। आप अपना आईक्यू ऑनलाइन फ्री में चेक कर सकते है। कई ऐसे वेबसाइट पर जहाँ पर आप कुछ सवालो का जवाब देकर अपना Intelligence Quotient पता लगा सकते है। नीचे कुछ ऐसे वेबसाइट के लिंक दिए गए है।
- www.123test.com/iq-test
- https://www.free-iqtest.net
IQ Test Score का मतलब क्या होता है
आपने IQ Test दिया जिससे आपका Intelligence quotient कितना है आपको पता भी चल गया। पर अब इस स्कोर से ये कैसे पता चलेगा की आप कितने स्मार्ट है, कितने तेज़ आपका दिमाग है? तो दोस्तों ये पता लगाना बहुत आसान है। जितना अधिक आपका IQ होगा उतने ही ज्यादा इंटेलीजेंट आप होंगे। नीचे दी गए टेबल से आप अपने IQ का अर्थ पता लगा सकते है।
IQ Score | Meaning |
---|---|
70 से 84 | Below Average (औसत से कम) |
85 से 114 | Average (औसत दिमाग वाले) |
115 से 129 | Above Average (औसत से ऊपर) |
130 से 144 | Smart (तेज़ दिमाग वाले) |
145 से 159 | Genius (जीनियस) |
160 से 175 | Extraordinary Genius (असाधारण प्रतिभा) |
आईक्यू लेवल कैसे बढाए: How to Increase Intelligence quotient
हम अपना आईक्यू कैसे बढ़ा सकते है (How to Increase IQ)? ये सवाल भी बहुत से लोगो का रहता है। दोस्तों पहले ये माना जाता था की किसी भी इंसान का IQ पूरी उम्र एक जैसा रहता है, इसे बढाया घटाया नहीं जा सकता। पर कुछ रिसर्च से ये निकलकर आया की कुछ ऐसे चीजे है जिनसे आईक्यू को बेहतर किया जा सकता है। एक्सपीरियंस का भी आईक्यू पर भी प्रभाव पड़ता है।
पहेलियाँ सुलझाने से जुड़े गेम्स खेलना, किताबे पढना और ध्यान करने से IQ बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ में पर्याप्त नींद लेना, रोजाना व्यायाम करने और हैल्थी खानपान से भी आप अपना Intelligence quotient सुधार सकते है।
टीवी का आविष्कार कब और किसने किया था
दोस्तों आज आपने जाना IQ क्या होता है, Full Form और आईक्यू चेक कैसे करे? अगर IQ से संबधित आपके और कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट्स में उन्हें लिखकर हमसे पूछ सकते है।