B A Full Form in Hindi: बीए एक पोपुलर डिग्री कोर्स है जिसके बारे में हम सब ने कभी न कभी जरुर सुना होगा। 12th के बाद किये जाने वाले पोपुलर स्नातक डिग्री कोर्स में से एक बीए है। BA से जुडी कई ऐसे अहम जानकारी है जिससे आज भी बहुत से लोग अनजान है। जैसे बीए की फुल फॉर्म क्या है? BA का पूरा नाम क्या होता है, बीए करने की फीस कितने लगती है और इसके बाद कौन से फील्ड में जॉब के कितने चांस है। इस आर्टिकल में हम आपको BA Course से जुडी ये सभी जानकारी देंगे।
बीए एक ग्रेजुएशन कोर्स है जिसे छात्र स्कूल में 12वी की पढाई पूरी करने के बाद कर सकते है है। जिन छात्रों के पास 11th और 12th कक्षा में Art Stream थी, उनके लिए सबसे पोपुलर विकल्प बीए करना ही होता है। BA को दूसरी ग्रेजुएशन डिग्री B.COM और BSC की तुलना में थोडा आसान माना जाना जाता है। पर बीए करने के बाद कैरियर ऑप्शन भी काफी होते है। चलिए आगे बीए से जुडी अन्य सभी जानकारी जानते है।
Table of Contents
बीए की फुल फॉर्म (पूरा नाम): BA Full Form in Hindi
BA की Full Form है Bachelor Of Arts. भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशो में ये डिग्री कोर्स काफी पोपुलर है। इंडिया में BA करने की कुल अवधी 3 साल की होती है। हालाँकि कई देशो में BA की पढाई पूरी करने में 4-5 साल भी लगते है। चलिए नीचे बीए का पूरा नाम यानी फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश में जानते है।
- BA Full Form : Bachelor Of Arts
- बीए का फुल फॉर्म : कला स्नातक
जाने: 12वीं आर्ट के बाद टॉप कोर्स
BA (Bachelor Of Arts) क्या है?
बैचलर ऑफ़ आर्ट्स एक तीन साल का स्नातक कोर्स होता है जिसे आर्ट, कॉमर्स और साइंस किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते है। हालाँकि अधिकतर आर्ट स्ट्रीम वाले छात्र ही बीए करते है। BA के छात्रो को अग्रेजी, इतिहास, उर्दू, पोलटिकल साइंस, फ्रेंच इत्यादि अनेक सब्जेक्ट चुनने के विकल्प मिलते है। इस समय भारत में लगभग 90 लाख छात्र बीए कर रहे है, जो भारत के किसी और कोर्स के तुलना में काफी अधिक है।
बीए (ऑनर्स) या बीए कोर्स को छात्र Part Time, Distance या Correspondence में से किसी भी तरीके से कर सकते है। BA एक Undergraduate Course है जिसके बाद आप Postgraduate Course भी कर सकते है जिसे MA कहते है।
BA में Admission के लिए योग्यता
अगर आप बीए करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए योग्यता मापदंड पता होने जरुरी है।
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10+2 पास होना जरुरी है।
- Art, Commerce या Science किसी भी स्ट्रीम के छात्र BA की लिए किसी भी College में Admission ले सकते है। हालाँकि अगर आप BA Hons करना चाहते है जो जिस विशेष सब्जेक्ट से आप Hons कर रहे है वो सब्जेक्ट आपके 12th क्लास में होना चाहिए।
- कुछ कॉलेज में BA में Admission के लिए छात्र के 12th में कम से कम 50% अंक होने जरुरी होते है। हालाँकि कुछ कॉलेज में SC/ST वर्ग के छात्रो के लिए 5% मार्क्स की छूट दी जा सकती है।
BA Course Specializations: Subjects
बैचलर ऑफ़ आर्ट्स कोर्स के इतना पोपुलर होने के पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें मिलने वाले विभिन्न विषयों को चुनने के आज़ादी। बीए पाठ्यक्रम में 5 सब्जेक्ट होते है जो स्टूडेंट के इच्छानुसार चुनाव के आधार पर निर्धारित होते है। आप भी इस कोर्स को करना चाहते है तो अपनी रूचि के अनुसार अपने सब्जेक्ट चुने। जिस भी फील्ड में जाने के इच्छुक आप है उसी के अनुसार आप अपने विषय चुन सकते है। नीचे लिस्ट में हमने सब्जेक्ट के अनुसार BA Course Specializations के बार बताया है।
BA English | BA Political Science |
BA Psychology | BA Economics |
BA Social Work | BA Geography |
BA Anthropology | BA Rural Studies |
BA Sociology | BA Archaeology |
BA Philosophy | BA History |
BA Hindi | BA Photography |
BA Journalism | BA Defence & Strategic Studies |
BA in Visual Communication | BA Fine Arts |
बीए करने के बाद कैरियर विकल्प
Bachelor Of Arts (Full for of BA) करने के बाद कैरियर विकल्प काफी होते है, कई ऐसे फील्ड है जहाँ पर बीए करने के बाद डायरेक्ट जॉब मिल जाती है। BA के बाद आगे की पढाई की बात की जाए तो आपके पास MA (Master of Arts) करने के विकल्प है। इसके अलावा आप B.ED भी कर सकते है जिसके बाद टीचर की जॉब कर सकते है। इसके अलावा IAS, IPS बनने के लिए दी जाने वाली UPSC Exam देने के लिए भी ग्रेजुएशन होनी जरुरी है। नीचे हमने कुछ ऐसे फील्ड और जॉब की लिस्ट बनाई है जो बीए के बाद पोपुलर कैरियर विकल्पों में आते है।
- HR Manager
- Computer Operator
- Content Writer
- Foreign Language Expert
- Marketing Manager
- Social Worker
- Psychologist
- Executive Assistant
- Banking Job
- School Teacher
- Counselor
- Journalism and Mass Communication
- Fire Department
- Foreign Affairs
- Management
Bachelor Of Arts (BA) से जुड़े आम सवाल FAQ
जवाब: BA Full form है Bachelor Of Arts. हिंदी में बीए की फुल फॉर्म या पूरा नाम है कला स्नातक।
जवाब: बीए के बाद आपके पास स्टडी के कई विकल्प है। बीए के बाद आप MA (Master of Arts), MBA (Master of Business Administration) और B.Ed (Bachelor of Education) कर सकते है।
जवाब: Delhi University को India की Top Universities में गिना जाता है। हर साल DU में BA Admission के लिए एक cut-off list जारी करती है, जो छात्र कॉलेज के अनुसार उस cut-off list के मापदंड को पूरा करते है उनका एडमिशन हो जाता है।
जवाब: जी हां, बीए के बाद पीएचडी की जा सकती है। पर पीएचडी करने के लिए आपको पहले Post Graduation (MA) करनी होगी, उसके बाद पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन दे पाएँगे।
हम आशा करते है इस आर्टिकल में BA Full Form और बीए कोर्स से जुडी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। बीए की फुल फॉर्म और इस कोर्स से जुड़े अन्य कोई और सवाल आप कमेंट्स बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है, हम जल्द उनका रिप्लाई देने की कौशिश करेंगे।