HR Full Form: एच आर की फुल फॉर्म और मतलब क्या है? HR कैसे बने

हम सबने HR के बारे में कभी न कभी जरुर सुना होगा। पर असल में HR Full Form क्या है? एच आर का पूरा नाम और मतलब क्या होता है और HR कैसे बने पूरी जानकारी इस आर्टिकल में आप जनोंगे। दोस्तों किसी भी प्राइवेट कंपनी या संस्था में एक HR जरुर होता है। एच आर किसी भी कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। कंपनी में नए कमचारियो की नियुक्ति से लेकर एम्प्लोयी के हितो तक की देख रेख का कार्य कंपनी के HR Manager का ही होता है।

किसी भी संस्था या कंपनी के विकास में एचआर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए कंपनी द्वारा HR को सैलरी और पॉवर भी काफी प्रदान की जाती है। अगर आप एक अच्छी नौकरी पाना चाहते है तो भी ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आगे हम एच आर फुल फॉर्म, पूरा नाम और मतलब के साथ में HR Manager के कार्य, योग्यता, सैलरी और एच आर बनने के लिए करे इत्यादि सभी जानकारी आपको दी जाएगी।

एच आर क्या है: Full Form & Meaning of HR in Hindi

प्राइवेट कंपनी या संगठन के एक ऐसे विशेष विभाग का नाम HR (Human resources) होता है जो उस संस्था में कर्मचारियों की भर्ती, उनकी ट्रेनिंग और विकास से संबधित सभी कार्य करता है। कर्मचारियों के हितो और हको से जुड़े सभी समस्याओं का समाधान भी इसी विभाग द्वारा किया जाता है। इसलिए किसी भी संस्था में HR Manager बनना बड़ी जिम्मेदारियों वाला काम होता है।

सरल भाषा में एच आर को समझा जाए तो ये एक ऐसा विभाग होता है जो नए एम्प्लोयी के इंटरव्यू से लेकर स्टाफ को मैनेज तक का कार्य करता है। पिछले कुछ समय से HR Manager को एक बढ़िया कैरिएर विकल्प के रूप में भी देखा जाने लगा है। कोई कंपनी कितनी तरक्की कर रही है उसमे उसके एच आर की विशेष भूमिका रहती है।

HR Full Form in English & Hindi

एच. आर के बारे में सुना हम सब ने होता है पर HR का पूरा नाम और मतलब क्या होता है ये बहुत से लोग नहीं जानते। अगर आप HR Manager बनने का सोच रहे हो तो आपको ये सब बेसिक डिटेल पता होनी बहुत जरुरी है।

  • HR Full Form: Human resources
  • एच.आर की फुल फॉर्म हिंदी में: मानव संसाधन
  • HRM Full Form: Human Resources Management

HR (Human resources) Manager कैसे बने

HR Full Form in Hindi, HR Manager Kaise bane
HR Full Form

भारत में किसी भी संगठन के HR का मुख्य कार्य कंपनी में Employee Recruitment (कर्मचारियों की भर्ती) और स्टाफ को मैनेज करने का होता है। इसलिए इस विभाग में नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ में बड़ी जिम्मेदारिया भी आता है। भारत में जो इच्छुक उम्मीदवार किसी कंपनी में एच आर बनना चाहते है उन्हें उसके लिए Human Resources Management में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करना होगा। ये कोर्स 12th के बाद और ग्रेजुएशन के बाद भी किया जा सकता है। नीचे हमने HR बनने के लिए योग्यता, जरुरी कोर्स, कार्य और सैलरी से जुडी जानकरी दी गई।

12th या ग्रेजुएशन के बाद HR Manager बने

इंडिया में एक HR Manager बनना कोई उतना भी मुश्किल नहीं है, पर एक अच्छी कंपनी में एच आर मेनेजर बनने के लिए कड़ी मेहनत करना जरुरी बन जाता है। सही सब्जेक्ट का चुनाव और एंट्रेंस टेस्ट की अच्छी तैयारी एचआर बनने के राह को आसान बना सकती है।

HR बनने से संबधित एक सवाल जो सबसे कॉमन रहता है वो है की क्या हम 12th के बाद HR Management Course कर सकते है? दोस्तों Human Resources Management से जुड़े कई कोर्स होते है, आपने कौन सा कोर्स किया है उसके आदर पर ही आपकी नियुक्ति किसी कंपनी के एच आर विभाग में होती है। 12th के बाद आप HR Diploma कोर्स कर सकते है। 12th के बाद HR Course करने के लिए नीचे बताये स्टेप्स को समझना जरुरी है।

  • जो छात्र अभी स्कूल की पढाई कर रहे है और HR Manager बनने के इच्छुक है उन्हें 11th में Commerce लेनी चाहिए। कॉमर्स के छात्रो को HR undergraduate courses के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट को क्लियर करने में मदद मिलती है।
  • 12th करने के बाद आपको एंट्रेंस टेस्ट क्लियर करना होगा, जिसके बाद undergraduate course करना होगा जो 3 साल का होता है।
  • UG Course की पढाई पूरी करने के बाद Internship करनी होती है जो एक साल की होती है। इसके बाद आप PG course के लिए भी जा सकते है, जिनसे एक अच्छा HR Manager बनने में आपको मदद मिलेगी।

एच आर बनने के लिए किये जानने वाले कोर्स

  • Diploma in Human Resource Management (मानव संसाधन प्रबंधन में डिप्लोमा)
  • BBA in Human Resource Management (मानव संसाधन प्रबंधन में बीबीए)
  • MBA in Human Resource Management (मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए)
  • PhD in Human Resource Management (मानव संसाधन प्रबंधन में पीएचडी)

HR Manager Salary in Hindi

एक HR Manager की सैलरी कितनी होती है ये उसकी योग्यता, अनुभव और स्किल पर निर्भर करता है। आपकी HR JOB किस कंपनी में लगी है उसका भी असर वेतन पर पड़ता है। क्योंकि किसी भी संस्था में मानव संसाधन विभाग बहुत अहम होता है इसलिए उस कंपनी के एच आर की सैलरी भी दूसरे कमचारियों के मुकाबले अधिक होती है। इसके अलावा एच आर Job Profile भी सैलरी निर्धारित करने में अहम होता है। HR Manager की Average Salary 18000 से 55000 तक होती है। हालाँकि बड़ी कंपनियों में सैलरी 1 लाख मासिक तक भी हो सकती है।

दोस्तों तो आज आपने जाना HR Full Form in Hindi: एचआर का फुल फॉर्म, मतलब और HR कैसे बने? आपको ये जानकारी फायदेमंद लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। Human Resource (मानव संसाधन) से जुड़े कोई और सवाल कमेंट्स में लिखकर आप हमसे पूछ सकते है।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment