Free Fire Game किसने बनाया है मालिक और देश का नाम क्या है

फ्री फायर गेम किसने बनाया, ये गेम कौन से देश का है? Free Fire पहले आया या PUBG? एक दिन में इस गेम की कितनी कमाई होती है? ये कुछ आम सवाल है जो इस गेम के बारे में इंटरनेट पर सबसे अधिक पूछे जाते है। इस आर्टिकल में हम गरेना फ्री फायर से जुड़े ऐसी सभी जानकारी आपको देंगे। फ्री फायर एक बैटलग्राउंड गेम है जिसका पूरा नाम Garena Free Fire है। 2021-23 में इस गेम की लौकप्रियता भारत में काफी बढ़ गयी है। बच्चो से लेकर नौजवानों में इस गेम का क्रेज एक अलग ही लेवल का है। इसी तरह के एक और मोबाइल गेम का नाम है Pubg जिसके बारे में भी आप सब ने सुना होगा। इन दोनों ही गेम का Gameplay एक जैसा है और दोनों ही सबसे अधिक डाउनलोड किये जाने टॉप गेम में आते है।

ये एक Multiplayer Game है जिसमे 50 खिलाडी तक एक साथ ऑनलाइन खेल सकते है। गेम की शुरुआत एक हवाई जहाज से होती है जिसमे से खिलाड़ी पैराशूट के जरिये एक द्वीप पर उतारते है। जहाँ पर वो कई तरह की उपकरण और हथियार खोजते है जो उनकी मदद से दूसरे प्लेयर्स को मारते है और कई तरह के मिशन पूरे करते है। ये इसका बेसिक Gameplay है। बाकी अगर आपने ये गेम खेला है तो आपको डिटेल में पता ही होगा की Free Fire कैसे खेलते है। यहाँ पर आपको इस गेम को खेलने के तरीके के बजाय फ्री फायर कहां है, इसके मालिक का नाम क्या है, ये गेम कब बना इत्यादि जानकारी दी जाएगी।

फ्री फायर गेम कब और किसने बनाया

Free Fire Game किसने बनाया है देश मालिक का नाम
Garena Free Fire

Free Fire Game को Garena नाम की कंपनी ने बनाया था। इस कंपनी ने इसके अलावा कई और गेम भी बनाए है। League of Legends, FIFA Online 3, Point Blank और Contra नाम के गेम भी गरेना कंपनी ने ही बनाए थे। Garena एक Singapur की कंपनी है जो 12 साल पहले 2009 में बनी थी।

Garena ने 23 अगस्त, 2017 को Free Fire Game को लांच किया था। इसी वजह से इस गेम का पूरा नाम Garena Free Fire पड़ा। इस गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफार्म के लिए लांच किया गया था। कुछ ही समय में फ्री फायर की इतनी पॉपुलैरिटी बढ़ी की 2019 में ये गेम उस साल का Most Downloaded गेम बन गया। इसी साल 2019 में Google Play Store ने फ्री फायर को Most Popular Game का अवार्ड भी दिया।

Garena Free Fire के मालिक का नाम क्या है?

फ्री फायर गेम को बनाने के पीछे रचनात्मक दिमाग Forrest Xiaodong Li का है। यानी इस गेम के मालिक का पूरा नाम फॉरेस्ट शियाओडोंग ली है। इनका जन्म पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के तियानजिन में सन 1977 में हुआ था। Free Fire Game Owner की आयु इस समय 44 साल है।

Forrest Li ने एक Interview मे बताया की युवावस्था में उनको सबसे अधिक प्रेरित स्टीव जॉब्स ने किया, खासकर उनके सफलता के प्रति सोचने के तरीके ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। गरेना गेमिंग कंपनी लांच करने से काफी पहले ही वो अपनी बीवी लिकियान मा के साथ चीन से सिंगापूर देश में शिफ्ट हो गए थे। वही पर उनके बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम गरेना था जिसके नाम पर ही Free Fire गेम का नाम भी पड़ा।

फ्री फायर गेम कौन से देश (Country) का है

Free Fire किस Country का गेम है ये सवाल इस गेम के बारे में बहुत पूछा जाता है। जैसी की आप जान ही चुके है। फ्री फायर के मालिक का जन्म चीन में हुआ था पर वो गरेना कंपनी बनाने के पहले ही सिंगापूर चले गए थे। जहाँ पर उन्होंने 2019 में Garena को बनाया था जिसके बाद इस कंपनी ने कई गेम बनाये जिसमे से फ्री फायर भी एक था।

Garena Free Fire गेम को बनानी वाली कंपनी Singapore देश की है। सिंगापुर में ही इस गेम को बनाया गया और इस गेम के डेवलपर वियतनाम देश के है। गेम लांच होने के बाद कुछ समय में ही दुनिया भर के कई देशो में ये गेम टॉप गेम में शामिल हो गया।

इस गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफार्म के लिए बनाया गया था जिसे आप Google Play Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इस गेम को आप mid या low specification वाले फ़ोन में भी डाउनलोड करके खेल सकते है जो एक बड़ा कारण है इस गेम के इतना पोपुलर होने का।

Garena Free Fire Game से जुड़े आम सवाल FAQ

फ्री फायर पहले आया या पब्जी?

Pubg और Free Fire दोनों एक तरह के Battleground Game है। हालाँकि दोनों ही गेम एक ही साल में लांच हुए थे पर इनके बीच में कुछ महीनो का फर्क था। PUBG 23 मार्च, 2017 में और Free Fire 23 अगस्त, 2017 में लांच हुआ था तो इन दोनों गेम में से पब्जी पहले आया था।

Free Fire कौन से देश का है?

गरेना फ्री फायर सिंगापुर देश की कंपनी ने बनाया था। हालाँकि इस गेम का मालिक चाइना से था जो गेम के बनने से बहुत पहले सिंगापुर में शिफ्ट हो गया था।

फ्री फायर 1 दिन में कितना कमाता है

सेंसर टॉवर के अनुसार फ्री फायर गेम से कंपनी ने मई, 2021 में लगभग $59 की कमाई की, जिसका मतलब एक दिन की कमाई 1.9 million dollar हुई जो लगभग 14 करोड़ रूपए होती है। 2023 में फ्री फायर गेम ने 187 मिलियन एक्टिव यूजर के आंकड़े को पार किया है।

दोस्तों हमारा ये आर्टिकल Free Fire किसने बनाया है इसके देश और मालिक का नाम क्या है? आपको आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूले। गरेना फ्री फायर गेम से जुड़ा कोई और सवाल आप कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment