NCR Full Form: एनसीआर क्या है Delhi NCR में कौन से शहर आते है

NCR के बारे में हम सब न्यूज़ चैनल और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सुनते रहते है पर असल में काफी लोग ऐसे भी है जिन्हें एनसीआर के बारे में पता नहीं होता। NCR Full Form क्या है, इसका मतलब और पूरा नाम क्या होता है, इसमें कौन से शहर पड़ते है? ऐसी सभी जानकारी हम आगे इस आर्टिकल में आपको विस्तार से देंगे।

दोस्तों NCR के हमेशा सुर्खियों में रहने के कई कारण है। सरकार का Delhi NCR में पड़ने वाले शहरो पर विशेष ध्यान रहता है। सभी विकास के लिए किये जाने वालो कार्यो और योजनाओं को इस क्षेत्र में किर्यान्वित किये जाने पर जोर दिया जाता है। दिल्ली एनसीआर का निर्माण क्यों हुआ और इसका इतना महत्व क्यों है और एनसीआर से जुडी अन्य सभी जानकारी के बारे में आगे जानते है।

NCR Full Form in Hindi : एनसीआर की फुल फॉर्म

दोस्तों एनसीआर से जुड़ा सबसे आम सवाल जो पूछा जाता है वो है इसका मतलब क्या है यानी इसका पूरा नाम क्या है? नीचे आप एनसीआर की इंग्लिश और हिंदी में फुल फॉर्म देख सकते है।

  • NCR Full Form: National Capital Region
  • एनसीआर फुल फॉर्म: नेशनल कैपिटल रीजन (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
NCR Full Form

National Capital Region का मतलब है राजधानी के आस पास का एरिया (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)। भारत में NCR का मतलब बन जाता है भारत की राजधानी दिल्ली के आस आपस के शहर। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा दिल्ली के पास के राज्य है। इन राज्यों के कई शहरो को एनसीआर में शामिल किया गया है। इन सभी शहरो के नाम की लिस्ट भी हम इस आर्टिकल में आपको देंगे।

National Capital Region (NCR) क्या है

Delhi NCR Full form & City List in Hindi
NCR Full Form

NCR को Delhi NCR के नाम से भी जाना जाता है। एनसीआर का निर्माण सन 1985 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम के तहत किया गया था। इंडिया की राजधानी दिल्ली है जिस वजह से रोजगार के अवसर भी यहाँ पर काफी मिलते है जिससे दिल्ली की पापुलेशन भी बढती जा रही थी। एनसीआर के बनने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पर से दबाव को कम करना था। UP, Haryana और Rajasthan के कई शहरो को दिल्ली एनसीआर में शामिल किया गया है। जिस वजह से सरकार इन शहरो को विकसित करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास करती रहती है।

नॉएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद एनसीआर में आने वाले कुछ प्रमुख शहरो के नाम है। इस समय 2021 में Delhi NCR में पड़ने वाले सभी शहरो की कुल जनसँख्या लगभग 4 करोड़, 60 लाख है। वही दिल्ली से सटे शहरो की कुल जीडीपी $370 बिलियन है जो देश के विकास में भी अहम योगदान देता है।

एनसीआर बनाने का उद्देश्य

एक सवाल जो लोगो का आम रहता है वो है NCR बनाने की जरुरत क्यों पड़ी? तो दोस्तों क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है तो यह पर विकास के काम भी दूसरे शहरो के मुकाबले अधिक होते है। देश की बड़ी बड़ी कंपनिया और कारखाने भी दिल्ली में है जिससे रोजगार के अवसर काफी होते है। दिल्ली में दूसरे देशो से हजारो लोग रोजाना काम की तलाश में आते है जिनमे से अधिकतर यहा रहने लग जाते है। जिससे यह की आबादी भी काफी बढ़ गयी है।

Delhi NCR में आस आपस के कई राज्यों के शहरो को शामिल किया गया है जिससे उन शहरो में भी विकास के कार्य दिल्ली के जैसे होने लगे है और बहुत सी कंपनिया दिल्ली से निकलकर इन शहरो में चली गयी जिससे दिल्ली पर भी दबाव कम हुआ। इसके अलावा यहाँ हो रही development से बहुत से लोग जो दिल्ली में नौकरी या अन्य बिज़नस करते है वो Delhi NCR में रहने लगे है। NCR में Metro Train चलाने के पीछे भी उद्देश्य यही था की इन क्षेत्रो का विकास हो और वहां से दिल्ली आना जाना भी आसान बन जाए।

एनसीआर ना भी बनता तो भी दिल्ली के आस पास के शहरो में विकास तो होना था ही पर उन शहरो को दिल्ली में मिलाकर एनसीआर बनाने से फर्क ये होगा की सभी शहरो को सामान विकास होगा। देश के अन्य जिलो की तुलना में Delhi NCR में आने वाली Districts में विकास के लिए सरकार ज्यादा पैसे लगाती है। Metro Train का Noida तक विस्तार होना इसी विकास का एक उदहारण है।

Delhi NCR में पड़ने वाले जिले और शहर

डेल्ही एनसीआर का कुछ शेत्रफल 55,083 km2 और 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार कुल पापुलेशन 4 करोड़, 60 लाख, 69 हजार है। एनसीआर के बनने के बाद समय समय पर नए शहरो को इसमें जोड़ा गया, इस समय 2021 में हरियाणा के 14 जिले, उत्तर प्रदेश के 8 जिले और राजस्थान के 2 जिले मिलाकर कुल 24 जिले Delhi NCR में आते है जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते है।

NCR में आने वाले Haryana Districts List

  1. फरीदाबाद
  2. गुरुग्राम (गुडगाँव)
  3. चरखी दादरी
  4. भिवानी
  5. सोनीपत
  6. पानीपत
  7. करनाल
  8. महेंद्रगढ़
  9. नूह
  10. पलवल
  11. रोहतक
  12. रेवाड़ी
  13. जींद
  14. झज्जर

Uttar Pradesh (UP) Districts List

  1. गौतम बौद्ध नगर (Noida)
  2. गाज़ियाबाद
  3. बुलंदशहर
  4. मुजफ्फरनगर
  5. शामली
  6. बागपत
  7. हापुड़
  8. मेरठ

Rajasthan NCR Districts List

  1. अलवर
  2. भरतपुर

तो दोस्तों आज आपने जाना NCR Full Form क्या होती है इसमें कौन कौनसी City आती है और Delhi NCR बनाने का उद्देश्य क्या है। दिल्ली एनसीआर यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुडी कोई और जानकारी आप चाहते है तो आप कमेंट्स में हमसे पूछ सकते है, हम जल्द आपका जवाब देंगे। अगर आपको ये जानकारी फायदेमंद लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment