PWD Full Form: पीडब्लूडी क्या है फुल फॉर्म और कार्य हिंदी में

PWD Full Form in Hindi: हम सब ने पीडब्ल्यूडी का नाम कभी न कभी जरुर सुना होगा। इस लेख में हम PWD से जुडी सभी अहम जानकारी आपको देंगे जैसे कि PWD क्या है? पीडब्लूडी की फुल फॉर्म, मतलब और इसके मुख्य कार्य क्या है?

किसी भी शहर में जब पानी से जुडी कोई समस्या आती है या फिर किसी सरकारी विभाग की इमारत में मरम्मत का काम होता है तो उसके लिए आपको PWD Office में जाने के सलाह दी जाती है। भारत के हर शहर में पीडब्लूडी ऑफिस होता है जहाँ पर इस तरह की समस्याओं का निवारण किया जाता है।

PWD के बारे में ये मुख्य जानकारी तो हम सब समाचारों और टीवी चैनल में सुनते ही रहते है। आज हम इस सरकारी विभाग के बारे में डिटेल में आपको बताएँगे। PWD का पूरा नाम क्या है और कौन से मुख्य कार्य इस विभाग के अंतर्गत आते है।

पीडब्ल्यूडी क्या है: PWD Full Form & Meaning

PWD Full Form

PWD भारत सरकार का एक विभाग है जो शहर में सार्वजनिक इमारतों और सरकारी सेवाओं की देखरेख, रख रखाव और निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। किसी सरकारी विभाग की ईमारत का निर्माण करना हो, रोड पर पुल बनवाना हो या फिर सड़क का निर्माण करना हो, ऐसे सभी कार्य पीडब्लूडी विभाग की देख रेख में होते है। इसके अलावा लोगो तक साफ़ पानी पहुचाना और पानी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली पाइपलाइन और अन्य उपकरणों के देख रेख और मरम्मत का काम भी इसी विभाग के अंतर्गत आता है।

पीडब्लूडी केंद्र सरकार के अधीन आने वाली एजेंसी है जो देश में कई तरह सार्वजनिक सेवा गतिविधियों की देख रेख करती है। भारत में सभी राज्यों के लिए अलग अलग PWD विभाग बनाए गए है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे सभी स्टेट के लिए पीडब्लूडी विभाग बनाए गए है।

PWD Full Form in Hindi

  • PWD Full Form: Public Works Department
  • पीडब्लूडी की फुल फॉर्म हिंदी में: लोक निर्माण विभाग
PWD Full Form

सभी राज्यों में पीडब्लूडी के डिवीजन, सब-डिवीजन और सेक्शन होते है। हालाँकि इन सबकी पॉवर, जिम्मेदारिया और कार्य लगभग बराबर होते है। सरकार द्वारा बनायीं परियोजनाओं को डिजाईन करना और उनका निर्माण, सडको का निर्माण और सरकारी भवनों का रखरखाव और मरम्मत करना, PWD के ऐसे ही मुख्य कार्यो में से है

ये भी जाने:

PWD (Public Work Department) के कार्य

पीडब्लूडी एक गवर्नमेंट विभाग है जो कई कार्य करता है। PWD के अधीन आने वाले मुख्य कार्य आप नीचे देख सकते है।

1. सरकारी भवन निर्माण और रखरखाव

सरकारी इमारतों के निर्माण और उनकी मरम्मत का कार्य पीडब्लूडी के अंतर्गत आता है। गवर्नमेंट हॉस्पिटल, स्कूल, राजमार्ग, अदालत जैसी सरकारी इमारतों के निर्माण यही विभाग करता है।

पहले से बनी हुई सरकारी बिल्डिंग में किसी भी तरह की टूट फूट या अन्य रखरखाव का काम PWD द्वारा ही किया जाता है। इसलिए हर शहर में PWD Office होते है जहाँ पर मौजूद अधिकारी के अंतर्गत ये सब काम होते है।

2. पीने के पानी की व्यवस्था

शहर में लोगो तक पेयजल पहुचाने से जुड़े सभी कार्य PWD के अंतर्गत होते है। भारत में सभी राज्यों के शहरो में पेयजल व्यवस्था का काम इसी विभाग द्वारा किया जाता है।

लोगो तक पानी पहुचाने के लिए पाइपलाइन के निर्माण का कार्य भी पीडब्लूडी द्वारा किया जाता है। पेयजल व्यवस्था से जुडी समस्याओं के लिए आप पीडब्लूडी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते है।

3. सड़क निर्माण

भारत में सडको की हालत हम सबको पता है जिसे सुधारने के लिए नई सडको का निर्माण चलता रहता है। भारत में सडको के निर्माण से लेकर टूटी फूटी सडको की मरम्मत और रोड सेफ्टी का कार्य भी PWD के अंतर्गत किया जाता है।

4. पुल निर्माण और रखरखाव

PWD विभाग के मुख्य कार्यो में फ्लाई ओवर और पुलो के निर्माण भी आता है। अगर किसी जगह पहले से बने किसी पुल में कोई टूट फुट हो जाए तो उसको ठीक करने का काम भी पीडब्लूडी द्वारा किया जाता है।

Full Form of PWD in Medical

Medical में भी PWD नाम की एक टर्म होती है जिसका मतलब और फुल फॉर्म अलग होती है। मेडिकल में PWD Full Form है Person with disability. हिंदी में पीडब्लूडी का अर्थ होता है विकलांग व्यक्ति। ये विकलांगता शारीरिक, मानसिक और बौधिक हो सकती है।

विकलांगता कई प्रकार की हो सकती है। आँखों से दिखाई ना देना, सुनाई ना देना, मानसिक रूप से बीमार होना या फिर अन्य किसी अंग का काम न करना विकलांगता में आता है। भारत सरकार कुछ समय पहले विकलांग को एक नया शब्द दिया है जो है दिव्यांग।

दोस्तों हमने इस लेख में आपको PWD Full Form, Meaning और इसके मुख्य कार्यो के बारे में विस्तार से बताने की कौशिश की है। पीडब्लूडी से जुड़े आपके अन्य सवाल आप कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है, हम जल्द उनका रिप्लाई करेंगे। आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और जानने वालो के साथ शेयर करना ना भूले।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

1 thought on “PWD Full Form: पीडब्लूडी क्या है फुल फॉर्म और कार्य हिंदी में”

Leave a Comment