UP me kitne Jile hai 2023 : दोस्तों आज हम आप आपको बताएँगे UP में कितने जिले और उनके नाम। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य और आकार के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य हैं। 1991 से 2001 और 2001 से 2011 दोनों दशको के बीच उत्तर प्रदेश की जनसँख्या में 20% बढ़ोतरी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 75 जिले हैं और कुल एरिया 243,286 sq/km हैं जो की पूरे भारत का लगभग 7% होता हैं।
सन 2000 में उत्तर प्रदेश में कुल 83 जिले थे उस समय उतराखंड UP से अलग नहीं हुआ था। जब उतराखंड बना तो 83 में से 13 जिले उतराखंड में चले गए और उसके बाद UP में 70 जिले रह गए। 2000 से लेकर अब तक समय समय पर कुछ नए राज्य भी बने जिनकी कुल संख्या 5 थी। 2023 में उत्तर प्रदेश में कुल जिले 75 हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के पश्चिम में राजस्थान, उत्तर में नेपाल और उतराखंड, पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य लगता हैं। वही उप के उत्तर -पश्चिम (northwest) में दिल्ली हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती हैं और दक्षिण-पूर्व (southeast) की सीमा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ राज्यों से लगती हैं। चलिए आगे जानते हैं UP में कुल कितने जिले हैं? और सभी जिलो के नाम।
Table of Contents
उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं: UP me kitne Jile (District) hai
1. | आगरा | 39. | अलीगढ़ |
2. | प्रयागराज (इलाहाबाद) | 40. | अमेठी |
3. | आजमगढ़ | 41. | बाराबंकी |
4. | बागपत | 42. | बदायूं |
5. | बहराइच | 43. | बिजनौर |
6. | बलिया | 44. | बांदा |
7. | बरेली | 45. | बलरामपुर |
8. | बुलंदशहर | 46. | बस्ती |
9. | चंदौली | 47. | चित्रकूट |
10. | देवरिया | 48. | एटा |
11. | फ़िरोज़ाबाद | 49. | फतेहगढ़ |
12. | फ़तेहपुर | 50. | फैजाबाद |
13. | नॉएडा | 51. | गोंडा |
14. | गाजीपुर | 52. | गोरखपुर |
15. | गाज़ियाबाद | 53. | हापुड़ |
16. | हरदोई | 54. | हमीरपुर |
17. | हाथरस | 55. | झांसी |
18. | अमरोहा | 56. | जौनपुर |
19. | अकबरपुर | 57. | कन्नौज |
20. | कानपुर नगर | 58. | कानपुर देहात |
21. | कासगंज | 59. | कौशाम्बी |
22. | कुशीनगर | 60. | ललितपुर |
23. | लखनऊ | 61. | लखीमपुर खीरी |
24. | महाराजगंज | 62. | मेरठ |
25. | मउ | 63. | महोबा |
26. | जालौन | 64. | मुरादाबाद |
27. | मिर्जापुर | 65. | महोबा |
28. | मैनपुरी | 66. | मथुरा |
29. | मुज़फ़्फ़रनगर | 67. | पीलीभीत |
30. | प्रतापगढ़ | 68. | रामपुर |
31. | रायबरेली़ | 69. | सहारनपुर |
32. | सीतापुर | 70. | शाहजहांपुर |
33. | शामली | 71. | सिद्धार्थनगर |
34. | संभल | 72. | सोनभद्र |
35. | सुलतानपुर | 73. | भदोही |
36. | श्रावस्ती | 74. | उन्नाव |
37. | वाराणसी | 75. | संत कबीर नगर |
उत्तर प्रदेश की जनसँख्या: UP Population in Hindi
उत्तर प्रदेश भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में जनसख्या के हिसाब से सबसे बड़ा उपखंड हैं। UP की जनसंख्या वृद्धि दर भी सबसे ज्यादा हैं। सन 1996 से लेकर 2011 तक उत्तर प्रदेश की जनसँख्या में 26% की बढ़ोतरी हुई थी। 2011 की जनसँख्या गणना के अनुसार उप की जनसख्या लगभग 20 करोड़ हैं जो दुनिया में ज्यादातर देशो की कुल जनसँख्या से भी अधिक हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 828 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के सबसे घनी आबादी वाले राज्यों में से एक है।
उप में हर 1000 पुरुषो के मुकाबले 912 औरत हैं। ये लिंगानुपात भारत के दुसरे राज्यों के मुकाबले कम हैं। इंडिया का औसतन लिंगानुपात 943 हैं। उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। 2010 में की गयी एक रिसर्च के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 60 मिलियन लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे पाए गए थे।
2011 की जनगणना में UP की साक्षरता दर 67.7% थी जो देश की औसतन साक्षरता दर 74% से काफी कम हैं। पुरुषों के लिए साक्षरता दर 79% हैं वही महिलाओं के लिए 59% है।
यूपी में कितने जिले है से संबधित सवाल Faq
वर्तमान में (2022) में यूपी राज्य में कुल 75 जिले है। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है।
आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला प्रयागराज है, जिसके जनसंख्या 2011 में हुई जनगणना के अनुसार 60 लाख लगभग है।
UP के सबसे बड़े जिले का नाम है लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले का कुल शेत्रफल 7475 वर्ग किलोमीटर है ।
यूपी में कुल 75 जिले और 350 तहसील है। जो भारत के किसी भी दूसरे राज्यों से अधिक है।
UP में बोली जाने वाली भाषाए
उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी हैं जो राज्य के 90% से ज्यादा लोगो द्वारा बोली और समझी जाती हैं। हालाँकि राज्य के दूसरे हिस्सों में और भी भाषाए हैं जो लोग बोलते और समझते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में लोग अवधी भाषा का प्रयोग अधिक करते हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के भोजपुरी क्षेत्र में भोजपुरी भाषा, पश्चिमी उप के ब्रज क्षेत्र में ब्रजभाषा, कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषा हैं जो राज्य के एरिया के हिसाब से अलग अलग जिलो में बोली जाती हैं।
उत्तर प्रदेश की दूसरी अधिकारिक भाषा का दर्जा उर्दू को मिला हैं जो राज्य की कुल जनसँख्या के लगभग 6% लोगो द्वारा बोली जाती हैं। इनके अलावा पंजाबी और बंगाली और 2 भाषा हैं जो उप में लोग बोलते हैं।
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था: UP Economy in Hindi
अर्थव्यवस्था के हिसाब से उत्तर प्रदेश भारत में महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाली स्टेट हैं। उत्तर प्रदेश में कृषि सबसे बड़ा व्यवसाय है जो UP की अर्थव्यवस्था में एक अहम योगदान देता हैं। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF) ने एक अध्ययन किया था जिसमे निकलकर आया की देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश राज्य के अकेले की हिस्सेदारी 19% है।
पिछले कुछ सालो में उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास काफी तेज़ी से बढ़ी हैं। गेहूं उत्तर प्रदेश की मुख्य खाद्य फसल है और गन्ना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्य व्यावसायिक फसल है। भारत में 70% से अधिक चीनी अकेले उतर प्रदेश से आती हैं। जिससे आप समझ सकते हैं गन्ने की फसल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा योगदान देती हैं। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 28 मिलियन टन गन्ने का उत्पादन हुआ जिसमे 10 मिलियन टन महाराष्ट्र और 7 मिलियन टन उत्तर प्रदेश में हुआ।
जाने – पीसीएस कैसे बने – PCS Full Form, Syllabus, Exam
दोस्तों Hindi Use की ये जानकारी उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं उनके नाम : List of Up districts (Jile) in Hindi? आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर शेयर जरुर करे।