Bharat ke Padosi Desh: भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण हिस्से में स्थिति देश है। एरिया के हिसाब से भारत एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश और विश्व का 9वा सबसे बड़ा देश है। जनसंख्या की दृष्टि से इंडिया चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत का जमीनी और समुंद्री बॉर्डर 11 देशो से लगता है। ये सभी देश कौन से है, इनका नाम, राजधानी, मुद्रा और भारत के किस राज्य से कौन से देश की सीमा लगती है, पडोसी देशो से जुडी ये सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।
भारत एक विशाल देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार किलोमीटर (लगभग) है। इसलिए भारत की सीमा कई देशो से जुडी हुई है। भारत के 9 पडोसी देशो में 7 देश स्थलीय और 7 देश जलीय रूप से भारत से जुड़े है। भारत के बॉर्डर की कुल लम्बाई 15107 किलोमीटर है। सभी पडोसी देशो में से बांग्लादेश और भारत के बॉर्डर लंबाई सबसे अधिक है जो है 4097 किलोमीटर। बांग्लादेश के बाद चीन और पकिस्तान की बॉर्डर लंबाई आती है। इन देशो की सीमा भारत के एक से अधिक राज्यों से लगती है।
Table of Contents
भारत के पड़ोसी देश: Neighbouring Countries of India
इंडिया के पड़ोसी देशो की कुल संख्या 11 है। जमीनी रूप से चीन, पाकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान और म्यांमार कुल 7 देशो की सीमा भारत से लगती है। भारत की जलीय सीमा श्रीलंका, मालद्वीप, बांगलादेश, इंडोनेशिया, थाईलैंड, म्यांमार और पाकिस्तान समेत 7 देशो से लगती है।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसके अपने अधिकतर पड़ोसी देशो से संबंध अच्छे है। हालाँकि भारत और पाकिस्तान का सीमा विवाद लम्बे समय से चलता आ रहा है। पाकिस्तान और भारत के बीच विवाद कश्मीर को लेकर है जो भारत का हिस्सा है। इसी विवाद के चलते इन दोनों देशो के बीच कई युद्ध भी हुए है। हाल ही के पिछले कुछ समय से भारत ने भी POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर अपना दावा पेश किया है। भारत की जलीय और स्थलीय दोनों सीमा पाकिस्तान से लगती है।
चाइना भारत का एक और पड़ोसी देश है जिसके साथ भी लम्बे समय से सीमा विवाद है। चीन भारत के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करती है जिसके वजह से दोनों देशो के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चीन के बाद भारत की जनसंख्या दूसरे नंबर पर आती है।
भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी
क्रमांक | देश | राजधानी |
---|---|---|
1 | पाकिस्तान | इस्लामाबाद |
2 | बांग्लादेश | ढाका |
3 | चीन | बीजिंग |
4 | श्रीलंका | कोलोंबो |
5 | नेपाल | काठमांडू |
6 | अफगानिस्तान | काबुल |
7 | म्यांमार | नेपिताओं |
8 | भूटान | थिम्पू |
9 | इंडोनेशिया | जकार्ता |
10 | थाईलैंड | बैंकाक |
11 | मालद्वीप | माले |
भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं
इंडिया की जमीनी सीमा से जुड़े पड़ोसी देश
क्रमांक | देश | बॉर्डर राज्य | सीमा की लंबाई |
---|---|---|---|
1 | पकिस्तान | जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब (4) | 3310 किलोमीटर |
2 | बांग्लादेश | असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा (5) | 4096 किलोमीटर |
3 | चीन | लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उतराखंड (5) | 3488 किलोमीटर |
4 | नेपाल | उत्तर प्रदेश, उतराखंड, सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल (5) | 1752 किलोमीटर |
5 | भूटान | असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल (4) | 578 किलोमीटर |
6 | म्यांमार | नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर (4) | 1643 किलोमीटर |
7 | अफगानिस्तान | जम्मू कश्मीर | 106 किलोमीटर |
भारत के जलीय बॉर्डर से जुड़े पड़ोसी देश
इंडिया के पडोसी देशो में 7 देश ऐसे है जिनकी सीमा जलीय रूप से भारत से जुडी है। इन सातो में से 3 ऐसे देश है जो जमीनी और समुंद्री दोनों तरह से भारत से लगते है। सभी जलीय पड़ोसी देशो की सूची आप नीचे टेबल में देख सकते है।
क्रमांक | देश |
---|---|
1 | श्रीलंका |
2 | मालदीप |
3 | पाकिस्तान |
4 | बांग्लादेश |
5 | थाईलैंड |
6 | इंडोनेशिया |
7 | म्यांमार |
Bharat ke Padosi Desh से जुड़े आम सवाल
भारत के टोटल 11 पड़ोसी देश है जिनकी स्थलीय और जलीय सीमा भारत से लगती है। जिनमे से 7 देश स्थलीय रूप से इंडिया से जुड़े है।
चीन भारत का सबसे बड़ा पडोसी देश है। चीन जनसँख्या और आकार दोनों के हिसाब से इंडिया का सबसे बड़ा पडोसी देश है।
इंडिया के जमीनी बॉर्डर की कुल लंबाई 15200 किलोमीटर और जलीय सीमा की लंबाई 7516 किलोमीटर हैं।
भूटान इंडिया का ऐसा पडोसी देश है जहाँ भारत के नागरिक बिना पासपोर्ट के जा सकते है।
लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड ऐसे 5 राज्य है जिनकी सीमा चीन देश से लगती है।
असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय वो राज्य है जिनकी सीमा बांग्लादेश देश से लगती है।
दोस्तों आज आपने भारत के पड़ोसी देशो के बारे में जाना। भारत के बॉर्डर या किसी पड़ोसी देश से संबधित आपके कोई सवाल है तो आप उन्हें कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।