UP Population (Jansankhya) 2023 – दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाल देश भारत है और भारत में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसलिए अकसर उत्तर प्रदेश यानि यूपी की जनसंख्या से संबधित सवाल पूछे जाते है जैसे 2023 में इस समय UP की जनसंख्या कितनी है। उत्तर में आबादी के हिसाब से साक्षरता दर (Literacy Rate) कितनी है? और इस राज्य में हिन्दू मुस्लिम या अन्य धर्मो और जाति की पॉपुलेशन कितनी है? इस लेख में हम उत्तर प्रदेश की आबादी से जुडी सभी अहम जानकारी आपको देंगे, इसलिए अंत तक आर्टिकल जरुर पढ़े।
यूपी इंडिया के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है जिसकी सीमा पश्चिम में राजस्थान, पूर्व में बिहार,उत्तर-पश्चिम में हरियाणा,दिल्ली और हिमाचल प्रदेश राज्यों से लगती है। इसके अलावा दक्षिण में मध्य प्रदेश और उत्तर में नेपाल देश से सीमा लगती है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 डिवीज़न है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है जो इस राज्य के सभी अधिक आबादी वाले शहरो में से एक है। पिछले कुछ सालो से यूपी की पॉपुलेशन काफी तेज़ी से बढ़ रहे है। यूपी की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.4% है जो देश की वृद्धि दर 1.2% से लगभग दोगुनी है।
Table of Contents
यूपी की जनसंख्या – UP Population 2023
इंडिया में अंतिम अधिकारिक जनगणना सन 2011 में हुई थी जिसकी अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19 करोड़, 98 लाख (19,98,12,341) थी। 2011 के बाद भारत के साथ में उत्तर प्रदेश में भी कोई जनगणना सरकार द्वारा नही की गई है। हालाँकि वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर के आधार पर 2023 में अनुमानित जनसंख्या 23 करोड़, 70 लाख लगभग माना गया है। ये कोई सरकारी आंकड़ा नहीं है पर कई विश्वशनीय वेबसाइट के अनुसार सबसे सटीक यही जनसँख्या अनुमान है।
उत्तर प्रदेश की आबादी भारत के अन्य सभी राज्यों से अधिक होने के साथ में, दुनिया के अधिकतर देशो से भी कही ज्यादा है। भारत, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राज़ील समेत दुनिया के केवल 5 देशो की आबादी ही उतर प्रदेश राज्य से अधिक है।
उत्तर प्रदेश राज्य का कुल कुल क्षेत्रफल 243,290 वर्ग किलोमीटर है जो इसे इंडिया का चौथा सबसे बड़ा राज्य बनाता है। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 1,001/km2 है। इस राज्य की 77% आबादी गांवो में बस्ती है और शहरो में केवल 23% आबादी ही रहती है। इसलिए आज भी यूपी में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है और यहाँ की मुख्य फसल गन्ना है।
जाने – बिहार की जनसंख्या – धर्म, साक्षरता, जाति, लिंग
Uttar Pradesh Population संबधित आंकड़े
उत्तर प्रदेश राज्य | 2011 जनगणना | 2023 (अनुमानित) |
---|---|---|
कुल जनसँख्या | 19,98,12,341 (19 करोड़, 98 लाख) | 23 करोड़, 70 लाख |
पुरुष जनसंख्या (Male) | 51% (10 करोड़, 45 लाख) | 12 करोड़, 38 लाख |
महिला जनसंख्या (FeMale) | 49% (9 करोड़, 53 लाख) | 11 करोड़, 52 लाख |
लिंगानुपात (Sex Ratio) | 912 | 1017 |
जनसंख्या घनत्व (Population Density) | 829/km2 | 1001/km2 |
साक्षरता (Literacy) | 67% | 73% |
जनसंख्या रैंक | India’s 1st | |
शहरी जनसंख्या | 77% | |
ग्रामीण जनसंख्या | 23% | |
कुल क्षेत्रफल | 243290/km2 | |
क्षेत्रफल रैंक | India’s 4th |
यूपी में धर्म (हिन्दू मुस्लिम) और जाति जनसंख्या के आंकड़े
उत्तर प्रदेश में विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोग रहते है। यूपी में मुस्लिम और हिन्दू आबादी कितनी है? ये एक आम सवाल रहता है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में हिन्दुओ और मुस्लिम दोनों की जनसंख्या सबसे अधिक है। सन 2001 में हुई जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 79.7% हिंदू आबादी और मुस्लिम जनसंख्या लगभग 19.3% है। हिन्दू मुस्लिम के अलावा सिख, ईसाई, जैन, बोद्ध इत्यादि कई धर्मो के लोग रखते है। यूपी में सभी धर्मो की जनसंख्या नीचे दी गई है।
धर्म (Religion) | जनसंख्या (Population 2023 Estimated) |
---|---|
हिन्दू | 18 करोड़, 45 लाख (79%) |
मुस्लिम | 4 करोड़, 46 लाख (19%) |
सिख | 7 लाख, 44 लाख (0.3%) |
ईसाई | 4 लाख, 13 लाख (0.20%) |
बोद्ध | 2 लाख, 39 लाख (0.10%) |
जैन | 2 लाख, 47 लाख (0.11%) |
जाने – 2023 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है
उत्तर प्रदेश (UP) के जिलो की जनसंख्या
UP में कुल 75 जिले है और उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी का नाम लखनऊ हैं। इस राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज है जिसे पहले इलाहबाद के नाम से जाना जाता है। प्रयागराज की पापुलेशन 68 लाख, 69 हजार है। यूपी की सबसे कम आबादी वाला जिला महोबा है। इस राज्य के अन्य सभी जिलो की पॉपुलेशन नीचे दी गई है।
SR No. | जिले का नाम (District Name) | जनसंख्या (2023 Population) |
---|---|---|
1. | आगरा | 18 लाख, 37 हजार |
2. | प्रयागराज (इलाहाबाद) | 68 लाख, 69 हजार |
3. | आजमगढ़ | 53 लाख, 45 हजार |
4. | बागपत | 15 लाख, 10 हजार |
5. | बहराइच | 40 लाख, 41 हजार |
6. | बलिया | 37 लाख, 54 हजार |
7. | बरेली | 51 लाख, 54 हजार |
8. | बुलंदशहर | 40 लाख, 54 हजार |
9. | चंदौली | 22 लाख, 62 हजार |
10. | देवरिया | 35 लाख, 93 हजार |
11. | फ़िरोज़ाबाद | 28 लाख, 94 हजार |
12. | फ़तेहपुर | 30 लाख, 50 हजार |
13. | नॉएडा | 22 लाख, 90 हजार |
14. | गाजीपुर | 41 लाख, 94 हजार |
15. | गाज़ियाबाद | 19 लाख, 10 हजार |
16. | हरदोई | 47 लाख, 41 हजार |
17. | हाथरस | 18 लाख, 43 हजार |
18. | अमरोहा | 21 लाख, 32 हजार |
19. | अकबरपुर | 25 लाख, 29 हजार |
20. | कानपुर नगर | 53 लाख, 07 हजार |
21. | कासगंज | 16 लाख, 65 हजार |
22. | कुशीनगर | 41 लाख, 30 हजार |
23. | लखनऊ | 53 लाख, 18 हजार |
24. | महाराजगंज | 31 लाख, 10 हजार |
25. | मउ | 25 लाख, 56 हजार |
26. | जालौन | 19 लाख, 58 हजार |
27. | मिर्जापुर | 28 लाख, 92 हजार |
28. | मैनपुरी | 21 लाख, 64 हजार |
29. | मुज़फ़्फ़रनगर | 48 लाख, 01 हजार |
30. | प्रतापगढ़ | 37 लाख, 18 हजार |
31. | रायबरेली़ | 39 लाख, 45 हजार |
32. | सीतापुर | 51 लाख, 95 हजार |
33. | शामली | 15 लाख, 08 हजार |
34. | संभल | 2 लाख, 52 हजार |
35. | सुलतानपुर | 43 लाख, 99 हजार |
36. | श्रावस्ती | 12 लाख, 95 हजार |
37. | वाराणसी | 42 लाख, 60 हजार |
38. | अलीगढ़ | 42 लाख, 97 हजार |
39. | अमेठी | 19 लाख, 90 हजार |
40. | बाराबंकी | 37 लाख, 78 हजार |
41. | बदायूं | 42 लाख, 66 हजार |
42. | बिजनौर | 42 लाख, 67 हजार |
43. | बांदा | 20 लाख, 85 हजार |
44. | बलरामपुर | 24 लाख, 85 हजार |
45. | बस्ती | 28 लाख, 90 हजार |
46. | चित्रकूट | 11 लाख, 49 हजार |
47. | एटा | 20 लाख, 56 हजार |
48. | फतेहगढ़ | 30 लाख, 50 हजार |
49. | फैजाबाद | 28 लाख, 62 हजार |
50. | गोंडा | 30 लाख, 80 हजार |
51. | गोरखपुर | 51 लाख, 45 हजार |
52. | हापुड़ | 13 लाख, 41 हजार |
53. | हमीरपुर | 12 लाख, 79 हजार |
54. | झांसी | 23 लाख, 15 हजार |
55. | जौनपुर | 52 लाख, 06 हजार |
56. | कन्नौज | 19 लाख, 20 हजार |
57. | कानपुर देहात | 20 लाख, 64 हजार |
58. | कौशाम्बी | 18 लाख, 53 हजार |
59. | ललितपुर | 14 लाख, 15 हजार |
60. | लखीमपुर खीरी | 46 लाख, 59 हजार |
61. | मेरठ | 39 लाख, 40 हजार |
62. | महोबा | 10 लाख, 59 हजार |
63. | मुरादाबाद | 55 लाख, 28 हजार |
64. | औरैया | 15 लाख, 98 हजार |
65. | मथुरा | 29 लाख, 51 हजार |
66. | पीलीभीत | 23 लाख, 53 हजार |
67. | रामपुर | 27 लाख, 06 हजार |
68. | सहारनपुर | 40 लाख, 16 हजार |
69. | शाहजहांपुर | 34 लाख, 83 हजार |
70. | सिद्धार्थनगर | 29 लाख, 65 हजार |
71. | सोनभद्र | 21 लाख, 58 हजार |
72. | भदोही | 15 लाख, 78 हजार |
73. | उन्नाव | 36 लाख, 02 हजार |
74. | संत कबीर नगर | 19 लाख, 87 हजार |
75. | अंबेडकर नगर | 27 लाख, 78 हजार |
यूपी की जनसंख्या (UP Population) से संबधित आम सवाल
वर्तमान वर्ष 2023 में यूपी की जनसंख्या 23 करोड़, 70 लाख (अनुमानित) है जो इस राज्य को भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य बनाता हैं।
2011 में की गई सरकारी जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67% थी। इस समय यानि 2023 में अनुमानित साक्षरता दर 73% लगभग है।
Population Growth Rate को हिंदी में जनसंख्या वृद्धि दर कहते है। ऑफिसियल जनगणना के अनुसार 2001 से 2011 तक 20% Growth रही जो इंडिया की 17% जनसंख्या वृद्धि से अधिक थी। उत्तर प्रदेश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.4% है।
प्रयागराज यूपी का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है जिसकी कुल पॉपुलेशन आज के समय लगभग 70 लाख है।
- जाने – इज़राइल की जनसंख्या कितनी है
दोस्तों आज अपने जाना उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है – UP Population (Jansankhya)? ये जानकारी आपको पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। यूपी की आबादी से संबधित अन्य कोई भी सवाल आप कमेंट्स में पूछ सकते है।