Israel Population 2023 – मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में स्थित एक देश का नाम इज़राइल है जिसे State of Israel के नाम से जाना जाता है। इजराइल की सीमा जॉर्डन, सीरिया, लेबनान, मिस्र और फ़िलिस्तीन (वेस्ट बैंक, गाजा) देशो के साथ लगती है। आज के समय दुनिया में इज़राइल एकमात्र यहूदी देश है जिसमे अधिकतर जनसंख्या यहूदी धर्म के लोगो की है। इस देश में यहूदियों के अलावा मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोग भी काफी संख्या में रहते है। इस लेख में हम इजराइल की जनसंख्या, राजधानी, धर्म, नक्शा, क्षेत्रफल और आबादी से जुड़े सभी अहम जानकारी सरल भाषा में बताएँगे।
इज़राइल देश की राजधानी यरूशलेम (Jerusalem) हैं जो इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है। जेरूसलम के अलावा तेल अवीव, हाइफ़ा, अशदोद, रिशोन लेज़ियोन और अश्कलोन अन्य बड़े शहरो के नाम है। इजराइल की अधिकतर जनसंख्या शहरो (Urban) में रहती है जो कुछ आबादी का 92% लगभग है। Israel Total Population से जुड़े अन्य सभी फैक्ट के बारे में भी हम नीचे जानेंगे।
Table of Contents
Israel Population – इज़राइल की जनसंख्या क्षेत्रफल नक्शा धर्म
इजराइल को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशो में से एक माना जाता है। हालाँकि ये देश आकार और आबादी के हिसाब से एक छोटा सा देश जो सन 1948 में अस्तित्व में आया था। 2023 में आज के समय इजराइल की जनसंख्या 92 लाख, 15 हजार (वर्ल्डोमीटर के अनुसार) हैं। दुनिया की कुल आबादी का 11% इजराइल की जनसंख्या है और आबादी के हिसाब से दुनिया में 98th नंबर पर Israel आता है।
Israel population density (जनसंख्या घनत्व) 2023 में 424 व्यक्ति प्रति किमी है। इजराइल के कुल क्षेत्रफल 20,770 वर्ग किलोमीटर है और क्षेत्रफल के हिसाब से ये दुनिया का 149वा सबसे बड़ा देश है। State of Israel की औसत उम्र (Median Age) 29 वर्ष है।
इस देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.0% लगभग है। इजराइल धर्म का निर्माण यहूदी धर्म के लोगो की मातृभूमि के रूप में हुआ था। इस देश में दुनिया के यहूदी आकर रहने रहने लगे थे जिन्हे यहाँ नई नागरिकता मिली। इस समय कुल 80% यहूदी वो है जिनका जन्म इजराइल में ही हुआ था जबकि 14% यहूदी अमेरिका और यूरोप के आए अप्रवासी है और 6% यहूदी एशिया और अफ्रीका से आकर स्टेट ऑफ़ इजराइल में बसे है।
Israel Average life Expectancy (जीवन प्रत्याशा) Rate 82.5 Year है जो दुनिया में 12वे नंबर की है। हालाँकि इजराइल में रहने वाले मुस्लिम की life Expectancy Rate कुछ कम है पर फिर भी अन्य मुस्लिम देशो से अधिक है।
जाने – रूस (Russia) की जनसंख्या कितनी है
इजराइल में यहूदी, मुस्लिम और ईसाई जनसंख्या
स्टेट ऑफ़ इजराइल यहूदी बहुल आबादी वाला देश है। यहूदी के बाद मुस्लिम पॉपुलेशन सबसे अधिक है। यहूदी और मुस्लिम के अलावा ईसाई और ड्रुज़ धर्मो के अलावा कुछ अन्य धर्मो के लोग भी रहते है। स्टेट ऑफ़ इजराइल में सभी धर्मो की जनसँख्या आकडे आप नीचे टेबल में देख सकते है।
इजराइल में धर्म | % जनसंख्या |
---|---|
यहूदी | 74% |
मुस्लिम | 18% |
ईसाई | 2% |
ड्रुज़ | 1.6% |
हिंदू, सामरीवाद, बहाई और अन्य धर्म | 4.8% |
इजराइल के बड़े शहरो की आबादी
Israel की राजधानी Jerusalem है जिसकी कुल जनसंख्या 8 लाख से अधिक है इसके अलावा इस देश में 16 ऐसे बड़े शहर है जिनकी आबादी 1 लाख से ज्यादा है। इजराइल के पॉपुलर शहरो के नाम और जनसँख्या हमने नीचे टेबल में दी है।
शहर का नाम | जनसंख्या |
---|---|
यरूशलेम (Jerusalem) | 8 लाख, 2 हजार |
तेल अवीव (Tel Aviv) | 4 लाख, 33 हजार |
वेस्ट यरूशलेम (West Jerusalem) | 4 लाख, 1 हजार |
हाइफ़ा (Haifa) | 2 लाख, 67 हजार |
अशदोद (Ashdod) | 2 लाख, 25 हजार |
रिशोन लेज़ियोन (Rishon LeZiyyon) | 2 लाख, 21 हजार |
पेटा टिकवा (Petah Tiqwa) | 2 लाख, 2 हजार |
बेर्शेबा (Beersheba) | 1 लाख, 87 हजार |
नेतन्या (Netanya) | 1 लाख, 72 हजार |
होलोन (Holon) | 1 लाख, 66 हजार |
बेनी ब्रैक (Bnei Brak) | 1 लाख, 54 हजार |
रेहोवोट (Rehovot) | 1 लाख, 33 हजार |
बैट यम (Bat Yam) | 1 लाख, 29 हजार |
रमत गण (Ramat Gan) | 1 लाख, 28 हजार |
अश्कलोन (Ashkelon) | 1 लाख, 6 हजार |
भविष्य में इजराइल की अनुमानित पॉपुलेशन
साल | ग्रोथ रेट (वृद्धि दर) | अनुमानित जनसंख्या |
---|---|---|
2025 | 1.53 % | 94 लाख, 49 हजार |
2030 | 1.41 % | 1 करोड़, 1 लाख |
2035 | 1.34 % | 1 करोड़, 8 लाख |
2040 | 1.28 % | 1 करोड़, 15 लाख |
2045 | 1.23 % | 1 करोड़, 23 लाख |
2050 | 1.15 % | 1 करोड़, 30 लाख |
विश्व के अन्य देशो की जनसंख्या :
Israel Population से जुड़े आम सवाल
स्टेट ऑफ़ इजराइल में मुस्लिम धर्म के लोगो की आबादी 17 लाख (लगभग) है। जो देश की कुल जनसँख्या का 18% होती है।
भारत से इजराइल देश की दूरी 4532 किलोमीटर है। इंडिया से इजराइल जाने में जहाज के जरिए 5 घंटे 30 मिनट लगभग लगता है।
वर्तमान में यानि 2023 में इजराइल की कुल जनसंख्या 94 लाख, 15 हजार लगभग है।
इज़राइल का क्षेत्रफल है 20,770 वर्ग किलोमीटर। आबादी के हिसाब से ये देश दुनिया में 149वे नंबर पर आता है।
दोस्तों आज आपने जाना Israel Population, Capital, Map, Religion in Hindi? हम आशा करते है आपको ये आर्टिकल पसंद जरुर आया होगा, इजराइल की जनसंख्या से संबधित अन्य कोई भी सवाल आप कमेंट्स में पूछ सकते है।