Russia ki Jansankhya 2023: रूस देश जो एक समय में सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (U.S.S.R) का अहम हिस्सा हुआ करता था आज अमेरिका और चाइना के साथ दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशो में आता है। रूस सन 1991 में सोवियत संघ से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बना था, उसी समय यूक्रेन भी सोवियत संघ से अलग हुआ था। क्षेत्रफल के हिसाब से Russia दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पर रस्सिया की जनसंख्या की बात की जाए तो वो क्षेत्रफल की तुलना में काफी कम है। 2023 में इस समय रूस की जनसंख्या कितनी है, यहाँ किस धर्म के लोग रहते है, देश का कुल क्षेत्रफल कितना है? रूस से जुडी ऐसे सभी अहम जानकारी आपको आगे देंगे।
2022 में रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जब से यूक्रेन देश पर अटैक किया तब से लोगो में Russia के बारे में जानने की इच्छा काफी बढ़ी है। खासकर रूस की आबादी कितनी है? इस देश में हिंदी मुस्लिम ईसाई धर्म के लोग कितने रहते है और रूस की सैन्य शक्ति कितनी है? ऐसे कुछ आम सवाल लोगो द्वारा काफी पूछे जाने लगे है।
रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया महाद्वीप में फैला हुआ एक बहुत बड़ा देश है। पर रस्सिया दुनिया के ऐसे कुछ देशो में आता है जिनकी जनसंख्या पिछले कुछ सालो में या तो घटी है या फिर स्थिर है। रूस की जनसंख्या कम होने या तेज़ी से ना बढ़ने के कई कारण है।
Table of Contents
रूस की जनसंख्या कितनी है : Russia Population in 2023
Russia को Russian Federation के नाम से भी जाना जाता है। रूस जनसँख्या के हिसाब से दुनिया का 9वा सबसे बड़ा देश है वही आकार की बात की जाए तो रस्सिया दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस का कुल क्षेत्रफल 1 करोड़, 70 लाख वर्ग किलोमीटर (लगभग) है। 2023 में इस समय रूस की कुल जनसँख्या 14 करोड़, 61 लाख है। जो दुनिया की टोटल पापुलेशन का 1.87% बनता है। देश की कुल आबादी का लगभग 73% हिस्सा शहरी लोगो का है।
Russia एक बहुत विशाल देश है। आकार के हिसाब से रूस कितना बड़ा है इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है की रूस का क्षेत्रफल, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा के क्षेत्रफल के दुगने से भी अधिक है। हालाँकि जनसँख्या के मामले में रस्सिया दुनिया के कई देशो से पीछे है।
Russia की राजधानी Moscow है जो रूस का सबसे अधिक जनसँख्या वाला शहर भी है। मास्को शहर की कुल आबादी 1 करोड़, 35 लाख लगभग है। Moscow के अलावा Saint Petersburg, Yekaterinburg, Novosibirsk और Nizhniy Novgorod रूस के अब्दे शहरो के नाम है। रुस के इन सभी बड़े शहरों की पापुलेशन के बारे में भी आगे बताएँगे।
रूस में धर्म और भाषा: Religion & Language in Russia
रूस एक धर्मनिरपेक्ष यानी सेक्युलर देश है जहाँ पर कई धर्मो के लोग रहते है। इस देश में सबसे अधिक रूढ़िवादी ईसाई धर्म मानने वालो की आबादी है। ईसाई धर्म के अलावा मुस्लिम, बोद्ध धर्म मानने वाले लोग भी रस्सिया में रहते है। रूस में किस धर्म के कितने % लोग रहते है वो आप नीचे देख सकते है।
- ईसाई धर्म: 47% (रूसी रूढ़िवादी ईसाई- 41%, अन्य ईसाई- 6%)
- आस्तिक बिना किसी धर्म के मानने वाले: 25%
- नास्तिक: 13% (किसी भी धर्म को ना मानने वाले)
- मुस्लिम: 6.5%
- निओपेगनिज्म और टेंग्रिज्म: 1.2%
- बौद्ध धर्म: 0.5%
- अन्य धर्म: 0.2%
Russia जितने बड़ा देश है उतनी ही यहाँ पर भाषाए भी बोली जाती है। रसियन के अलावा 100 से 150 अल्पसंख्यक भाषाएँ बोली और समझी जाती है। हालाँकि देश के अधितकर लोग Russian भाषा ही बोलते और समझते है। Russian के बाद Tatar और Ukrainia दूसरी पोपुलर भाषाएँ है।
जाने: अमेरिका की जनसंख्या कितनी है
Russia के बड़े शहरो की जनसँख्या
रूस की राजधानी मास्को है जो रूस का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। रस्सिया के अन्य सभी बड़े शहरो की जनसँख्या आप नीचे दी गयी टेबल में देख सकते है।
क्रमांक | शहर का नाम | जनसंख्या |
---|---|---|
1 | मास्को (Moscow) | 1 करोड़, 38 लाख |
2 | सेंट पीटर्सबर्ग (Saint Petersburg) | 50 लाख, 28 हजार |
3 | नोवोसिबिर्स्क (Novosibirsk) | 14 लाख, 19 हजार |
4 | येकातेरिनबर्ग (Yekaterinburg) | 13 लाख, 49 हजार |
5 | निज़नी नोवगोरोड (Nizhniy Novgorod) | 12 लाख, 84 हजार |
6 | समारा (Samara) | 11 लाख, 35 हजार |
7 | ओम्स्क (Omsk) | 11 लाख, 29 हजार |
8 | कज़ान (Kazan) | 11 लाख, 04 हजार |
9 | रोस्तोव-ना-डोनू (Rostov-na-Donu) | 10 लाख, 75 हजार |
10 | चेल्याबिंस्क (Chelyabinsk) | 10 लाख, 62 हजार |
अगले सालो में रूस की अनुमानित आबादी
2025, 2030 या 2050 में रूस की आबादी कितनी होगी? ये सवाल बहुत से लोगो के मन में होता है। जनसंख्या वृद्धि दर और कई और मापदंडो को ध्यान में रखते हुए नीचे आने वाले सालो में Russia Population नीचे टेबल में देखी जा सकती है। नीचे दिए जनसँख्या आकडे Wordometer Website से लिए गए है जो की एक पोपुलर वेबसाइट है जो विश्व के सभी देशो की जनसँख्या का अनुमान लगाती है।
साल | अनुमानित आबादी |
---|---|
2025 | 14 करोड़, 51 लाख, 32 हजार |
2030 | 14 करोड़, 33 लाख, 47 हजार |
2035 | 14 करोड़, 11 लाख, 33 हजार |
2040 | 13 करोड़, 90 लाख, 31 हजार |
2045 | 13 करोड़, 72 लाख, 98 हजार |
2050 | 13 करोड़, 58 लाख, 24 हजार |
आज के दिन भारत की जनसंख्या कितनी है
Russia Population से जुड़े आम सवाल FAQs
इस समय यानी 2023 में रूस देश की कुल जनसँख्या 14 करोड़, 61 लाख, 23 हजार है। आबादी के हिसाब से रस्सिया दुनिया में नौवे स्थान पर आता है।
रूस की राजधानी मॉस्को सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। मॉस्को शहर की पॉपुलेशन वर्तमान में 1 करोड़, 38 लाख है।
रूस देश में मुस्लिम अल्पसंख्यक है। इस समय Russia में Muslim आबादी कुल जनसँख्या का 6.5% है। रूस में सबसे अधिक ईसाई धर्म मानने वाले लोग रहते है।