Pakistan ki Jansankhya 2022: पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है? पाकिस्तान में हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई धर्म के लोगो की आबादी कितनी है? ऐसे सभी सवालो के जवाब हम आपको आज देंगे। दोस्तों पाकिस्तान जनसंख्या के आधार पर दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है और दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। पाकिस्तान पहले भारत के ही एक हिस्सा था। सन 1947 में धर्म के आधार पर भारत से विभाजन के बाद पाकिस्तान बना था।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। कराची, लाहौर, रावलपिंडी, फैसलाबाद और मुल्तान पकिस्तान के बड़े शहर है। यहां की मुख्य भाषा उर्दू, हिंदी और पंजाबी है। देश की 35% से अधिक आबादी शहरो में ही बस्ती है। नीचे हम आपको Pakistan Population के साथ में सभी बड़े शहरो की जनसंख्या और growth rate की भी पूरी जानकारी आपको देंगे, इसलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।
Table of Contents
पाकिस्तान की जनसंख्या: Pakistan Population 2022
एरिया के हिसाब से पाकिस्तान दुनिया का 33th सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की बात की जाए तो चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद 5th नंबर पर आता है। 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या लगभग 22 करोड़ है जो दुनिया की कुल आबादी का 2.80% है। पिछले साल के मुक़ाबले इस साल पॉपुलेशन में लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई है जो अधिकतर देशो की ग्रोथ रेट से अधिक है। हालाँकि 2019, 2020 की तुलना में इस साल जनसंख्या वृद्धि दर कम हुई है।
14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। ये एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश है। सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक युद्ध हुआ था जिसके बाद पाकिस्तान के 2 हिस्से हो गए और जिसके बाद बांग्लादेश बना।
पाकिस्तान का कुल शेत्रफल 7,96,940 km2 है और जनसंख्या घनत्व 244.4/km2 है। यानी एरिया की तुलना में पाकिस्तान की जनसंख्या, ज्यादातर देशो से अधिक है। हालांकि जनसंख्या घनत्व के मामले में भारत और बांग्लादेश, पाकिस्तान से कही आगे है।
1947 में जब पाकिस्तान बना उस समय देश की आबादी लगभग 3.50 करोड़ थी जो 2022 में बढ़कर 22 करोड़ हो गई है। जितनी तेज़ी से जनसंख्या बढ़ रही है उसके अनुसार 2050 में पाकिस्तान की पॉपुलेशन 34 करोड़ तक जा सकती है। पाकिस्तान ने तेज़ी से बाद रही जनसंख्या की समस्या को समझा है जिसके लिए लोगो को जागरूक करने के कई मुहीम चल रही है।
पाकिस्तान में मुस्लिम हिन्दू ईसाई धर्म की जनसंख्या
भारत में बहुत से लोगो ये सर्च करते है की पाकिस्तान में हिंदुओ की जनसंख्या कितनी है? तो दोस्तों जैसा की हम सब जानते है पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है जहा पर मुस्लिमो की संख्या सबसे अधिक है। मुस्लिम के बाद हिन्दू और ईसाई धर्म मानने वाले लोग है। पाकिस्तान में इस्लाम के बाद हिन्दू दूसरा सबसे फॉलो किया जाने वाला धर्म है। देश में हिंदुओ की कुल जनसंख्या लगभग 42 लाख है जो कुल आबादी का 2% के करीब है।
धर्म | लोगो की संख्या | कुल पॉपुलेशन का % |
इस्लाम | 21 करोड़ | 96.5% |
हिंदू धर्म | 45 लाख | 2% |
ईसाई धर्म | 36 लाख | 1.5% |
- ये भी पढ़े: भारत की जनसंख्या कितनी है
Pakistan Population से जुड़े फैक्ट
- वर्ल्डोमीटर वेबसाइट एक अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान की जनसंख्या 22 करोड़ 73 लाख है
- पाकिस्तान की आबादी दुनिया की टोटल पापुलेशन का 2.83% है।
- इस देश की कुल आबादी का 35% हिस्सा शहरो में रहता है।
- पाकिस्तान में महिलाओं और पुरुषो दोनों कीऔसतन आयु 22.8 साल है।
- जनसंख्या का लिंग अनुपात 1.033 (1,000 महिलाओं पर 1,033 पुरुष) है जो विश्व के लिंग अनुपात 1.016 (1,000 महिलाओं पर 1,016 पुरुष) से अधिक है।
पाकिस्तान जनसंख्या साक्षरता दर
एक पोपुलर वेबसाइट के अनुसार पाकिस्तान में व्यस्को (15 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरुष) की साक्षरता दर 59% है। जिसका मतलब लगभग 8.5 करोड़ महिला और पुरुष बोल और लिख पाने में सक्षम है। वही देश में 6 करोड़ के लगभग व्यस्क अनपढ़ है।
- व्यस्क पुरुषो की साक्षरता दर लगभग 71% है जो की 5 करोड़ बनता है। पाकिस्तान में 2 करोड़ व्यस्क पुरुष निरक्षर है।
- व्यस्क महिलाओ की साक्षरता दर कुल महिलाओ की आबादी का 45% है, इनकी संख्या 3 करोड़ 20 लाख है। 3 करोड़ 80 लाख व्यस्क महिलाए अनपढ़ है।
पाकिस्तान में पढ़े लिखे युवाओं की संख्या थोड़ी बेहतर है। 15 से 24 वर्ष के बीच के लड़का, लड़की को युवा श्रेणी में रखा गया है। युवा पुरुषो की साक्षरता दर 81% और युवा महिलाओं की साक्षरता दर 69% है।
Pakistan Big Cities Population 2022 (Estimated)
शहर का नाम | जनसंख्या |
कराची | 1 करोड़ 15 लाख |
लाहौर | 63 लाख 10 हजार |
फैसलाबाद | 25 लाख 6 हजार |
रावलपिंडी | 17 लाख 45 हजार |
मुलतान | 14 लाख 35 लाख |
हैदराबाद | 13 लाख 85 हजार |
गुजरांवाला | 13 लाख 84 हजार |
पेशावर | 12 लाख 20 हजार |
मुज़फ्फराबाद | 7 लाख 25 हजार |
इस्लामाबाद | 6 लाख |
सियालकोट | 4 लाख 80 हजार |
Pakistan Jansankhya का Forecast
सन 2025, 2030 या 2050 में पाकिस्तान की जनसँख्या कितनी होगी? ये सवाल भी कई लोगो के मन में आता है। तो दोस्तों Worldometer वेबसाइट के अनुसार नीचे दी गयी टेबल में आप पाकिस्तान की अनुमानित आबादी जान सकते है।
वर्ष | आबादी |
2020 | 22 करोड़ |
2025 | 24 करोड़ 22 लाख |
2030 | 26 करोड़ 30 लाख |
2035 | 28 करोड़ 29 लाख |
2040 | 30 करोड़ 21 लाख |
2045 | 32 करोड़ 07 लाख |
2050 | 33 करोड़ 80 लाख |
दोस्तों अब आपको पता लग गया कि पाकिस्तान की जनसंख्या 2022 में कितनी है ? Pakistan ki Jansankhya से जुड़े आपके कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप उन्हें कमेंट्स में लिखकर हम तक पहुचा सकते है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरुर करे।