जब आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर मे Time Set करते हैं तो वहा आपको Am और Pm का विकल्प नज़र आता हैं। कुछ लोग इसको लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं और उनके समझ नहीं आता की ये Am और Pm का क्या अर्थ होता हैं। आज हम आपको बताएँगे Am और Pm का मतलब (meaning) क्या होता हैं, इनकी Full Form क्या होती हैं और इनका इस्तेमाल क्यों किया जाता हैं।
हम सब जानते हैं एक दिन मे 24 घंटे होते हैं। आजकल की डिजिटल घडियो मे 2 प्रकार के Time Format होते हैं। पहला होता हैं 12 Hours Format और दूसरा 24 Hours Format. 12 Hours Format मे ही am और pm का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसा करने की क्यों जरुरत पड़ती हैं वो हम आगे विस्तार से जानेंगे।
जिन देशो मे इंलिश भाषा बोली जाती हैं वही ज्यादातर 12 House System इस्तेमाल किया जाता हैं जहा am और pm की जरुरत पड़ती हैं। यूरोपियन देशो और दुनिया के अन्य इलाको मे अधिकतर 24 Hour System को महत्वता दी जाती हैं।
Table of Contents
AM और PM का इतिहास
पहले दिन के समय को 2 हिस्सों मे बांटा जाता था पहला जिसमे दिन के समय को जानने के लिए सूरज की दिशा को देखा जाता था उसके आधार पर ही समय का अंदाजा लगाया जाता था। दूसरा शाम और रात का समय जिसमे चाँद की दिशा के आधार पर समय क्या हुआ हैं जाना जाता था। समय के साथ ये 12 घंटे की प्रणाली में विकसित हुआ जो आधी रात को शुरू होता था और दिन मे दोपहर को ख़त्म होता था।
इस 12-घंटे की प्रणाली का उपयोग प्राचीन मिस्र मे किया जाता था। वही रोमन दिन के समय का पता लगाने के लिए 12 Hours system का उपयोग करते थे और रात के समय को उन्होंने 4 घडियो मे बांटा था।
पहली मेकनिकल घडी का अविष्कार 14 वीं शताब्दी मे हुआ था। और यूरोप मे इस घडी मे 12 घंटे प्रणाली का इस्तेमाल किया गया जिसमे सभी नंबर रोमन भाषा मे लिखे गये थे। इन घडियो मे डबल XII प्रणाली थी जिसमे am और pm दोनों समय अवधि होती थी।
15 वीं, 16 वीं शताब्दी के दौरान, 12 घंटे की प्रणाली धीरे-धीरे पूरे यूरोप मे सार्वजनिक उपयोग मे ली जाने लगी थी। उस समय 24 घंटे प्रणाली कुछ विशेष एप्लीकेशन या खगोलीय घड़ियों मे ही इस्तेमाल की जाती थी।
- जाने : TRP क्या हैं: TRP Full Form
AM PM क्या हैं: Full Form and Meaning
AM की Full Form होती हैं ‘Ante Meridiem‘ जिसका लेटिन भाषा मे अर्थ होता हैं। वही PM की Full Form हैं ‘Post Meridiem‘ जिसका लैटिन भाषा मे मतलब होता हैं दोपहर के बाद।
अब जानते हैं am और pm का मतलब क्या होता हैं? दोस्तों 12 hour system वाली घडियो मे दिन के 24 घंटो को 2 भाग मे बांटा जाता हैं। पहले 12 घंटे को AM के द्वारा दर्शाया जाता हैं ये अवधि आधी रात से दोपहर तक की होती हैं। उसके बाद के 12 घंटे को PM के द्वारा दर्शाया जाता हैं ये अवधि दोपहर से लेकर आधी रात तक की होती हैं।
1 से 12 अंको का उपयोग करके और उसमे am और pm लगाने से 12 घंटे की घड़ी प्रणाली दिन के सभी 24 घंटों को कवर कर लेती हैं। निचे दिए उदहारण से आप आसानी से am और pm का महत्व समझ पाएंगे।
- 8 AM : इसका मतलब सुबह के 8 बजे का समय हैं।
- 8 PM : इसका मतलब रात के 8 बजे का समय हैं।
जाने: CBI और CID में क्या अंतर हैं?
कौन से देश मे A.M और P.M System हैं?
दुनिया भर के कई देशो मे 12-hours system को प्रमुख रूप से बोली और लिखी जाने वाली समय प्रणाली के रूप मे इस्तेमाल की जाती हैं। खासकर उन देशो मे जो पहले ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे इनमे भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट, यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शामिल हैं। इनके अलावा मक्सिको, मलेशिया, फिलीपींस और मिस्र जैसे देशो ने भी AM और PM System को इस्तेमाल किया जाने लगा हैं। इसके अलावा भी कुछ ऐसे देश हैं जहा A.M और P.M दोनों समय प्रणाली का उपयोग किया जाता हैं।
दोपहर और रात मे AM या PM?
12 Hour System जिसमे AM और PM का उपयोग करने की जरुरत पड़ती है, इसकी कुछ कमिया भी हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण चुनौती यह है कि इसमें दोपहर और आधी रात के समय की पहचान करना।
दोपहर के 12 बजे की बात की जाए तो उससे ना तो AM मे किया जा सकता हैं और ना ही PM. क्योंकि AM दोपहर से पहले का समय होता हैं और PM दोपहर के बाद का समय। यही समस्या आधी रात के 12 बजे के समय मे आती हैं।
हालाँकि अधिकतर Digital Clock रात के 12 बजे को 12 pm और दोपहर के 12 बजे को 12 am दिखाती हैं। इस भ्रम से बचने के लिए 12-midnight और 12-noon लिखने की सलाह दी जाती हैं।
इस समय प्रणाली मे दूसरी चुनौती तिथि की सही पहचान मे भी आती हैं जब कोई समय आपको रात के 12 बजे का बताए। मान के चलिए आपका कोई दोस्तों आपसे बोले की वो 12 am की Train से 8 March को आपके शहर मे आ रहा हैं और आपको उसे लेने जाना हैं। तब आपको Confusion होगा की वो दोस्त 7 और 8 मार्च के बीच की रात को आ रहा हैं या फिर 8 मार्च या 9 मार्च के बीच की रात को आ रहा हैं।
दोस्तों हम आशा करते हैं आज आपको AM और PM क्या हैं इनकी फुल फॉर्म क्या हैं (A.M P.M Full Form & Meaning in Hindi)? इनका उपयोग कब से और क्यों किया जाने लगा? इन सब सवालों के जवाब मिल आज मिल गए होंगे। अगर अभी भी आपको कुछ पूछना हैं तो निचे कमेंट्स मे जरुर लिखे।