CO Full Form: सीओ फुल फॉर्म क्या है? CO कैसे बने पूरी जानकारी

Full Form of CO in Hindi: इंडिया में लाखो लोगो का सपना CO बनने का होता है पर उनमे से कुछ ही इस प्रतिष्ठित पद को पाने में कामयाब हो पाते है। CO पुलिस विभाग में लगने वाली नौकरी होती है। जिस भी एरिया में सीओ नियुक्त होता है वो उस एरिया के कार्यो की देश रेख करता है। आज हम जानेंगे विभिन्न CO Full Form, सीओ बनने की योग्यता और CO बनने की पूरी जानकारी।

भारत में सरकारी जॉब पाने की इच्छा हर कोई रखता है और जब वो जॉब पुलिस विभाग में हो तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। पुलिस में नौकरी की सैलरी तो अच्छी होती ही है पर उसके साथ में पॉवर और इज्जत भी काफी मिलती है। हालाँकि पुलिस विभाग में जॉब करना जिम्मेदारियों वाला काम होता है। अपने एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखना और बिना किसी लालच और स्वार्थ के लोगो को न्याय दिलवाने का काम एक सीओ का होता है।

सीओ क्या होता है? Full form of CO in Hindi

CO Full Form

CO पोस्ट को पुलिस विभाग में उच्च स्तर की नौकरियों में गिना जाता है। सीओ किसी एक अनुमंडल क्षेत्र का अधिकारी होता है जो पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यो और कानून व्यवस्था की देख रेख रखता है। सीओ को सर्किल ऑफिसर कहाँ जाता है। सीओ पुलिस विभाग में ACP (Assistant Commissioner of Police) और DSP (Deputy superintendent of police) रैंक का अधिकारी होता है।

सीओ के मीनिंग और फुल फॉर्म अलग अलग हो सकती है। उदहारण के लिए CO Full Form in Police होता है Circle Officer और CO Full Form in Science होती है Carbon Monoxide. इसके अलावा भी सीओ की कई फुल फॉर्म हो सकती है। इस आर्टिकल में हम डिटेल में पुलिस विभाग में सीओ का मतलब और फुल फॉर्म के बारे में बात करेंगे।

  • CO Full Form: Circle Officer
  • सीओ फुल फॉर्म हिंदी में: अनुमंडल पदाधिकारी

Circle Officer बनने के लिए योग्यता

भारत में जो सीओ बनने के इच्छुक है उनके CO बनने के लिए जरुरी योग्यता जानना बहुत जरुरी है। नीचे हमने सीओ बनने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन और योग्यता के बारे में बताया है।

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 21 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • 12वी किसी भी स्ट्रीम से पास होनी चाहिए।
  • CO की परीक्षा में बैठने के लिए ग्रेजुएशन होनी जरुरी होती है। ग्रेजुएशन किस विषय से पूरी की गयी है ये महत्व नहीं रखता।

पुलिस विभाग में सीओ कैसे बने: How to Become CO

  • Police Department में CO बनने के लिए पहले तो आपको 12th होनी जरुरी है। 12th के बाद आपको अपनी ग्रेजुएशन किस पढाई पूरी करनी होगी।
  • ग्रेजुएशन के बाद CO Selection के लिए होने वाली सिविल परीक्षा (PCS) के लिए आवेदन करना होगा।
  • PCS यानी Provincial Civil Service Exam में 3 चरण होते है। 2 चरणों में लिखित परीक्षा होती है और तीसरा चरण इंटरव्यू का होता है जसे क्लियर करने के बाद ही आप CO बन पाओगे।
  • PCS में पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) का होता है जिसमे 2 पेपर होते है दोनों पेपर 200-200 नंबर के होते है। इस परीक्षा में सवाल वैकल्पिक टाइप (option type) होते है।
  • प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के बाद मुख्य परीक्षा (Mains Exam) देना होता है। ये भी लिखित परीक्षा होते है इसमें कुल 8 पेपर होते है जो टोटल 1500 नंबर के होते है।
  • PCS Mains Exam क्लियर करने के बाद इंटरव्यू देना होता है जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होती है जिसके आधार पर सीओ की नियुक्ति की जाती है।

CO Full form in Chemistry (Science)

Chemistry में CO की Full Form होती है Carbon Monoxide. कार्बन मोनोऑक्साइड एक गैस का नाम होता है जो रंगहीन और गंधहीन होती है। ये गैस कार्बन और ऑक्सीजन से मिलकर बनी होती है। CO को ज्वलनशील गैस भी कहा जाता है जो बड़े तेज़ी से आग पकड़ सकती है।

Carbon Monoxide को जहरीली गैस भी माना जाता है। अगर एक इंसान लम्बे समय तक सांस लेने के रूप में कार्बन मोनोऑक्साइड लेता है तो इंसानी शरीर खून के रेड ब्लड सेल में ऑक्सीजन को कार्बन मोनोऑक्साइड से बदल देता है। जिससे उस इंसान की मौत तक हो सकती है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों, परफ्यूम और तेल बनाने में भी किया जाता है।

CO Full form in Banking or Business

बैंकिंग में सीओ की फुल फॉर्म है Capital Outlay. बैंकिंग में Capital Outlay वो Money होती है जिसका इस्तेमाल Capital Assets के रखरखाव, अधिग्रहण और रिपेयर में किया जाता है। Capital outlays को बिज़नस भाषा में capital expenditures भी कहते है। इसे किसी भी कंपनी में निवेश के रूप में जाना जाता है। इसलिए इसे कंपनी खर्च से अलग रखा जाता है।

Capital assets को Fixed Assets के नाम से भी जाना जाता है। Fixed Assets किसी Company की Balance Sheet पर property या equipment के रूप में दिखाई दे सकते है। कैपिटल एसेट्स में बिल्डिंग मरम्मत, भवन निर्माण, कार्यालय फर्नीचर या फैक्ट्री मशीनरी को शामिल किया जा सकता है।

CO Full Form in Medical

मेडिकल में CO की Full Form होती है Certified Orthotist. Certified Orthotist एक ऐसा healthcare professional होता है जो दिव्यांग के लिए उपकरण बनाता है। Medical CO Hospitals या rehabilitation centers में काम करता है। जिन लोगो को चलने फिरने में दिक्कत है जिनका शरीर का कोई अंग काम नहीं करता, उनके लिए कृत्रिम अंग बनवाने से लेकर, उनकी रिपेयर का कार्य Certified Orthotist द्वारा किया जाता है।

दिव्यांगो से मिलना, उनके लिए कृत्रिम अंग बनाने के लिए साइज़ मापना और उन्हें उन मेडिकल डिवाइस को सही इस्तेमाल करने की जानकारी देने का काम भी CO द्वारा ही किया जाता है। दिव्यांग मेडिकल उपकरणों से संबधित किसी भी तरह की मदद के लिए ऑर्थोटिस्ट से सम्पर्क कर सकते है।

दोस्तों आज हमने विभिन्न CO Full Form: सीओ फुल फॉर्म? के बारे में डिटेल में जाना। ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालो के साथ शेयर जरुर करे। सीओ से जुड़े अन्य कोई सवाल कमेंट्स बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है, हम जल्द जवाब देने की कौशिश करेंगे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment