Doctor कैसे बने? MBBS, BAMS, BHMS कैसे करे पूरी जानकारी

हर किसी का अपनी लाइफ में एक लक्ष्य होता हैं कोई चाहता हैं वो वकील बने, कोई चाहता हैं डॉक्टर बने या किसी का लक्ष्य IAS, IFS और IPS जैसी सरकारी नौकरी पाना होता हैं। जो छात्र Doctor बनना चाहते हैं उनके मन में कई आम सवाल होते हैं जैसे की डॉक्टर (MBBS, BDS, BAMS, BHMS) कैसे बने, डॉक्टर बनने के लिए क्वालिफिकेशन, कोर्स, एंट्रेंस फीस और कॉलेज का चुनाव इत्यादि। आज हम आपको विस्तार से आपके इन सब सवालो का जवाब देंगे और बताएँगे की एक Doctor बनने के लिए आपको क्या करना होगा।

डॉक्टर एक ऐसा पेशा हैं जिसमे अच्छे खासे पैसो के साथ इज्जत भी बहुत मिलती हैं। समाज में एक डॉक्टर को बहुत Respect मिलती हैं। डॉक्टर के पास जब कोई मरीज आता हैं तो किसी न किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी के साथ ही आता हैं। और जब डॉक्टर उस परेशानी का निदान करता हैं तो उस मरीज की नजरो में डॉक्टर भगवान से कम नहीं होता।

सपना तो बहुत से माता पिता का होता हैं की उसका बच्चा डॉक्टर बने पर आज के समय में डॉक्टर की पढाई में पैसा भी काफी लगता हैं। MBBS की बात की जाए तो MBBS Course में Admission के लिए Private Colleges में लाखो की Donation लेना अब आम हो गया हैं।

अगर आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अच्छी नहीं हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं, अगर आप जी जान से मेहनत करे और Doctor बनने के लिए लिए जाने वाले Entrance Test में अच्छे नंबर ले आये तो आपका Admission किसी अच्छे Government College में बिना Donation में हो जाएगा।

डॉक्टर कैसे बने: How to Become a Doctor in Hindi

MBBS Doctor kaise bane
Doctor kaise bane

दोस्तों चिकित्सक कई प्रकार के होते हैं दांतों का डॉक्टर, आयुर्वेदिक डॉक्टर और होम्योपैथी डॉक्टर आदि। उसी तरह डॉक्टर बनने के लिए Course भी अलग अलग होते हैं। उदहारण के लिए अगर आपको दांतों का डॉक्टर बनना हैं तो आपको BDS करना होगा और Ayurvedic Doctor बनने के लिए BAMS Course करना होगा और General Physician बनने के लिए MBBS की डिग्री आपको लेनी होगी।

Doctor बनने के लिए Course और Qualifications

डॉक्टर बनने के लिए आपका 12th क्लास पास होना जरुरी होता हैं। 11th और 12th कक्षा में आपके पास Physics, Chemistry और Biology (PCB) Subject होने जरुरी होते हैं। इसलिए अगर आप अभी 10th या उससे नीचे की कक्षा में हैं तो 11th में इन सब्जेक्ट को जरुर ले। इन तीनो सब्जेक्ट के साथ 12th पास करने पर ही आप डॉक्टर बनने के आगे की पढाई करने के योग्य होंगे।

PCB के साथ 12th करने के बाद आपको Entrance Test देना होगा। Entrance Test देने के लिए आपके 12th में कम से कम 55% अंक होने जरुरी होते हैं। उसके बाद आपको AIPMT, NEET, AIIMS और CET जैसे Entrance Test देने होंगे। आपको कौन सा एंट्रेंस टेस्ट देना होगा वो निर्भर करेगा आप कौन सा कोर्स करना चाहते हैं। डॉक्टर बनने के लिए किये जाने वाले Courses और उनकी Full Form नीचे दिए गए हैं।

  • MBBS [Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery]
  • BAMS [Bachelor of Ayurvedic Medicine & Surgery]
  • BUMS [Bachelor of Unani Medicine & Surgery]
  • BHMS [Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery]
  • BDS [Bachelor of Dental Surgery]
  • B Pharmacy [Bachelor of Pharmacy]
  • D Pharm [Doctor of Pharmacy]
  • ये भी पढ़े : पीएचडी कैसे की जाती हैं

MBBS कैसे करे: General Physician कैसे बने

MBBS की Full Form हैं Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery. भारत में जो छात्र डॉक्टर बनना चाहते हैं उनमे से अधिकतर 12th के बाद MBBS Course करने का ही प्रयास करते हैं। अगर एमबीबीएस में उनका नहीं हो तभी वो BDS, B Phamacy या BAMS जैसे दूसरे विकल्पों के लिए जाते हैं।

एमबीबीएस करने के बाद General Physician बन जाते हैं और किसी भी Government या Private Hospital में सामान्य चिकित्सक के रूप में काम कर सकते हैं।

एमबीबीएस मेडिकल फील्ड में जाने के लिए किये जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित कोर्स हैं जिसके लिए Competition भी बहुत ज्यादा हैं। लाखो छात्र हर साल MBBS करने के लिए Entrance Exam देते हैं जिनमे से कुछ ही Admission पाने में कामयाब हो पाते हैं। अगर आप ये मेडिकल कोर्स करना  चाहते हैं तो आप बहुत मेहनत करनी होगी। 11th क्लास से ही आपको एंट्रेंस टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

बहुत से ऐसे Coaching Institute हैं जो Students को 11th से ही MBBS Entrance Test Neet के लिए Coching Classes देना शुरू कर देते हैं। ALLEN Career Institute और Aakash Institute ऐसे ही Top Coching Institutes के नाम हैं।

MBBS करने के लिए योग्यता: उमीदवार की 12 वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास होनी चाहिए जिसमे Physics, Chemistry and Biology (PCB) Subject होना अनिवार्य हैं। Entrance Test देने के लिए 12th में minimum marks 55-60% होने चाहिए।

एमबीबीएस करने के लिए Entrance Test

  • AIPMT : All India Pre-Medical Test
  • NEET : National Eligibility cum Entrance Test
  • AIIMS Medical entrance exam
  • JIPMER MBBSहोम्योपैथी

जाने: English बोलना कैसे सीखे

MBBS Course करने की Fees और Time

MBBS Doctor बनने में कितना समय लगता हैं? ये सवाल बहुत से छात्र पूछते हैं। तो दोस्तों MBBS Course 4.5 साल का होता हैं। Course पूरा करने के बाद 1 साल की Internship करनी होती हैं जो किसी Government Hospital से ही करनी होती हैं। तो एमबीबीएस डॉक्टर बनने में कुल 5.5 साल लगते हैं। MBBS के बाद आप MD (Doctor of Medicine) या MS (Master of Surgery) भी कर सकते हैं

एमबीबीएस की फीस अलग अलग कॉलेज में अलग होती हैं। अगर आप अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई किसी सरकारी कॉलेज से करते हैं तो उसकी फीस 1 हजार से 30 हजार तक हो सकती हैं। Private college से MBBS करने के लिए आपको फीस 5 लाख से 20 लाख तक देनी होगी।

BAMS कैसे करे : आयुर्वेदिक डॉक्टर कैसे बने

BAMS की Full form हैं Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery. जो छात्र आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के इच्छुक हैं उन्हें 12th के बाद BAMS कोर्स करना होगा।

बीएएमएस करने के लिए पहले आपको PCB के साथ 12th करनी होगी जिसमे आपके न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। आपके उम्र कम से कम 17 साल होनी अनिवार्य हैं। उसके बाद ही आप BAMS के लिए होने वाले Entrance Test NEET में बैठ पाएंगे। ये कोर्स भी 4.5 साल का होता हैं जिसके बाद 1 साल की इंटर्नशिप होती हैं जिससे एक आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने में 5.5 साल लग जाते हैं।

BAMS करने में कॉलेज फीस 2 लाख से 6 लाख तक होती हैं। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं तो आपको सरकारी कॉलेज से ही बीएएमएस करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि प्राइवेट कॉलेज में फीस सरकारी की अपेक्षा काफी अधिक होती हैं।

BHMS कैसे करे: होम्योपैथी डॉक्टर कैसे बने

BHMS की Full Form हैं Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery. आयुर्वेदिक की तरह ही होम्योपैथी भी एक अलग इलाज पद्धति हैं जिसके द्वारा बहुत सी बीमारियों का इलाज किया जाता हैं। होम्योपैथी मेडिसिन का सबसे बड़ा फायदा ये हैं की इन दवाइयों के कोई अधिक साइड इफ़ेक्ट नहीं होते। अगर आप एक होम्योपैथी डॉक्टर बनना चाहते हैं आपको BHMS नाम का Course करना पड़ेगा।

MBBS और BAMS की तरह BHMS करने के लिए भी आपको 12th PCB के साथ करनी होती हैं। उसके बाद ही BHMS के लिए लिया जाने वाला Entrance Test देने के काबिल आप होते हैं। किसी भी कॉलेज से BHMS करने की Duration 4.5 साल होती हैं जिसके बाद एक साल की इंटर्नशिप करनी पड़ती हैं जिससे आपको BHMS Complete करने में साढ़े पांच साल लगते हैं।

दोस्तों हम आशा करते हैं आप जान गए होंगे  होगा की डॉक्टर कैसे बने : MBBS, BAMS, BHMS कैसे करे? अगर आपका कोई और सवाल हैं डॉक्टर बनने से जुड़े तो नीचे दिए कमेंट्स में पूछ सकते हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

3 thoughts on “Doctor कैसे बने? MBBS, BAMS, BHMS कैसे करे पूरी जानकारी”

    • Suvidha gawali, Ji nahi, BHMS karne ke liye aapki 12th Science Stream (Biology, Chemistry, Physics) se honi jaruri hain.

      Reply
  1. नमस्कार सर
    कोई स्टूडेंट 12थ में फिजिक्स केमेस्ट्री बय्लोजी लिया है लैंग्वेज में इंग्लिश+उर्दू लिया है हिंदी नही लिया है तो उसका एडमिशन B A M S में होगा या नही कृपा करके सुझाव दें

    Reply

Leave a Comment