ईरान पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है जिसे पर्शिया के नाम से भी जाना जाता है। ईरान का अधिकारिक नाम है Islamic Republic of Iran. ये एक इस्लामी देश है जिसमे अधिकांश आबादी शिया मुस्लिम धर्म के लोगो की है। ईरान की जनसंख्या कितनी है? इस देश में मुस्लिम, हिंदू, ईसाई धर्म की कितनी आबादी है? और ईरान में जनसंख्या वृद्धि दर, एरिया (क्षेत्रफल), औसत आयु, लिंगानुपात क्या है? Iran Population से जुड़े ये कुछ आम सवाल है जो इंटरनेट पर खोजे जाते है। आज हम इस सभी सवालों के जवाब सरल भाषा में देंगे।
मिडिल ईस्ट में इरान दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसके सीमा पश्चिम में तुर्की और ईराक, पूर्व में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर पश्चिम में आर्मेनिया और अजरबैजान से लगती है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुस्लिम देशो में से एक ईरान को माना जाता है, जिसके सैन्य शक्ति पिछले कुछ सालो में तेज़ी से बड़ी है।
ईरान की राजधानी का नाम तेहरान है जो सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है। तेहरान के अलावा मशहद, इस्फ़हान, तबरीज़ और कारज ईरान के बड़े शहर है जिनकी जनसँख्या के बारे में भी नीचे जानेंगे।
Table of Contents
Iran Population – ईरान की जनसंख्या, क्षेत्रफल, धर्म
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान में अंतिम बार ऑफिसियल जनगणना सन 2016 में हुई थी जिसके अनुसार 2016 में ईरान की कुल आबादी 79926270 (7 करोड़, 99 लाख, 26 हजार) थी। Worldometer Website के अनुसार वर्तमान में यानि 2023 में ईरान की जनसंख्या 8 करोड़, 93 लाख, 74 हजार है। ये जनसंख्या वृद्धि के अनुसार निर्धारित की गई अनुमानित जनसँख्या है।
जाने – इज़राइल की जनसंख्या कितनी हैं
सन 1950 से 2000 के दौरान ईरान देश की पॉपुलेशन बड़ी तेज़ी से बड़ी थी जो 2016 तक 8 करोड़ लगभग पहुच गई। हाल ही के कुछ सालो से ईरान की जन्म दर में काफी गिरावट आई है जिससे जनसंख्या वृद्धि में भी कमी आई है। अंतिम हुई जनगणना से पता चला है की ईरान की आधी से ज्यादा आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है।
दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशो में ईरान 17th नंबर पर आता है। ईरान का जनसँख्या घनत्व 55 प्रति वर्ग किमी है जिसका मतलब एक वर्ग किलोमीटर में औसत 55 लोग रहते है। सन 2015 से 2022 तक ईरान के जनसँख्या घनत्व में 9% से अधिक की वृद्धि हुई है।
Islamic Republic of Iran का कुल क्षेत्रफल 1648195 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के हिसाब से भी इरान दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
ईरान किआ आधिकारिक भाषा फारसी (Persian) है। देश की 53% आबादी फ़ारसी भाषा बोलने वालो की है इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक बोली जाने वाला भाषा अज़रबैजानी और अन्य तुर्क बोलियाँ है जो कुल जनसँख्या का 18% है। 10% लोग कुर्दिश, 6% लूरी और गिलाकी और माज़ंदरानी अन्य ईरानी भाषाओँ के नाम है।
ईरान में धर्म – Iran Religion Population
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के नाम से ही प्रतीत होता है ये एक इस्लामिक देश है जिसमे 99% से अधिक मुस्लिम आबादी है। मुस्लिम मुखत: 2 प्रकार के होते है शिया मुस्लिम और सुन्नी मुस्लिम। ईरान शिया मुस्लिम के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहाँ पर लगभग 93-95% पॉपुलेशन शिया मुस्लिम और 2-4% आबादी सुन्नी मुस्लिम की है। ईरान में 2% आबादी गैर-मुस्लिम धर्म की है। ये अल्पसंख्यक धर्म है ईसाई, बहाई, पारसी, यहूदी और यार्सानिस है।
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के बड़े शहरो की आबादी
ईरान देश के सबसे अब्दे शहर का नाम तेहरान है जो इस देश की राजधानी भी है। 2023 में तेहरान की पापुलेशन 71 लाख, 54 लाख लगभग है जो इसे ईरान की सबसे अधिक जनसँख्या वाला शहर बनाता है। ईरान के अन्य बड़े शहरो की आबादी हमने नीचे टेबल में दी है।
क्रमांक | शहर का नाम | जनसंख्या (2023 अनुमानित) |
---|---|---|
1. | तेहरान (Tehran) | 71 लाख, 54 हजार |
2. | मशहद (Mashhad) | 23 लाख, 08 हजार |
3. | इस्फ़हान (Isfahan) | 15 लाख, 48 हजार |
4. | कारज (Karaj) | 14 लाख, 48 हजार |
5. | तबरीज़ (Tabriz) | 14 लाख, 25 हजार |
6. | शीराज (Shiraz) | 12 लाख, 50 हजार |
7. | कोम (Qom) | 9 लाख, 05 हजार |
8. | अहवाज़ (Ahvaz) | 8 लाख, 42 हजार |
9. | काहरिज़ (Kahriz) | 7 लाख, 67 हजार |
10. | करमानशाह (Kermanshah) | 6 लाख, 21 हजार |
अगले सालो में ईरान की अनुमानित जनसंख्या
साल | ग्रोथ रेट (वृद्धि दर) | अनुमानित जनसंख्या |
---|---|---|
2025 | 0.70 % | 9 करोड़, 4 लाख |
2030 | 0.55 % | 9 करोड़, 30 लाख |
2035 | 0.41 % | 9 करोड़, 49 लाख |
2040 | 0.35 % | 9 करोड़, 65 लाख |
2045 | 0.30 % | 9 करोड़, 80 लाख |
2050 | 0.21 % | 9 करोड़, 90 लाख |
दुनिया ने अन्य देशो की जनसंख्या
Iran Population Related FAQ in Hindi
वर्तमान यानि 2023 में ईरान की कुल अनुमानित आबादी 89375455 (8 करोड़, 94 लाख लगभग) है।
GDP की Full Form है Gross Domestic Product. ईरान की जीडीपी है 368 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग) हैं।
ईरान में पॉपुलेशन लिंगानुपात 1.029 हैं जिसका मतलब 1000 महिलाओं पर 1029 पुरुष है।
दोस्तों आज आपने जाना ईरान की जनसँख्या, धर्म, क्षेत्रफल और लिंगानुपात कितना है? Iran Population से संबधित अन्य कोई भी सवाल आप कमेंट्स बॉक्स में लिखकर पूछ सकते है।