अमेरिका को USA के नाम से भी जाना जाता है जिसकी फुल फॉर्म है United State of America. आज के समय में अमेरिका एक विकसित देश है जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशो में से एक माना जाता है। क्या आप जानते है इस समय 2023 में अमेरिका की जनसंख्या कितनी है? इस देश में ईसाई, मुस्लिम और हिन्दू धर्म के लोगो की कुल कितनी आबादी है? America Population से जुड़े सभी मुख्य जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।
दोस्तों हम सब जानते है संयुक्त राज्य अमेरिका एक अमीर देश है जहां प्रति व्यक्ति आय दूसरे अधिकतर देशो के मुकाबले काफी अधिक है। इस देश के विकास का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है की फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को अमेरिका में ही बनाया गया था। जनसंख्या के हिसाब से अमेरिका, चीन और भारत के बाद तीसरे नंबर पर आता है। हालांकि पिछले सालो में USA Population Growth Rate में कमी आई है। जिसे बारे में आगे डिटेल में बात करेंगे।
Table of Contents
America ki Jansankhya: USA Population
2023 में अमेरिका की वर्तमान जनसंख्या लगभग 33 करोड़ 70 लाख है। World Top Populated Countries में अमेरिका चीन और भारत के बाद 3rd Position पर है। यूएसए की आबादी विश्व की कुल आबादी का लगभग 4.25% है। साल 2020 में अमेरिका की जनसंख्या वृद्धि दर 0.75% थी जो पिछले साल की अपेक्षा कम थी।
अमेरिका एक विकसित देश है जहां पर सभी आधुनिक सुख सुविधाए वहां की जनता के लिए उपलब्ध है। इसके साथ में वहां पर रोजगार भी काफी है। जिस वजह से दुनिया भर के लाखो लोगो का सपना अमेरिका जाने का होता है, वहा पर नौकरी करने का होता है। भारत से भी हर साल हजारो लोग USA जाते है। इनमे से अधिकतर लोग एक अच्छी नौकरी या बिज़नस के लिए वहां पर जाते है। बाहरी प्रवासी (external migration) एक मुख्य फैक्टर रहता है यूएसए की जनसंख्या वृद्धि में।
इस देश में इलेक्शन की प्रक्रिया में भी आबादी का बहुत महत्व होता है। किसी राज्य में कितने प्रतिनिधि सीट होगी ये उस राज्य के जनसंख्या पर निर्भर करता है। पापुलेशन के आधार पर ही सीट निर्धारित होगी। इसके अलावा राज्य को मिलने वाली संघीय मदद का आधार भी वहा की आबादी ही होती है। इसलिए United State of America में जनगणना को बहुत गंभीरत से लिया जाता है। इसलिए जो भी आकडे अमेरिका आबादी को लेकर वहा की सरकार देती है वो काफी हद तक सटीक होते है।
अमेरिका (USA) जनसंख्या घनत्व 2023
America शेत्रफल के हिसाब से भी विश्व के बड़े देशो में शामिल है। रूस, कनाडा, अमेरिका और चीन दुनिया के सबसे बड़े अकार वाले देश है। जिसमे रूस और कनाडा के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश अमेरिका है। इस देश का कुल शेत्रफल 9,833,520 km2 (3,796,742 mi2) है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के जनसंख्या घनत्व की बात की जाए तो वो 2021 में 34.5 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है। जिसका मतलब है यहां पर किसी भी देश का जनसंख्या घनत्व, उस देश की कुल स्थाई जनसंख्या को उस देश के शेत्रफल से भाग (Divide) करने पर निकलता है।
जाने – रूस की जनसंख्या कितनी है
अमेरिका में ईसाई मुस्लिम हिन्दू जनसंख्या
अमेरिका एक सेक्युलर देश है जिसमे सभी धर्मो के लोग रहते है। इस देश में ईसाई धर्म को मानने वाले सबसे अधिक लोग है। इसके अलावा हिंदू, मुस्लिम, बोद्ध और यहूदी धर्म के अनुयायी भी यहां पर रहते है। अमेरिका में ईसाई के अलावा अन्य सभी धर्म अल्पसंख्यक है। इस समय 2023 में अमेरिका में हिंदुओ की आबादी टोटल जनसंख्या का लगभग 0.6% है। नीचे दी गयी टेबल में आप USA में सभी Religions की संख्या देख सकते है।
धर्म | पापुलेशन | कुल जनसंख्या का % |
ईसाई | 26 करोड़ 9 लाख | 78% |
नास्तिक (जिनका कोई धर्म नहीं है) | 5 करोड़ 45 लाख | 16% |
यहूदी धर्म | 60 लाख | 1.8% |
बौद्ध धर्म | 40 लाख | 1.2% |
इस्लाम | 30 लाख | 1% |
हिंदू धर्म | 20 लाख | 0.6% |
America Population Key Points in Hindi
- संयुक्त राज्य अमेरिका की 2023 में जनसंख्या लगभग 33 करोड़ 70 लाख है।
- कुल आबादी में 49.4% पुरुष (Male Population) और 50.6% महिला (Female Population) है।
- देश में हर दिन औसतन 11 हजार बच्चे जन्म लेने है। 7 हजार लोगो की मौत होती है और लगभग 2900 बाहरी प्रवासी देश में आते है।
- United State of America में औसत आयु 38.3 साल है।
- Total Population का 32% Urban है यानी शहरो में रहती है।
- यहां पर साक्षारता दर 99% है जो अधिकतर देशो से कही ज्यादा है।
संयुक्त राज्य अमरीका के प्रमुख शहरो की आबादी
शहर का नाम (City Name) | जनसँख्या (लगभग) |
न्यूयॉर्क | 81 लाख 76 हजार |
लॉस एंजिल्स | 39 लाख 70 हजार |
शिकागो | 27 लाख 20 हजार |
ब्रुकलिन | 23 लाख |
हॉस्टन | 22 लाख 95 हजार |
क्वींस | 22 लाख 70 हजार |
फिलाडेल्फिया | 15 लाख 67 हजार |
फीनिक्स | 15 लाख 62 हजार |
मैनहट्टन | 14 लाख 86 हजार |
सैन एंटोनियो | 14 लाख 70 हजार |
सैन डिएगो | 13 लाख 95 हजार |
ब्रोंक्स | 13 लाख 85 हजार |
डलास (Dallas) | 13 लाख |
सैन जोस | 10 लाख 26 हजार |
ऑस्टिन | 9 लाख 31 हजार |
U.S.A का पापुलेशन फोरकास्ट (अगले सालो में अनुमानित जनसंख्याँ)
2025, 2030, 2040 या 2050 में अमेरिका की आबादी कितनी होगी, ये एक आम सवाल है जो बहुत से लोगो का होता है। जिस तरह से पिछले कुछ सालो से यूएसए जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है, भविष्य में भी ये कमी और बढ़ेगी। नीचे अमेरिका की जनसंख्या का फोरकास्ट आप देख सकते है।
वर्ष | जनसँख्या (आकलन) |
2020 | 31 करोड़ 10 लाख |
2025 | 34 करोड़ 4 लाख |
2030 | 34 करोड़ 96 लाख |
2035 | 35 करोड़ 87 लाख |
2040 | 36 करोड़ 65 लाख |
2045 | 37 करोड़ 33 लाख |
2050 | 37 करोड़ 95 लाख |
दोस्तों तो आज अपने जाना America ki Jansankhya Kitni Hain? अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दूसरो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करे।