Ukraine Population in Hindi: यूक्रेन की जनसंख्या कितनी है? यूक्रेन में किस- किस धर्म के लोग रहते है और इस देश का कुल क्षेत्रफ़ल कितना है? ये सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में डिटेल में देंगे। यूक्रेन पूर्वी यूरोप महाद्वीप में बसा एक देश है। यूरोप में रूस के बाद क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है। Ukrain की राजधानी Kyiv है। कीव के अलावा Kharkiv, Odessa, Dnipro और Donetsk यूक्रेन के बड़े शहरो के नाम है। इन सभी बड़े शहरो की आबादी भी आप नीचे जानेंगे।
यूक्रेन की उत्तरी सीमा रूस और बेलारूस देशो से लगती है, वही पश्चिम में पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, मोल्दोवा और हंगरी से सीमा लगती है। 1991 में सोवियत संघ के टूटने से पहले यूक्रेन सोवियत संघ का ही हिस्सा था, तब रूस और यूक्रेन एक ही देश के हिस्से थे। 2022 में जब से रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है तब से लोगो ने यूक्रेन पॉपुलेशन और सैन्य शक्ति के बारे में इंटरनेट पर काफी सर्च किया है। आज हम आपको वर्तमान में यूक्रेन और इस देश के सभी बड़े शहरो की जनसंख्या, ग्रोथ रेट और कई अहम् जानकारी आपको बताएँगे।
Table of Contents
यूक्रेन की जनसंख्या: Ukraine Population in Hindi
यूक्रेन एरिया के हिसाब से यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूक्रेन जनसँख्या के हिसाब से दुनिया का 38वा और यूरोप में 8वा सबसे बड़ा देश है। यूक्रेन की अधिकतर आबादी शहरो में रहती है। इस देश के लगभग 70% पापुलेशन शहरी है यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण-पूर्व औद्योगिक क्षेत्र है जहाँ पर सबसे घनी आबादी पाई जाती है। इस समय यूक्रेन की कुल जनसंख्या 3 करोड़ 70 लाख लगभग है जो पूरी दुनिया की पापुलेशन का 0.56% है।
यूक्रेन का कुल क्षेत्रफल 603628 वर्ग किलोमीटर है। जिसमे से 93% एरिया जमीनी और 7% एरिया समुंद्री है। क्षेत्रफल के हिसाब से यूक्रेन दुनिया का 45वा देश है। इस देश का जनसंख्या घनत्व 75/किलोमीटर है।
सोवियत संघ से अलग होने के समय सन 1993 में यूक्रेन की जनसंख्या 5 करोड़ 20 लाख थी। पर उसके अगले सालो में ख़राब रहने की स्थिति के कारण मृत्यु दर, जन्म दर के अपेक्षा में काफी तेज़ी से बढ़ी और आबादी समय के साथ कम होती गई। यूक्रेन दुनिया के कुछ ऐसे देशो में है जिनकी जनसंख्या बढ़ने की बजाय घट रही है। अगर इसी दर से युक्रेन की पापुलेशन कम होती गयी तो 2050 में 3 करोड़ 50 लाख लगभग रह जाएगी।
Ukraine Population में एक बड़ा हिस्सा Russia का है। 2001 में की गयी जनगणना के अनुसार यूक्रेन में कुल जनसंख्या में 78% यूक्रेनियन और 17% रसियन आबादी है।
जाने: रूस की जनसंख्या कितनी है
यूक्रेन में भाषा और धर्म: Ukraine Languages & Religions
यूक्रेन में यूक्रेनियन के बाद दूसरी सबसे बड़ी रसियन आबादी है। इसलिए यहाँ पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा Ukrainian और Russian ही है। सविधान के अनुसार इस देश की ऑफिसियल लैंग्वेज भी यूक्रेनियन है। रुसी भाषा विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में ही बोली और समझी जाती है। सन 2001 में की जनगणना के अनुसार लगभग 68 प्रतिशत आबादी ने यूक्रेनी को और 29% लोगो ने रुसी भाषा को अपनी मूल भाषा माना है।
Ukraine में Religion के आधार पर जनसंख्या की बात की जाए तो यहाँ पर सबसे अधिक इसाई धर्म के लोग रहते है। देश की कुल जनसंख्या में 84% ईसाई धर्म के है। ईसाई धर्म के आबाद दूसरी आबादी नास्तिक यानी कोई भी धर्म ना मानने वालो की है जो की 12% है। यूक्रेन में 0.9% इस्लाम धर्म (मुस्लिम) और 0.2% हिंदू धर्म के लोगो की आबादी है।
यूक्रेन के बड़े शहरो की पॉपुलेशन
यूक्रेन की राजधानी कीव शहर है जो जनसंख्या के हिसाब से भी देश का सबसे बड़ा शहर है। कीव के अलावा, खार्कीव, ओडेसा और लीव बड़े शहरो के नाम है। युक्रेन के 10 सबसे अधिक आबादी वाले शहरो के नाम और उनकी जनसंख्याँ आप नीचे टेबल में देख सकते है।
क्रमांक | शहर का नाम | जनसंख्या (लगभग) |
---|---|---|
1. | कीव (Kyiv) | 28 लाख |
2. | खार्किव (Kharkiv) | 14 लाख, 30 हजार |
3. | डीनिप्रो (Dnipro) | 10 लाख, 32 हजार |
4. | डोनेट्स्क (Donetsk) | 10 लाख, 24 हजार |
5. | ओडेसा (Odessa) | 10 लाख |
6. | ज़ापोरिज़िया (Zaporizhia) | 7 लाख, 96 हजार |
7. | ल्विव (Lviv) | 7 लाख, 17 हजार |
8. | क्रिवी रिह (Kryvyi Rih) | 6 लाख, 52 हजार |
9. | मायकोलायिव (Mykolayiv) | 5 लाख, 10 हजार |
10. | मारियुपोल (Mariupol) | 4 लाख, 81 हजार |
Ukraine Population का Forecast
बहुत से पाठको का ये सवाल होता है की अगले कुछ सालो में यूक्रेन की जनसँख्या कितनी होगी? नीचे दी गयी टेबल में आप अगले कुछ सालो की अनुमानित आबादी देख सकते है। ये अनुमानित पापुलेशन आज की Population Growth Rate पर आधारित है।
साल | अनुमानित जनसँख्या |
---|---|
2020 | 4 लाख, 38 हजार |
2025 | 3 लाख, 87 हजार |
2030 | 3 लाख, 82 हजार |
2035 | 3 लाख, 69 हजार |
2040 | 3 लाख, 57 हजार |
2045 | 3 लाख, 43 हजार |
2050 | 3 लाख, 29 हजार |
- जाने: अमेरिका की जनसंख्या कितनी है
- पाकिस्तान में हिंदुओ की आबादी कितनी है
- भारत की जनसंख्या कितनी है (2023)
यूक्रेन की आबादी से जुड़े आम सवाल Faqs
यूक्रेन में कीव सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यूक्रेन देश की राजधानी भी कीव है। 2023 में इस शहर की कुल जनसंख्या 28 लाख लगभग है।
सोवियतअल संघ से अलग होने के बाद 24 अगस्त, 1991 को युक्रेन देश आज़ाद हुआ था। आजादी से पहले यूक्रेन सोवियत संघ का ही हिस्सा था। उस समय Ukraine और Russia एक ही देश का हिस्सा थे।
भारत की राजधानी दिल्ली से यूक्रेन की कुल दूरी 5 हजार किलोमीटर है। हवाई जाहाज से यूक्रेन पहुचने में 5 घंटे का समय लगता है।
इस समय 2023 में यूक्रेन की कुल जनसंख्या 3 करोड़, 70 लाख है। जो की दुनिया की आबादी का 0.54% है।