भारत में लाखो ऐसे लोग है जो रोजाना अपनी राशिफल देखते हैं और उसमे अटूट विश्वाश रखते हैं। विशेषकर हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का एक अहम स्थान हैं। हिन्दू धर्म में शादी होने से पहले भी लड़का लड़की की राशि और कुंडली मिलाई जाती हैं। इंग्लिश में राशि को horoscope कहते हैं। चलिए जानते हैं राशि कितने प्रकार की होती हैं और अपनी राशि कैसे जाने: Rashi by Name and Date of Birth in Hindi.
हिन्दू धर्म में बहुत से लोग ख़ास काम की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं और उसी के अनुसार फिर उस कार्य की शुरुआत करते हैं। और शादी के दिन के लिए भी एक ख़ास तिथि पंडित द्वारा निर्धारित की जाती हैं। कुछ इस तरह ही बहुत से लोगो का यकीन राशिफल पर होता हैं। अगर आप भी उन्ही में से है जो अपने दिन की शुरुआत अपना राशिफल देखकर करते हैं तो ये लेख हमने आपके लिए ही लिखा हैं
आप अपनी राशि 2 प्रकार से जान सकते हैं। पहला अपने नाम के पहले अक्सर के आधार पर और दूसरा अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) के आधार पर। ये अपना अपना विश्वाश होता हैं की वो किस तरह से अपनी राशि देखने में विश्वाश रखते हैं।
Table of Contents
अपनी राशी कैसे जाने: Rashi kaise Jane in Hindi
ज्योतिष शास्त्र कहता हैं बच्चे के जन्म के समय चन्द्रमा और सूर्य की क्या स्थिति होती हैं उसके आधार पर उसकी राशि बनती हैं। जो लोग ज्योतिष में यकीन रखते हैं वो अपने बच्चे के जन्म के बाद ज्योतिषी से उसका नाम पूछते हैं और ज्योतिष उस समय चन्द्रमा की स्थिति के हिसाब से उसकी राशी का चुनाव करता हैं और फिर राशि के अनुसार ही उसके नाम के पहले अक्षर को चुनता हैं। और उस अक्षर से शुरू होने वाला कोई नाम उस बच्चे को दिया जाता हैं।
जो लोग हिन्दू धर्म से है और उनका ज्योतिष, कुंडली में विश्वाश हैं वो लोग बिना पंडित से पूछे अपने बच्चे का नाम नहीं रखते। इसका कारण यही हैं की पंडित उसकी राशि को देखकर ही बच्चे के नाम का सुझाव देते हैं। चलिए आगे जानते है नाम, जन्मतिथि या समय से राशि कैसे पता करे।
राशि कितनी होती हैं : Rashi Name in Hindi
बहुत से बढे बूढों और विद्वान् लोगो का ये मानना हैं की राशि इंसान के स्वभाव, प्रतिभा और विशेषताए को दर्शाती हैं। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशिया होती हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं।
- मेष (Arise)
- वृषभ (Taurus)
- मिथुन (Gemini)
- कर्क (Cancer)
- सिंह (Leo)
- कन्या (Virgo)
- तुला (Libra)
- वृश्चिक (Scorpio)
- धनु (Sagittarius)
- मकर (Capricorn)
- कुंभ (Aquarius)
- मीन (Pisces)
अपने नाम से राशि कैसे जाने
मेष : जिन लोगो के नाम का पहला अक्सर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से शुरू होता हैं उनकी राशि मेष होती हैं। इस राशि का चिन्ह एक भेड़ के चित्र के समान होता हैं।
वृषभ : जिनके नाम की शुरुआत ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से होती हैं उनकी राशि वृषभ होती हैं। वृषभ राशि का चित्र एक बैल के जैसे दिखाई देता हैं।
मिथुन : जिन लोगो का नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से शुरू होता हैं उनकी राशि मिथुन होती हैं। मिथुन राशि के चित्र में एक महिला और पुरुष होते हैं।
कर्क : जिन लोगो का नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो होता हैं वो कर्क राशि के होते हैं। कर्क राशि का चिन्ह एक केकड़े जैसा प्रतीत होता हैं।
सिहं : जिनका नाम का पहला अक्सर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से आरम्भ होता हैं उनकी राशि सिहं होती हैं। सिहं राशि का चिह्न शेर की अक्रती के समान दिखाई देता हैं।
कन्या : कन्या राशि के लोगो का नाम की शुरुआत ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से होती हैं। कन्या राशि का चिह्न में हमे एक नाव में बैठी हुई युवती दिखाई देती हैं।
तुला : तुला राशि के लड़का, लड़की, महिला या पुरुष के नाम के पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते होता हैं। तुला राशि के चित्र में हमें एक पुरुष सिखाई देता हैं जिसके हाथ में तराजू होता हैं।
वृश्चिक : जिनका नाम तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू से शुरू होता हैं उनकी राशि वृश्चिक होती हैं। वृश्चिक राशि के चिह्न हमें बिच्छु के समान दिखाई देता हैं।
धनु : जिन लोगो का नाम य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे से आरम्भ होता हैं उनकी राशि धनु होती हैं। धनु राशि की चित्र में एक पुरुष घोड़े के साथ दिखाई देता हैं जिसके हाथ में धनुष हैं।
मकर : जिनकी राशि मकर होती हैं उनके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी होता हैं। मकर राशि का चिह्न एक हिरन के समान दिखाई देता हैं।
कुंभ : अगर आपके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से शुरू होता हैं तो आपकी राशि कुंभ हैं। कुंभ राशि की चित्र में हमें एक पुरुष दिखता हैं जिसके हाथ में कलश हैं।
मीन : जिनके नाम के शुरुआत दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची से होती हैं उनकी राशि मीन होती हैं। मीन राशि के चिह्न में 2 मछलिया होती हैं जो एक दूसरे से जुड़ कर गोलाकार आक्रति बनाती हैं।
अपने Date of Birth (जन्मदिन) से राशि कैसे जाने
Date of Birth (जन्मतिथि) | Rashi Name |
---|---|
21 March – 20 April | मेष (Arise) |
21 April – 21 May | वृषभ (Taurus) |
22 May – 21 June | मिथुन (Gemini) |
22 June – 22 July | कर्क (Cancer) |
23 July – 21 August | सिंह (Leo) |
22 August – 23 September | कन्या (Virgo) |
24 September – 24 October | तुला (Libra) |
24 October – 22 November | वृश्चिक (Scorpio) |
23 November – 22 December | धनु (Sagittarius) |
23 December – 20 January | मकर (Capricorn) |
21 January – 19 February | कुंभ (Aquarius) |
20 February – 20 march | मीन (Pisces) |
जन्म के समय (Time) से अपनी राशि पता कैसे करे
आप आने जन्म के समय से अपनी राशि जानना चाहते है तो उसके लिए आपको अपनी कुंडली बनवानी होगी। अपनी कुंडली बनवाने के लिए आपको किसी अच्छे पंडित जी के पास जाना होगा। वो आपके जन्म के समय और अन्य जानकारियों को ध्यान में रखते हुए आपकी कुंडली और राशि के बारे में आपको उचित जानकारी दे पाएँगे। हालाँकि इस समय कई ऐसे वेबसाइट भी उपलब्ध है जहाँ पर पंडित आपकी कुंडली ऑनलाइन ही बना सकते है। पर उसके लिए वो आपसे कुछ पैसे चार्ज करेंगे। नाम और जन्मतिथि के आधार पर अपनी राशि आप उपर देख सकते है।
राशि के अनुसार लडको और लडकियों के नाम
मिथुन राशि | तुला राशि | धनु राशि |
मकर राशि | कुंभ राशि | कर्क राशि |
मीन राशि | सिंह राशि | कन्या राशि |
मेष राशि | वृश्चिक राशि | वृषभ राशि |
राशि से जुड़े आम सवाल जवाब
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियाँ होती है। आप अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि जान सकते है। उदाहरण के लिए र, री, रू, रे, रो से शुरू होने वाले नाम की राशि तुला होगी। इसी तरह आप अपनी राशि उपर अपने नाम के पहले अक्षर से जान सकते है।
मेष (Arise), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces).
आप अपनी जन्मतिथि से अपनी राशि पता कर सकते है। दिन और महीने के अनुसार आप अपने राशि जान सकते है। इस लेख में उपर हमने डिटेल में बता है जन्मतिथि से राशि कैसे जाने।
दोस्तों आज आपने सीखाअपनी राशि कैसे जाने : Name, Date of Birth se Rashifal jane? अगर आपको अपने राशिफल को लेकर कोई सवाल हैं तो कमेंट्स में पूछे। आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगे हो तो इसे अपने दोस्तो से साथ शेयर जरुर करे।
सर शे से मेरा नाम है इसलिए मेरी राशि कुम्भ न होगी तो जन्म तिथि से वृश्चिक कैसे हो सकती है
meri dob 19/05/1998 h time 10 to 10.15 pm ke bach ka h or mera name ashok kumar bhawariya h en done ko dekte huye meri rashi kya hogi
mera naam chandan hai jo ki pukar ka or papar me hai or ek naam hai nandu jo koi nahi bolta . mera janm aughast me hai lekin sahi date malum nahi hai mera koun sa rasi hoga
Date birth se alag or name se alag rashi aa rahi he
17 june 2020 ko 5 bjke 15 minut pr kya rashi hogi
Name – Ashu
Date of birth – 16 July 2000
Time 12 s 1 k bich ka h
Place – chaksikandar , biddupur , Bihar …….
Rashi kya Hoga plz btae
ANIL Kumar / LILA
DOB. 30 -12 -1985 4:00 AM.
VILLAGE UJHANA DISTRICT JIND HARYANA
ANIL Kumar / LILA
DOB. 30 -12 -1985 4:00 AM.
Palace …… VILLAGE UJHANA DISTRICT JIND HARYANA
सर मेरा नाम अमन है और मेरा जन्म 5दिसम्बर 1998 मे सनिवर को 9बजकर 40मिनट पर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के राघवपुर नाम के गओं मे हुआ था तो मेरि राशि कुआ होगी
Feb 4, 2020 ko evening me 7-8 pm ke bich me meri beti ka janm huai hai,
Kis later se nam rakh sakte hai.. Plz bataiye..
Mera naam Shruti hei to meri rashi khumbh hogi or date of birth k according vrishch h to kaunsi rashi s related nag ya rashidul dekhna chaiy.
Mera naam Harsha Benedict hai mera DOB 23/06/1977 hai birth place Patna Bihar hai meri chadra rashi aur lagan rashi kya hogi janam ka time nai pata hai.
1-1-1986 dob morning 4am aur naam hai Anita naikwadi
Best stone for my future.my rashi is pisces
Mera name Shobha mere bhai ke 09 april 2021 12:30 ka janm huva he ushaki rashi konsi hogi
Mera naam akash hai mera janm 11july 2003 ko morning 9 to 11 baje ke beech hua meri rashi kiya h
Mere bhanji ka janam 15 September
Time 5 bajkr 39 minute pr
Iske rashi or naam kya hoga or koi mul toh nhi h
Date of birth 15 th february 1979 time 9:25 PM
D O B 16 . 12 .1958 JANAM TIME MORNING 6.40 TO 7.00 PLACE NEW DELHI MERI KON SE RASHI HI