वृश्चिक राशि के लड़का लड़की नाम – Vrishchik (Scorpio) Rashi Name

Vrishchik Rashi Boy Girl Name – भारतीय परिवार में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो माता पिता और अन्य परिजनों के मन में सबसे पहला सवाल जो आता है वो है बच्चे का नाम क्या रखे? किसी भी इंसान के लिए उसके नाम की बहुत अहमियत होती है इसलिए बच्चे का नामकरण भी एक अहम निर्णय रहता है। जिन लोगो का एस्ट्रोलॉजी में विस्वाश होता है वो बच्चे का नाम राशि के अनुसार ही रखना चाहते है। आज हम आपको वृश्चिक राशि पर लडको लडकियों के नाम हिंदी अर्थ सहित और इस राशि की खूबियों और कमियों के बारे में भी बताएँगे।

अगर आप भी उन लोगो में से है जिनका ज्योतिष शाश्त्र में यकीन है और आप भी अपने बच्चे का नाम वृश्चिक राशि के अनुसार रखना चाहते है तो आप सही जगह आए है। किसी की राशि उसके नेचर और पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। इसलिए बच्चे का नाम रखते समय राशि का काफी ख्याल रखा जाता है। नाम किस राशि पर रखे, नाम का अर्थ क्या है? ऐसी कुछ बाते हम सब नाम फाइनल करते समय ध्यान में रखते है। नीचे हमने बहुत अध्ययन के बाद वृश्चिक राशि के नाम के साथ में इस राशि से जुडी पूरी जानकारी आपके साथ शेयर की है।

Vrishchik (Scorpio) Rashi Boy Girl Name
Vrishchik Rashi Name

Vrishchik (Scorpio) Rashi Boy Girl Name

वृश्चिक राशि को अंग्रेजी में Scorpio Zodiac कहाँ जाता है। इस राशि को बिच्छु के चिन्ह से दर्शाया जाता है। इस राशि के जातक निडर और साहसी होते है जो लाइफ में रिस्क लेने में भी घबराते नहीं है। ये लोग ज़िन्दगी में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने से घबराते नहीं है।

इस राशि के लोगो को नया सीखने में बहुत दिलचस्पी रहती है इसलिए इन्हें सवाल पूछना बहुत पसंद आता है। ये लोग उपर से सख्त दिखाई देते है पर अंदर से भावुक और सवेदनशील होते है, अगर इन्हें कोई बुरा कह दे तो जल्दी दिल पर ले लेते है और आवेश में जल्दी आ जाते है।

इस जाति के जातक को दोस्तों का दोस्त और दुश्मनों का दुश्मन भी माना जाता है। वृश्चिक राशि के लोग जब किसी से दोस्तों करते है तो उसे हर हाल में निभाने में यकीन रखते है। जब किसी से दुश्मनी हो जाए तो उसे जल्दी भूलते नहीं और बदला लेने में भी काफी आकर्मक होते है। पर ये सामने से लड़ते है, इन्हें षड्यंत्र करना पसंद नहीं आता। इसी वजह से इन्हें मिलनसार स्वभाव का नहीं माना जाता है। चलिए अब नीचे Vrishchik Rashi Boy Girl Name List with Meaning देखते है।

वृश्चिक (Scorpio) राशि पर लड़का नाम

Vrishchik Rashi Boy NameHindi Meaning
नमन (Naman)धनुष, नमस्कार
नभय (Nabhay)निडर, जो डरता ना हो
नकुल (Nakul)पांच पांडवो में से एक पांडव का नाम
नाचिकेत (Nachiket)पवित्र अग्नि
नागंदर (Nagander)सूरज
नायक (Nayak)नेता, शासक
नदीश (Nadeesh)नदियों का भगवान
नलिन (Nalin)कमल का फूल
नदीप (Nadeep)संपति का राजा
नीरव (Neerav)शांत
निदेश (Nidesh)धन देने वाला
नीहार (Neehar)कोहरा
नीलेश (Neelesh)नीला आसमान
निशान्त (Nishanth)रात का अंत
नोमित (Nomit)महतवपूर्ण कार्य करने वाला
निखिल (Nikhil)सार्वभौमिक
निसर्ग (Nisarg)सुंदर दिखने वाला लड़का
निश्चयजीत (Nischaijeet)जीत पाने वाला
निश्चल (Nischal)अचल
निषाद (Nishad)संगीत का सांतवा स्वर
निश्चय (Nishchay)निश्चित
निसिन (Nisin)भगवान शिव का नाम
नितेश (Nitesh)कानून के अच्छे सलाहकार
नृपेन (Nrupen)सम्राट
युवान (Yuvan)युवा, जवान
यजनेश (Yajnesh)बलिदान करने वाला
यजुर्व (Yajurv)वैदक पूजा
यक्षित (Yakshit)हमेशा के लिए भगवान
यक्षिण (Yakshin)जिंदादिल
युवराज (Yuvraj)युवा राजकुमार
यक्ष (Yaksh)जंगल का रक्षक
युगंधर (Yugandhar)हमेशा रहने वाला
यशवंत (Yashwanth)यश नाम का अर्थ है जो मशहूर होने वाला हो
यश (Yash)विजय होने वाला
यशदीप (Yashdeep)विजय की रौशनी
यश्मीत (Yashmit)मशहूर
याशु (Yashu)शांत रहने वाला
यशवीर (Yashveer)बहादुर
यादविंदर (Yadwinder)आत्मविश्वाशी
यतेश (Yatesh)भगतो के भगवान
योगानंद (Yoganand)ध्यान से प्रसन्न होने वाला
योगराज (Yogaraj)स्वस्थ व्यक्ति
योगेन्द्र (Yogender)योग के भगवान
योहान (Yohan)दयालु

जाने – अपनी राशि नाम से कैसे पता करे

वृश्चिक (Scorpio) राशि पर लड़की नाम

Vrishchik Rashi Girl NameHindi Meaning
नायशा (Naisha)एक सुन्दर फूल
नमिता (Namitha)विनम्र और झुकने वाला
नाशिका (Nashika)माफ़ करने वाला
नागकांति (Nagakanti)अद्भुत लड़की
नीलम (Neelam)कीमती रत्नों में से एक रत्न का नाम
नाव्या (Navya)जिसकी हर जगह तारीफ होती हो
नंदना (Nandana)देवी दुर्गा का दूसरा नाम
नक्षत्रा (Nakshatra)नक्षत्रा नाम का अर्थ है तारा
नैनिका (Nainika)सुंदर आँखों वाली
नैरुथी (Nairuthi)उगती दुनिया
नोमिका (Naomika)देवी दुर्गा का एक नाम
नेशिका (Neshika)ईमानदार लड़की
नेमाली (Nemali)मोर
निहारिका (Niharika)तारो का समूह
नेत्रा (Netra)भविष्य को देखने वाली
निबेदिता (Nibedita)समझदार लड़की
निधि (Nidhi)धनवान
निश्चिता (Nischita)अपने पर विस्वाश रखने वाली
निवेदा (Niveda)नियमों का पालन करने वाली
निकिशा (Nikisha)बुद्धिमान
नीलांजना (Nilanjana)नीली आँखों वाली
निकिता (Nikita)जीतने वाली
निलाषा (Nilasha)नीले रंग से भरपूर
नीलिमा (Nilima)
यस्मिता (Yasmita)गौरवशाली
युक्ति (Yukthi)तेज़ दिमाग वाली
यामिनी (Yamini)निशाचर
यमुना (Yamuna)एक नदी का नाम
युविका (Yuvika)जवान लड़की
याम्या (Yamya)भगवन विष्णु का नाम
यशी (Yashi)प्रसिद्ध
याशना (Yashna)सफ़ेद गुलाब
यामना (Yamna)पवित्र लड़की
यशोदा (Yashoda)भगवान कृष्ण की माता का नाम
यशोमती (Yashomati)कामयाब महिला
यशिका (Yasika)जो ज़िन्दगी में सफल हो
योगिता (Yogeeta)योगिता मुग्ध
योशिका (Yoshika)खुबसूरत राजकुमारी

अन्य राशियों पर नाम:

मेष राशिमीन राशिकर्क राशि
सिंह राशिकन्या राशितुला राशि
धनु राशिमकर राशिकुंभ राशि
मिथुन राशिवृषभ राशि

मित्रो आपने उपर देखे वृश्चिक राशि पर लड़का लड़की नाम – Vrishchik (Scorpio) Rashi Name? हम आशा करते है आपको अपनी पसंद का नाम मिल गया होगा। उपर दिए किसी नाम का अर्थ या नए नाम से संबधित कोई भी सवाल आप कमेंट्स के जरिए पूछ सकते है।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment