Dhanu Rashi Boy Girl Names: परिवार में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके माता पिता के मन में सबसे पहला आने वाला आम ख्याल होता है कि बच्चे का नाम क्या रखे? हिन्दू परिवार में राशि के अनुसार नाम रखने की एक आम परम्परा है। हर राशि की कुछ खूबियाँ और कमजोरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशि होती है। धनु राशि इनमे से एक राशि है। धनु राशि को धनुष चिन्ह से दर्शाया जाता है। आज हम आपको धनु राशि के लड़के और लड़कियों के नाम बताएँगे जिनमे से आप अपने बच्चे का नाम रख सकते है।
हमने आपके साथ अपने पिछले लेखो में मकर, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि के नाम शेयर कर चुके है। इन सभी राशियों का अपना महत्व होता है। आम तौर पर राशि नाम और जन्मतिथि पर आधारित होती है। धनु राशि के लोगो का जीवन के प्रति एक अलग नजरिया होता है। इस राशि के जातक अपनी ज़िन्दगी खुल के जीने में विश्वास रखते है। इसके अलावा इनमे कोई लाग लपेट नहीं होती, इन्हें जो कहना है मुहं पर कह देते हैं जिसकी वजह से इन्हें मुहफट भी कहाँ जाता है। Dhanu Rashi Name वालो को अन्य अच्छे गुणों और कमियों के बारे में आगे बात करेंगे।
धनु राशि के नाम: Dhanu Rashi (Sagittarius) Names
राशि चक्र में धनु नौवे नंबर की राशि है। अंग्रेजी में इस राशी को Sagittarius कहाँ जाता है। इस राशी का चिन्ह तीर कमान है जिसका मतलब इन्हें तीर कमान के खेल में हराना मुश्किल है। सरल भाषा में कहाँ जाए तो इस राशी के लोग जब कोई लक्ष्य निर्धारित कर लेते है तो उसको पाने के रास्ते से उन्हें भटकाना बहुत मुश्किल होता है।
इन्हें चुनौतिया पसंद होती है वो फिर चाहे शारीरिक हो या मानसिक। धनु राशि के लोग दिमाग से तेज़ होती है, सोचने में ये दूसरो से दस कदम आगे होते है। इसलिए इन्हें मुर्ख बनाना मुश्किल होता है। संभावनाओं को तलाशना इन्हें पसंद है और जीवन में जोखिम लेने से भी इन्हें परहेज़ नहीं होता।
Dhanu Rashi के जातक अपनों की बहुत परवाह करते है पर उन्हें वो दिखाना नहीं आता। Sagittarius बहुत इमानदार होते है अपनी पसंद और नापसंद के को लेकर ये काफी क्लियर होते है। इनको इस बात की फ़िक्र नहीं होती कि इस बात को लेकर उन्हें कोई नापसंद करता हो।
जैसा कि हमने उपर भी बताया इस राशी के लोग लाइफ को एन्जॉय करने में यकीन रखते है। इन्हें नई जगह घूमना और नए लोगो से मिलना अच्छा लगता है। पार्टी में जाना और मजे करना इन्हें बहुत पसंद होता है।
इस राशि के नाम वालों की कमियों की बात की जाए तो इन्हें थोडा लापरवाह भी माना जाता है। कई बार ये चीजो को हलके में ले जाते है और जोखिम उठा लेते है जिससे वो खुद के साथ दूसरो को भी परेशानियों में डाल देते है।
इस राशि के लोग जल्दी से अपना हर काम निपटाना चाहते है और जल्दी में रहते है। जब कोई काम उनकी उम्मीद के अनुसार नहीं चल रहा होता तब वो जल्दी गुस्से में भी आ जाते है।
धनु राशि पर लड़के के नाम: Dhanu Rashi Names for Boys
धनु राशि के नाम | नाम का अर्थ |
---|---|
भुवन (Bhuwan) | समझदार, बुद्धिमान |
भूपेन (Bhupen) | राजा |
भगत (Bhagat) | शिष्य |
भरतेश (Bhartesh) | भारत का शासक |
भगेश (Bhagesh) | घन का देवता |
भागादित्या (Bhagaditya) | सूर्य जो धन और समर्धि देता है |
भूमित (Bhoomit) | धरती के मित्र |
भीम (Bheem) | बलशाली |
भारत (Bharat) | देश का नाम |
भूपेंदर (Bhupender) | राजाओ के राजा |
भौतिक (Bhautik) | सब कुछ देखने वाला |
भैरव (Bhairav) | जो अपने दर को हरा सके |
भानु (Bhanu) | गुणी, राज करने वाला |
भूदेव (Bhudev) | भूमि का देवता |
भावनिश (Bhavnish) | सम्राट |
भावदीप (Bhavadeep) | हमेशा खुश रहने वाला |
भावमन्यु (Bhavmanyu) | भगवान शिव का गौरव |
भार्गव (Bhaargav) | शिव जी का नाम |
भीमेश (Bheemesh) | भीम का दूसरा नाम |
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) | दुनिया का स्वामी |
बृज (Brij) | हिन्दू भगवन श्री कृष्ण का नाम |
भद्रेश (Bhadresh) | अमीरों का भगवान |
भुवनेश (Bhuvanesh) | भगवन विष्णु का नाम |
भुषित (Bhooshit) | सजा हुआ |
भाविगुरु (Bhaviguru) | जो भावनाओं से भरा हुआ हो |
धनंजय (Dhananjay) | धन जीतने वाला |
धैर्य (Dhairya) | शब्र करने वाला |
धनुष (Dhanush) | धनुष जिसका उपयोग तीर चलाने के लिए किया जाता है |
धारिश (Dharish) | हमेशा चमकने वाला |
दक्षित (Dhakshith) | शिव का दूसरा नाम |
धर्मेन्द्र (Dhamendra) | धर्म का देवता |
धनार्जन (Dhanarjan) | धन कमाने वाला |
धर्वेश (Dharvesh) | सत्य का स्वामी |
ध्रुव (Dhruv) | स्थिर रहने वाला |
धीरेन्द्र (Dhirendra) | साहस का देवता |
ध्रुशिल (Dhrushil) | आकर्षक |
धीरज (Dheeraj) | धैर्य रखने वाला/ जो शांत रहता है |
धवल (Dhawal) | शुद्ध |
धैवत (Dhaivat) | मधुर |
धनपाल (Dhanpal) | धन के संरक्षक |
धरेंद्र (Dharendra) | धरती पर राज करने वाला |
धीमांत (Dhimant) | बुद्धिमान |
ध्रुपद (Dhrupad) | महल में रहने वाला राजा |
फाल्गुन (Falgun) | पांडव पुत्र अर्जुन का दूसरा नाम |
फनिंदर (Fanindra) | कॉस्मिक नाग |
फ्रावश (Fravash) | अभिभावक देवदूत |
फणीश (Faneesh) | हिंदी भगवन शिव |
- जाने: अपनी राशि कैसे पता करे
धनु राशि पर लड़की के नाम: Dhanu Rashi Names for Girls
धनु राशि पर नाम | नाम का अर्थ |
---|---|
भावना (Bhavana) | स्नेही, अच्छी भावना |
भगिनी (Bhagini) | भाग्यशाली |
भागीरथी (Bhagirathi) | गंगा नदी का दूसरा नाम |
भुवनेश्वरी (Bhuvaneshwari) | विश्व की देवी |
भाविका (Bhavika) | हसमुख, हमेशा खुश रहने वाली |
भार्गवी (Bhargavi) | सुन्दर |
भानुज़ा (Bhanuja) | यमुना नदी का नाम |
भारती (Bharati) | सरस्वती देवी का नाम |
भव्य (Bhavya) | देवी पार्वती का नाम |
भजुना (Bhajuna) | सूर्य का प्रकाश |
भिलंगना (Bhilangana) | नदी |
भाग्यलक्ष्मी (Bhagyalakshmi) | धन की देवी |
भूमि (Bhoomi) | घरती का नाम |
भूमिजा (Bhumija) | सीता का नाम |
भुविका (Bhuvika) | स्वर्ग |
भागिनी (Bhagini) | भगवान इंद्र की बहन |
भानुप्रिय (Bhanupriya) | सूर्य प्रिय |
दक्षिता (Dhakshitha) | कौशल |
धनलक्ष्मी (Dhanalakshmi) | देवी लक्ष्मी का दूसरा नाम |
धनश्री (Dhanashri) | देवी लक्ष्मी का दूसरा नाम |
ध्वनी (Dhwani) | स्वर्ग से आने वाली आवाज़ |
धंसिका (Dhansika) | अमीर |
धारा (Dhara) | पृथ्वी |
धार्या (Dharya) | धनवान नदी |
धारिका (Dharika) | युवती |
दृष्टि (Dhrishti) | दृष्टि |
ध्रुविका (Dhruvika) | दृढ़ रहने वाली |
धनेषी (Dhaneshi) | ज्ञानी |
ध्यांशी (Dheyanshi) | ध्यान के देवता |
धीमानी (Dhimani) | इस धनु राशि के नाम का अर्थ है बुद्धि |
धित्या (Dhitya) | किसी की प्रार्थनाओं का उत्तर |
धन्यश्री (Dhanyashree) | धन्य और आभारी |
धारिका (Dharika) | जवान |
धीति (Dheeti) | विचारो से भरपूर |
धीरा (Dheera) | साहसी लड़की |
धियांशी (Dhiyanshi) | जिसके पास दैवीय शक्तियां हो |
धनस्वी (Dhanasvi) | भाग्य |
ध्रासिका (Dhrasika) | देवी |
फेना (Fenna) | शांति की देवी |
फरिशा (Farisha) | लाइट |
फूलन (Foolan) | खिलना |
फुलकी (Fulki) | फुलकी नाम का अर्थ है चिंगारी |
फलोनी (Faloni) | जिम्मेदार |
फ्रेया (Freya) | नोबल |
अन्य राशियों पर नाम देखे:
मित्रो हमे उम्मीद है धनु राशि के लड़का लड़की नाम: Dhanu Rashi Names for Boys Girl? की लिस्ट में से आपको अपनी पसंद का नाम जरुर मिल गया होगा। अगर आपको ये नाम की लिस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।