[2024] कुंभ राशि के लड़का लड़की नाम: Kumbh Rashi Names for Boys Girls

Kumbh Rashi Boys Girls Names: किसी भी इंसान के नाम का उसकी पहचान और व्यक्तित्व से एक महत्वपूर्ण संबंध होता है। किसी व्यक्ति के लिए उसका नाम दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शब्द है ये कहना भी गलत नहीं होगा। जब हमारे या किसी जानने वाले के यहाँ बच्चा जन्म लेता है तो सबस पहला ख्याल आता है बच्चे का नाम क्या रखे। बहुत हिन्दू धर्म के लोग चाहते है वो अपने बच्चे का नाम किसी एक ख़ास राशि पर रखे। आज हम आपको कुंभ राशि के कुछ चुनिन्दा नामो की लिस्ट देंगे जिन्हें आप लड़का या लड़की के लिए रख सकते है।

कुंभ राशि को अग्रेजी में Aquarius में कहते है। जिस तरह हर एक राशि की कुछ खुबिया और खामिया होती है उसी तरह कुम्भ राशि के लड़का लड़की में भी कुछ विशेष गुण होते है जिनके बारे में आगे आप जनोंगे। किसी भी बच्चे के लिए उसका नाम कितना अहम होता है ये तो हम सब जानते ही है। इसलिए अधिकतर माता पिता अपने बच्चे का नामकरण करने से पहले पंडित जी से भी सलाह जरुर लेते है।

Aquarius राशि की बात की जाए तो इस राशी के व्यक्ति काफी उर्जावान होते है। उनकी सोच कुछ अलग होती है वो ना सिर्फ खुद को अच्छा इंसान बनाने में यकीन रखते है बल्कि अपने आस पास और समाज को सुधारने की दिशा में भी प्रयास करते रहते है। कन्या, मकर, तुला, वृषभ और मिथुन राशि नाम वाले लोगो से इनकी मित्रता बड़ी जल्दी हो जाती है। Kumbh Rashi Boys Girls Modern Latest Names और उनके गुणों के बारे में नीचे डिटेल से बात करेंगे।

कुंभ राशि के नाम: Kumbh Aquarius Rashi Names

कुंभ राशि से लड़का लड़की के नाम Kumbh Rashi Names
Kumbh Rashi Names

कुंभ राशि के लोग स्वभाव दयालु और धैर्यवान होते है। ये स्वभाव से शांत और जिघासु भी होते है। इनको हमेशा कुछ नया सीखने की जिघासा रहती है। इन लोगो को दूसरो के मदद करना अच्छा लगता है। इस जाति के महिलाओं और पुरुषो को दोस्तों से साथ घूमना अच्छा लगता है। एक टॉपिक पर लम्बे समय पर बात करना भी इनके विशेषताओं में से है। इन्हें एक अच्छा श्रोता भी माना जाता है।

Kumbh Rashi Name वाले लोग बंदिशों में रहना पसंद नहीं करते। इन्हें आजादी पसंद है वो चाहे शारीरिक हो या फिर फिर विचारो की आज़ादी हो। नयी चीजे खोजना और नयी तकनीक विकसित करना इनकी खूबियों में से है। इस राशि के लड़के और लडकिया हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते है। ये एक बार जो राय बना लेते है उसे जल्दी नहीं बदलते, इसलिए बहुत से लोग इन्हें जिद्दी भी कहते है।

किसी भी काम की शुरुआत करने में ये लोग देरी नहीं करते, इसलिए इन्हें कई बार उतावला भी समझा जाता है। कुंभ राशी के जातक भविष्य की योजना पहले से बना लेते है। आगे क्या होगा इसकी अच्छी समझ इनको होती है।

इंसान में कुछ खुबिया होती है तो कुछ कमियां भी होती है। ऐसा ही कुछ कुम्भ राशि के जातको के साथ भी है। इन्हें लोगो की मदद करना तो अच्छा लगता है, पर ये खुद लोगो से मदद लेने से बचते है। इन्हें लगता है है की अगर ये किसी से मदद लेने लगेगे तो उसके आदि हो जाएँगे। हालाँकि इनको ये समझना चाहिए कई बार मदद लेनी भी जरुरी होती है। इसके अलावा इनका गुस्सैल स्वभाव भी इनकी कमियों में से एक है।

अगर आपने या आपके किसी जानने वाले ने बच्चे का नाम कुंभ राशि पर रखने का मन बना लिया है तो नीचे हमने हिंदी अर्थ के साथ कुंभ राशि के लड़के लडकियों के नाम की लिस्ट बनाई है जिसमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते है।

Kumbh Rashi Names for Baby Boys

कुंभ राशि पर लडको के नामनाम का अर्थ
गौरव (Gaurav)मान, अभिमान, गरिमा
गगन (Gagan)आसमान
गौतम (Gautham)बुद्ध का दूसरा नाम / अंधकार को दूर करने वाला
ज्ञान (Gyan)बुद्धि
गर्वित (Garvit)किसी पर अभिमान करना
गौरीश (Gaurish)देवी पार्वती का पति
गौरिक (Gaurik)पहाड़ो की संतान
गीतेश (Gitesh)गीता के भगवान (श्री कृष्ण)
गुनीत (Guneet)महान गुणों वाला
गिरिक (Girik)हिंदू भगवान शिव का एक और नाम
गौरंग (Gaurang)गोरे रंग वाला
गुरकीरत (Gurkirat)जो गुरु की स्तुति गाता है
गोविन्द (Govind)गाय चराने वाला (श्री कृष्ण)
ज्ञानव (Gyanav)कुंभ राशी के इस नाम का अर्थ है बुद्धिमान
गिरवान (Girvan)ईश्वर की भाषा
गुहान (Guhan)भगवान मुरुगन का दूसरा नाम
गजेन्द्र (Gajendra)हाथी
गुरमीत (Gurmeet)गुरु का मित्र
श्रेयांश (Shreyansh)श्रेयांश नाम का अर्थ है भाग्यशाली
सचित (Sachit)हमेशा सचेत रहने वाला
शिवांश (Shivansh)हिंदू भगवान शिव का एक अंश
सौमित (Saumit)जिसके लिए पाना आसान हो
सहर्ष (Saharsh)खुश रहने वाला लड़का
सहिष्णु (Sahishnu)भगवान विष्णु का दूसरा नाम
सचिन (Sachin)महान व्यक्ति
सामर्थ (Samarth)जिसके पास शक्ति हो
श्लोक (Shlok)हिंदू मंत्र
श्रीहान (Shrihan)भगवान विष्णु
श्रियान (Shriyan)विष्णु का दूसरा नाम
श्रेयस (Shreyas)श्रेष्ठ, भाग्यशाली
शौर्य (Shaurya)वीरता, बहादुरी
श्रीथिक (Shrithik)भगवान शिव का नाम
सात्विक (Saatvik)योग्य, शुद्ध
सक्षम (Saksham)कुशल लड़का
समीर (Sameer)एक अच्छा दोस्त और अच्छा साथी
संदीप (Sandeep)कुंभ राशि के संदीप नाम का अर्थ है शानदार
सौमित (Saumit)जिसके पास सब कुछ हो
संजीत (Sanjith)हमेशा विजयी रहने वाला
शरवेश (Sharvesh)सब का भगवान
शशांक (Shashank)शशांक चंद्रमा का एक और नाम है
शिनॉय (Shinoy)शांतिदूत
शिवांश (Shivansh)शिव का एक हिस्सा
शिविन (Shivin)शिव का एक और नाम
श्रीहान (Shrihan)सुंदर
सिद्धार्थ (Siddharth)सिद्धार्थ नाम का मीनिंग है एक ऐसा व्यक्ति जिसने सभी इच्छाओं को प्राप्त किया
सार्थक (Sarthak)जिस नाम का अर्थ पॉजिटिव हो
साहिल (Sahil)समुद्र का किनारा
श्रवण (Shravan)एक हिंदू महीने का नाम
सौरिश (Sourish)देवों के देवता
सुहास (Suhas)एक सुंदर मुस्कान
साहिर (Saahir)करामाती व्यक्ति
स्वपनिल (Swapnil)सपने में देखा हुआ

देखे – अपनी राशि कैसे पता करे

Kumbh Rashi Girl Baby Names

कुंभ राशि से लडकियों के नामनाम का हिंदी अर्थ (Meaning)
गहना (Gahana)गहना नाम का अर्थ होता है आभूषण
गौरी (Gauri)पृथ्वी का दूसरा नाम
गिन्नी (Ginni)सोने का सिक्का
ग्रीष्मा (Greeshma)मौसम का एक प्रकार
गार्गी (Gargi)एक विद्वान महिला का नाम
गिरीशा (Girisha)देवी पार्वती का दूसरा नाम
ज्ञानवी (Gyanvi)जानकार लड़की
गनिश्खा (Ganishkha)आध्यात्मिक पार्वती
गणिका (Ganika)चमेली का फूल
गायत्री (Gayatri)वेदों की माता
गौतमी (Gautami)अंधकार को दूर करने वाली
गितिशा (Gitisha)एक गीत के सात नोट
गीता (Geeta)हिंदुओं की पवित्र पुस्तक
गुनगुन (Gungun)कोमल महिला
ग्रीवा (Griva)मधुर गायन गाने वाली
गौरंगी (Gaurangi)भगवान कृष्ण की प्रिय राधा का नाम
गंगा (Ganga)भीष्म की माता का नाम
गौरिका (Gaurika)एक सुन्दर जवान लड़की
गिरिजा (Girija)हिमालय की बेटी
सनाया (Shanaya)सूर्य की पहली किरण
समाइरा (Samaira)भगवान द्वारा संरक्षित की गयी लड़की
श्रीनिका (Srinika)देवी लक्ष्मी
समीक्षा (Samiksha)कुंभ राशि के इस लड़की नाम का अर्थ है विश्लेषण
सागरिका (Sagarika)समुद्र से पैदा हुई महिला
सामंथा (Samantha)सुनी हुई प्राथना
समृधि (Samriddhi)जिसके पास सब कुछ हो
संजना (Sanjana)सौम्य स्वभाव वाली लड़की
साक्षी (Sakshi)साक्षी नाम का मतलब है सबूत
सानवी (Saanvi)देवी लक्ष्मी का एक नाम
सांविका (Sanvika)सभी बाते मानने वाला
साधना (Sadhana)पूर्ति
सारिका (Sarika)देवी दुर्गा का दूसरा नाम
श्रिया (Sriya)देवी लक्ष्मी का नाम
सास्विका (Sasvika)सफलता
सयाली (Sayali)सुंदर सफेद फूल
सुदीक्षा (Sudiksha)देवी लक्ष्मी
शची (Shachi)इंद्र की पत्नी का नाम
शालिनी (Shalini)शालीन स्वभाव की लड़की
शिवाक्षी (Shivakshi)भगवान शिव की तीसरी आंख
सृष्टी (Shristi)सृष्टि नाम का मतलब सृजन होता है
श्रुतिका (Shrutika)देवी शारदा के कई नामों में से एक
श्वेता (Shweta)श्वेता नाम का अर्थ है सफ़ेद
शुभांगी (Shubhangi)एक सुंदर महिला
शुभिका (Shubhika)फूलो की माला
सिमरन (Simran)भगवान की ओर से उपहार
सोनिका (Sonika)सोने जैसा उज्ज्वल

अन्य सभी राशियों के नाम:

मेष राशिमिथुन राशिकर्क राशि
सिंह राशिकन्या राशितुला राशि
धनु राशिमकर राशिमीन राशि
वृश्चिक राशिवृषभ राशि

हम आशा करते है आपको कुंभ राशि पर लड़का लड़की के नाम: Kumbh Rashi Boys Girls Baby Names? लिस्ट से बच्चे का नाम मिल गया होगा। इस राशि के अन्य नामो के सुझाव आप हम तक कमेंट्स के जरिए पंहुचा सकते है। अगर आपको कुम्भ राशि के नामो की लिस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment