कोई देश विकसित, विकासशील या अविकसित है ये उस देश की अर्थव्यवस्था (Economy) से पता लगता है। जितनी अच्छी किसी देश की अर्थव्यवस्था है उतना ही विकसित वो देश है। आम तौर देश की जीडीपी को देश की इकॉनमी मापने के लिए मुख्य मानक माना जाता है। पर GDP के अलावा GNP, NNP नाम भी कुछ ऐसे मानक बनाए गए है जिनके आधार पर पता लगा है की देश कितनी तरक्की कर रहा है, उस देश की इकॉनमी कितनी तेज़ी से बढ़ रही है। आज हम सरल भाषा में जानेंगे GDP, GNP, NNP Full Form क्या होता है इनके मतलब क्या है और इन तीनो में मुख्य अंतर क्या होते है।
किसी भी देश के लिए उसकी इकॉनमी बहुत महत्वपूर्ण होती है। कोई देश कितना शक्तिशाली है वो उसकी इकॉनमी से काफी हद्द तक पता लगता है। 2022 में अमेरिका की अनुमानित जीडीपी 25 ट्रिलियन लगभग है जो अमेरिका को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनती है। GDP, GNP और NNP अच्छी होने का सीधा मतलब देश के विकास से है। जीडीपी बढ़ेगी तो देश का विकास बढेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेगी, जिससे लोगो के लिए नौकरिया भी बढ़ेगी। चलिए जीडीपी जीएनपी और एनएनपी के बारे में डिटेल में जानते है।
Table of Contents
जीडीपी क्या होती है: GDP Full Form & Meaning in Hindi
जब कोई आपसे पूछता है की भारत की इकॉनमी कितनी बड़ी है? इंडिया की अर्थव्यवस्था दुनिया की शक्तिशाली देशो की तुलना में कितने पीछे है? तो सवाल ये उठता है की किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कैसे मापी जा सकती है। अर्थशास्त्रियों ने एक देश की अर्थव्यवस्था का पता लगाने के लिए ही जीडीपी जीएनपी और एनएनपी जैसी कुछ टर्म को बनाया था।
जीडीपी का मतलब होता है एक निश्चित समय अंतराल में देश में उत्पादित सभी चीजे और सेवाओं की कीमत। सरल भाषा में समझाया जाए देश में जितने अधिक मूल्य के सामान और सेवाएँ बनेंगे उतनी ही उस देश की जीडीपी होगी। इन उत्पादित वस्तुओं में तेल, कोयला, कंप्यूटर, कार, ट्रक, गेहूं, चावल कुछ भी हो सकती है।
GDP Full form: जीडीपी की फुल फॉर्म
- GDP Full form: Gross Domestic Product
- जीडीपी की फुल फॉर्म हिंदी में: सकल घरेलू उत्पाद
किसी देश की जीडीपी में उस देश के अंदर निर्मित चीजो और सेवाओं के मूल्य को ही शामिल किया जाता है। उदहारण के लिए टाटा एक भारतीय कंपनी है जो कार बनाती है वही मारुती सुजुकी एक जापानी कार कंपनी है, जो भी कार का निर्माण करती है। पर क्योंकि दोनों ही कंपनिया भारत में कार बना रही है तो इनके उत्पादों की कीमत इंडिया की जीडीपी में शामिल होगी। वही पतंजलि जो भारतीय कंपनी है वो अगर किसी दूसरे देश में कोई सामान बनाती है तो उसकी विदेशी निर्मित प्रोडक्ट की वैल्यू का इंडिया की जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
जीएनपी क्या होती है: GNP Full Form & Meaning
किसी देश की इकॉनमी का आकलन करने के लिए जीएनपी एक और टर्म है। भारत एक स्वतंत्र देश है जिसकी अर्थव्यवस्था दुनिया के सभी देशो के लिए खुली है। इंडिया दुनिया के सभी देशो के साथ सामान आयात और निर्यात करता है। जिसका असर भारत की इकॉनमी पर भी पड़ता है।
GDP में जहाँ भारत के अंदर निर्मित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों को जोड़ा जाता है। GNP में भारत में भारतीयों द्वारा निर्मित चीजो और सेवाओं के अलावा दूसरे देशो में रहने वाले उन भारतीयों द्वारा निर्मित सामानों और सेवाओं के मूल्यों को को जोड़ कर जीएनपी का आकलन किया जाता है।
एक भारतीय किसी दूसरे देश में रह कर बिज़नस से जो कमाई करता है वो जीएनपी में जोड़ी जाती है और जो विदेशी भारत से कमाई करके अपने देश में भेजता है वो जीएनपी से घटाई जाती है।
जीएनपी (भारत) = जीडीपी + नेट फैक्टर (नेट फैक्टर= विदेशों में भारतीय निवासी द्वारा अर्जित आय- भारत में विदेशी निवासी द्वारा अर्जित आय)
Full Form of GNP: जीएनपी की फुल फॉर्म
- GNP Full Form: Gross National Product
- जीएनपी की फुल फॉर्म: सकल राष्ट्रीय उत्पाद
एनएनपी क्या है: NNP Full Form and Meaning
NNP को हिंदी भाषा में शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहाँ जाता है। GNP यानी Gross National Product में से मूल्यह्रास (Depreciation) घटाने पर एनएनपी बचता है। किसी भी प्रोडक्ट या सेवा की कीमत में समय के साथ में जो कमी आती है उसे मूल्यह्रास कहते है। उदहारण के लिए इंडिया की कोई कंपनी है जिसकी मशीनों में समय के साथ में कुछ टूट फूट होती रहती है जिसे रिपेयर कराने में कुछ खर्चा आता है उसे मूल्यह्रास कहते है।
सरल भाषा में NNP Meaning होता है किसी भारतीय द्वारा इंडिया या विदेश में सामान या सेवाओं से की गयी कमाई में से मूल्यह्रास घटाने पर जो बचता है उसे एनएनपी कहते है।
NNP= GNP- मूल्यह्रास (Depreciation)
एनएनपी की फुल फॉर्म
- NNP Full Form: Net National Product
- एनएनपी की फुल फॉर्म हिंदी में: शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
ग्यारहवीं कक्षा एनसीईआरटी के अनुसार एनएनपी को National Income यानी राष्ट्रीय आय के रूप में भी जाना जाता है।
तो दोतो आज आपने जाना GDP, GNP, NNP Full Form, इनका मतलब और अर्थव्यवस्था में महत्व? देश की इकॉनमी से जुडी ये जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों से साथ शेयर जरुर करे।