सालो पहले समय को मापने के लिए साल, महीने और दिनों को बनाया गया था। एक साल में 12 महीने होते है ये तो हम सब जानते है पर कुछ लोगो, खासकर छोटी कक्षाओं में पढने वाले बच्चो को महीनो के नाम (जनवरी-फरवरी के नाम) नहीं पता होते। इस आर्टिकल में हम Month Names in Hindi और English में बताएँगे। महीने कब और क्यों बनाए गए, हर महीने में कितने दिन होते है और हिन्दू कैलेन्डर में महीने के नाम और महीनो में कितने दिन होते है, ये सभी जानकारी भी आगे हम आपको देंगे।
अंग्रेजी और हिन्दू कैलेन्डर दोनों में ही साल और महीनो को समय की इकाई के रूप में देखा जाता है। हालाँकि हिन्दू कैलंडर के अनुसार महीने के नाम और समय अलग होता है।
एक वर्ष में 12 महीने होते है साल का पहला महीना जनवरी और आखिरी महीना दिसम्बर होता है। बाज़ार में मिलने वाले अंग्रेजी कैलेन्डर में भी हम महीने, तिथि और साल की छुट्टियाँ देख सकते है। Class 1, 2 में बच्चो को Month Name के बारे में पढाया जाता है। इन छोटी कक्षाओं के बच्चो के लिए ही हमने महीनो के नाम और अन्य जानकारी आज शेयर की है।
Table of Contents
महीनो के नाम: Month Names in Hindi English
साल के सभी 12 महीनो में दिन समान नहीं होते है। किसी महीने में 30 दिन होते है, किसी में 31 दिन तो कोई महीना 28 या 29 दिन का भी हो सकता है। साल के सभी 11 महीनो में 30 या 31 दिन होते है। फ़रवरी ही एक ऐसा महीना होता है जिसमे 28 या 29 दिन होते है। फ़रवरी में कब 28 और कब 29 दिन होते है इस बारे में भी आपको आगे बताएँगे।
प्राचीन काम में जब पहली बार कैलेन्डर बना था वो पृथ्वी द्वारा सूर्य के चक्कर लगाने के आधार पर साल के दिन निर्धारित किये गए था। पृथ्वी को सूर्य की परिकर्मा करने में लगभग 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है इसलिए एक साल में 365 दिन निर्धारित किये। सभी सालो में सामान दिन नहीं होते। हर चौथे साल में 366 दिन होते है उस साल फरवरी महीने का एक दिन बढ़ जाता है और उस साल फ़रवरी 29 दिन का होता है।
Month Names in English: अंग्रेजी में महीनो के नाम
भारत में जो आम तौर पर इंग्लिश कैलेन्डर को ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। स्कूल में Class 1, 2,3 में भी बच्चो को अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार ही महीनो के नाम सिखाए जाते है। नीचे मंथ नाम लिस्ट इंग्लिश में आप देख सकते है।
SR No. | English Month Name | Days |
---|---|---|
1 | January | 31 |
2 | February | 28 & 29 |
3 | March | 31 |
4 | April | 30 |
5 | May | 31 |
6 | June | 30 |
7 | July | 31 |
8 | August | 31 |
9 | September | 30 |
10 | October | 31 |
11 | November | 30 |
12 | December | 31 |
हिंदी में 12 महीनो के नाम: Month Names in Hindi
एक साल में 12 महीने होते है जिनका नाम हिंदी में भी बहुत लोग जानना चाहते है। नीचे दी गयी टेबल में आप क्रमानुसार महीनो के नाम हिंदी में देख सकते है।
क्रम संख्या | महीने का नाम | दिनों की संख्या |
---|---|---|
पहला | जनवरी | 31 |
दूसरा | फरवरी | 28 या 29 |
तीसरा | मार्च | 31 |
चौथा | अप्रैल | 30 |
पांचवा | मई | 31 |
छटा | जून | 30 |
सातवा | जुलाई | 31 |
आँठवा | अगस्त | 31 |
नौवा | सितम्बर | 30 |
दसवा | अक्टूबर | 31 |
ग्यारहवा | नवंबर | 30 |
बारहवा | दिसंबर | 31 |
Video: Month Names in Hindi & English
हिन्दू कैलेन्डर के अनुसार महीनो के नाम
भारत में 80% से अधिक हिन्दू धर्म के लोग रहते है पर फिर भी अधिकतर लोगो को अंग्रेजी केलेंडर के महीनो के नाम तो पता होते है पर हिन्दू केलेंडर के अनुसार मासिक नामो का नहीं पता होता। हिन्दू कैलेंडर में महीने के नाम और समय अवधि बिलकुल अलग होती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भी कुल 12 महीने होते है। हर महीने में 29.5 दिन होते है।
हिन्दू केलेंडर में पहला महिना चैत्र होता है जिसकी अवधि मार्च-अप्रैल होती है और अन्त्तिम मास का नाम फाल्गुन होता है जो फरवरी मार्च अवधि का होता है। सभी Hindu Calendar 2023 Month Name List आप नीचे देख सकते है।
क्रम संख्या | हिन्दू कैलेन्डर महीने के नाम | समय अवधि |
---|---|---|
1 | चैत्र | मार्च-अप्रैल |
2 | वैशाख | अप्रैल-मई |
3 | ज्येठ | मई-जून |
4 | आषाढ़ | जून-जुलाई |
5 | श्रावन | जुलाई-अगस्त |
6 | भाद्रपद | अगस्त-सितम्बर |
7 | आश्विन | सितम्बर-अक्टूबर |
8 | कार्तिक | अक्टूबर-नवम्बर |
9 | मार्गशीर्ष | नवम्बर – दिसम्बर |
10 | पौष | दिसम्बर-जनवरी |
11 | माघ | जनवरी-फरवरी |
12 | फाल्गुन | फ़रवरी-मार्च |
ऋतुओ के अनुसार महीनो के नाम: Season Month Names
इंडिया में साल के महीनो के साथ में मौसम भी बदलता रहता है। एक साल में 6 ऋतु होती है जिनका समय अलग होता है। नीचे हमने मौसम और ऋतुओ के अनुसार 2023 Month Name List बताई है।
Season Names | Month Names in Hindi |
---|---|
वसंत (Spring) | फरवरी से मार्च |
ग्रीष्म (Summer) | अप्रैल से जून |
वर्षा (Monsoon) | जुलाई से सितंबर |
शरद (Autumn) | सितंबर से अक्टूबर |
हेंमत (Hemant) | नवम्बर से दिसम्बर |
शीत (Winter) | दिसम्बर जनवरी |
Month Names FAQ महीने के नाम से जुड़े सवाल
एक साल में 12 महीने होते है जिनके नाम है जनवरी, फ़रवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर।
साल में फ़रवरी ही ऐसा महिना है जिसमे 28 और 29 दिन होते है। फ़रवरी महीने में 29 दिन हर चौथे (लीप साल) में होते है। उस साल में कुल दिन 366 होते है।
साल के 12 महीनो में से 4 महीने 30 दिन, 7 महीने 31 दिन और फ़रवरी का एक महीना 28/29 दिन का होता है।
वर्ष का प्रथम महीना जनवरी और अंतिम महीना दिसम्बर होता है।
दोस्तों हम आशा करते है आपको 12 महीनो के नाम: Month Name in Hindi English? आर्टिकल अच्छा लगा होगा। हिंदी और अंग्रेजी में महीनो के नाम जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके दूसरो तक भी पहुचाए।