कांग्रेस विपक्ष गठबंधन INDIA Full Form, Party Member Name

भारत में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए लोकसभा इलेक्शन हर 5 साल में होते है। भरता में अगले लोकसभा इलेक्शन 2024 में होने है। इस समय इंडिया में बीजेपी की गवर्नमेंट है और श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री है। ऐसे में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टी ने अपना नया गठबंधन बनाया है जिसका नाम INDIA रखा गया है। इस विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस समेत टोटल 26 पार्टी है जो बीजेपी गठबंधन NDA के खिलाफ लोकसभा इलेक्शन लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन INDIA Full Form (पूरा नाम), सभी पार्टियों के नाम इत्यादि सभी जानकारी इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे।

इंडिया में इस समय 2 प्रमुख गठबंधन है NDA और UPA. बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टी के गठबंधन को NDA कहाँ जाता है जिसकी इस समय सेंट्रल में गवर्नमेंट है। Congress और उसके सहयोगी पार्टी से बने गठबंधन का नाम UPA है जिसमे मुख्य पार्टी कांग्रेस थी। 18 जुलाई, 2023 को कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों ने एक मीटिंग की जिसमे नए गठबंधन की घोषणा की गई जिसका नाम INDIA रखा गया है। चलिए नीचे इंडिया की फुल फॉर्म के साथ में अन्य महत्वपूर्ण फैक्ट के बारे में जानते है।

INDIA Full Form Party Member Name
INDIA Full Form

INDIA Party Full Form – इंडिया की फुल फॉर्म

भारत की राजनीति में अब एक नए विपक्ष गठबंधन का निर्माण हो गया है जिसका उद्देश्य श्री नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को अब समझ आ गया है की बीजेपी को अकेले हरा पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए Congress, TMC, RJD, SP, AAP इत्यादि कुल 26 पार्टियों ने मिलकर नए गठबंधन का निर्माण किया है जिसका नाम INDIA रखा गया है।

जब से इस नए गठबंधन का एलान हुआ है लोगो में एक इस गठबंधन के नाम INDIA के नाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। INDIA का पूरा नाम यानी Full Form क्या है। चलिए इंडिया की फुल फॉर्म यानी पूरा नाम जानते है।

  • INDIA Full Form – Indian National Democratic Inclusive Alliance
  • इंडिया फुल फॉर्म हिंदी में – इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस

जाने – UPA और NDA Full Form क्या है?

कांग्रेस गठबंधन इंडिया में कितनी पार्टियाँ है?

18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों की मीटिंग हुई थी जिसमे सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, ममता बेनर्जी, अखिलेश यादव, भगवंत मान, लालू यादव और नीतीश कुमार जैसे बड़े लीडर शामिल हुई थे। इस मीटिंग के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया की कांग्रेस का पुराना गठबधन जो UPA था उसका नाम अब बदलकर INDIA रख दिया गया है जिससे इंडिया गठबंधन के सभी 26 पार्टी सहमत है। इंडिया गठबंधन का पूरा नाम है इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस यानी इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन)

बेंगलुरु में हुई विपक्षी पार्टी की बैठक में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गाँधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, तृणमूल कांग्रेस से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, एनसीपी से शरद पवार, आरजेडी से लालू यादव, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्मंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत अन्य पार्टियों के मुख्य नेता शामिल रहे।

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहाँ की इंडिया पार्टी का उद्देश्य भारत के लोकतंत्र और सविधान की रक्षा के लिए एक साथ खड़े होना है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहाँ की क्या BJP (NDA) INDIA को चुनौती दे सकता है? ममता जी ने बीजेपी को ललकारते हुए कहाँ कि अब अत्याचारी शासन का अंत होने वाला है।

बीजेपी गठबंधन NDA में कितनी पार्टी है?

जिस तरह कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने मिलकर गठबंधन बनाया है जिसका नाम इंडिया है उसी तरह बीजेपी और अन्य सहयोगी पार्टियों का भी गठबंधन है जिसका नाम है NDA (National Democratic Alliance). इस गठबंधन की मुख्य पार्टी बीजेपी है और एनडीए के अध्यक्ष श्री अमित शाह है। एनडीए के लोकसभा लीडर श्री नरेंद्र मोदी जी है जो इस समय भारत के प्रधानमंत्री भी है। NDA में टोटल 38 Party शामिल है। 18 जुलाई को ही एनडीए गठबंधन की सभी पार्टियों की भी मीटिंग हुई थी जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विचार किया गया।

PM Modi और NDA Alliance ने Congress Led India के सहयोगी दलों पर हमला बोलते हुए कहाँ कि इंडिया गठबंधन के दल अवसरवादी और भ्रष्ट है जिन्होंने भारत को विश्व स्तर पर बदनाम करने का काम किया है। अब ये दल अपने अस्तित्व और परिवारों को प्रयास कर रहे है, जिसमे इन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।

Congress LED INDIA से जुड़े आम सवाल

INDIA Full Form क्या है?

कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन INDIA की Full Form है Indian National Democratic Inclusive Alliance. हिंदी में इंडिया का पूरा नाम है इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युएसिव अलायंस।

Indian National Democratic Inclusive Alliance में कितनी Party शामिल है?

इंडिया गठबंधन में INC, TMC, RJD, SP, Shivsena, AAP, NCP समेत कुल 28 पार्टी शामिल है जो BJP Led NDA के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

भारत में अगला लोकसभा चुनाव कब होगा?

भारत में लोकसभा इलेक्शन हर 5 साल बाद होता है। अगला लोकसभा चुनाव 2024 में होगा जो NDA vs INDIA के बीच होगा।

दोस्तों आज आपने जाना INDIA क्या है? इसकी Full Form और Party Member कौन से है? आपको ये लेख पसंद आया हो तो इससे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment