CEO Full Form in Hindi – सीईओ क्या है – Top 5 CEO of India

किसी भी कंपनी में सीईओ एक टॉप लेवल पोस्ट होती है इसलिए हम अक्सर जब किसी कंपनी के बारे में बात करते है या कोई खबर देखते है तो उसमे CEO का जिक्र जरुर होता है। कई बड़ी कंपनियों के मालिक ही उस कंपनी का CEO होता है। उदाहरण के लिए फेसबुक के मालिक का नाम मार्क ज़ुकेरबर्ग है और वही Facebook के CEO भी है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते है सीईओ किसी भी कंपनी के लिए कितना महतवपूर्ण होता है। आज हम आपको बताएँगे सीईओ क्या होता है (CEO Full Form in Hindi) – ये क्या करता है और भारत के टॉप 5 CEO कौन से है

आज के समय दुनिया की टॉप कंपनियों के सीईओ में भारत का ढंका बज रहा है। Google और Microsoft जैसे बड़ी कंपनियों के मालिक भी भारतीय मूल के है जो भारत के लिए गर्व की बात है। सीईओ को किसी भी कंपनी का सबसे अधिक सैलरी पाने वाला कर्मचारी भी कहाँ जा सकता है। चलिए आगे हम सीईओ फुल फॉर्म, कार्य और अन्य महवपूर्ण जानकारी जानते है।

CEO Full Form in Hindi
CEO Full Form in Hindi

सीईओ क्या है – CEO Full Form & Meaning in Hindi

किसी भी कंपनी में सबसे ऊँचे पद पर बैठा कार्यकारी CEO होता है। कंपनी को चलाने की पूरी जिम्मेदारी सीईओ के कंधो पर ही रहती है इसलिए सभी महतवपूर्ण निर्णय लेने में भी इनका अहम योगदान होता है। इसलिए CEO को कंपनी के मुख्य चेहरे के रूप में भी देखा जाता है।

एक CEO का Role उस Company के आकार, कॉर्पोरेट संरचना और कल्चर पर निर्भर करता है। जो बहुत बड़ी कंपनी होती है उसके सीईओ का कार्य विशेषकर हाई लेवल के रणनीतिक निर्णयों को लेना होता है जिसका असर उस कंपनी की ग्रोथ पर होता है। वही आकार में छोटी कंपनियों में CEO के अधिकतर कार्य व्यावहारिक होते है और अन्य एम्प्लोयी को मैनेज करना इनके मुख्य कार्यो में से है।

सीईओ फुल फॉर्म – CEO Full Form in Hindi

किसी भी टॉपिक के बारे में पूरी तरह समझने के लिए उसका अर्थ और पूरा नाम यानी फुल फॉर्म पता होना जरुरी है। नीचे हमने CEO की Hindi और English में Full Form दी है।

  • CEO Full Form : Chief Executive Officer
  • CEO Full Form in Hindi : मुख्य कार्यकारी अधिकारी

जाने – Samsung Oppo Vivo और MI किस देश कंपनी है?

Chief Executive Officer Key Points in Hindi

  • कंपनी का CEO यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी उस कंपनी में सर्वोच्च रैंकिंग वाला व्यक्ति होता है ,आम तौर पर सबसे अधिक सैलरी भी सीईओ को ही मिलती है।
  • अधितकर बड़ी कंपनियों में CEO का चुनाव बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर द्वारा किया जाता है।
  • हर कंपनी अलग होती है उनकी कार्यप्रणाली भी अलग होती है उसी तरह एक CEO के कार्य और जिम्मेदारी भी कंपनी पर निर्भर करती है। आमतौर पर एक सीईओ का काम कंपनी के समग्र संचालन का प्रबंधन का होता है।
  • एक रिसर्च से ये पता चला है कि कंपनी की 45% परफॉरमेंस उसके सीईओ द्वारा प्रभावित होती है। और कंपनी के 15% प्रॉफिट वेरिएशन भी सीईओ द्वारा प्रभावित होती है।

एच आर क्या होता है – HR Full Form in Hindi

इंडिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ – Top 5 CEO in India

एक सीईओ किसी भी कंपनी में सबसे अधिक वेतन पाने वाला व्यक्ति होता है ये तो हम सब अब जान गए है। पर क्या आप जानते है भारत में सबसे अधिक सैलरी पाने वाली सीईओ कौन से है? नीचे हमने Highest Paid CEO in India की लिस्ट बने है जिसमे उनके नाम, कंपनी और सैलरी की जानकारी दी गई है।

1. मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड/जिओ)

इंडिया में शायद ही कोई होगा जिसने रिलाएंस का नाम नहीं सुना होगा, Reliance industries के मालिक का नाम मुकेश अंबानी है जो इस कंपनी की CEO भी है। रिलायंस कंपनी में मुकेश अम्बानी का 44.7% हिस्सा है। मुकेश अंबानी की Total Equity की बात की जाए तो वो लगभग 95 बिलियन डॉलर होगी। भारत में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीईओ की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम पहले नंबर पर आता है।

2. गोपाल विट्टल (भारती एयरटेल)

गोपाल विट्टल भारती एयरटेल के Chief Executive Officer (Full form of CEO) है जिनकी आयु 54 साल है। भारत में लाखो लोग एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते है और इस कंपनी को मैनेज करने का कार्य Gopal Vittal द्वारा बखूबी किया जाता है। इन्होने अपनी ग्रेजुएशन IIM Calcutta से की थी और शुरुआत HUL से की थी जिसके बाद इन्होने Bharti Airtel Join किया है। Gopal Vittal की सालाना कमाई 169 करोड़ लगभग है।

3. सीपी गुरनानी (टेक महिंद्रा)

C P Gurnani का नाम Highest Paid CEO in India List में तीसरे नंबर पर आता है। सीपी गुरनानी महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में नियुक्त है। इनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने तेज़ी से विकास किया है। आज जिस स्थान पर महिंद्रा कंपनी है उसमे सीपी गुरनानी का बहुत बड़ा हाथ है। Mahindra के Chief Executive Officer C P Gurnani की Yearly Income की बात की जाए तो वो लगभग 165 करोड़ है।

4. कलानिधि मारन (Sun Group CEO)

कलानिधि मारन को दक्षिण भारत का टेलीविज़न किंग भी कहाँ जाता है। Kalanithi Maran कई टेलीविज़न चैनल, डीटीएच सर्विस, अखबार और रेडियो चैनल के मालिक है। ये सन ग्रुप के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्शन और सीईओ है जिनके कंधो पर इतने बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी थी जिसे इन्होने अपने लगन और मेहनत से निभाया। Kalanithi Maran की Net Worth $5.5 billion हैं जो इन्हें इंडिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में शामिल करती है।

5. पवन मुंजाल (Hero Motocorp CEO)

Pawan Munjal, Hero Motocorp के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। हीरो मोटोकोर्प दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता है। पवन मुंजल सन 2006 में इस कंपनी के सीईओ बने, ये वो समय था जब Hero Honda, Honda Motors से अलग हुई थी। Pan Munjal का सालाना पैकेज लगभग 59 करोड़ है जिससे सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ लिस्ट में इनका नाम आता है।

CO Full Form – CO कैसे बने पूरी जानकारी

मित्रो आज आपने जाना सीईओ क्या है – फुल फॉर्म, कार्य और टॉप सीईओ – CEO Meaning and Full Form in Hindi? हम आशा करते है Chief Executive Officer से जुडी पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी। आपको ये आर्टिकल अच्चा लगा है तो इसे शेयर करना ना भूले।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment