Samsung Oppo Vivo और MI किस देश (कहां की) कंपनी है? मालिक का नाम

आज हम जानेंगे Samsung, Oppo, Vivo और MI कहां की Company है? किस देश की ये मोबाइल कंपनी है और इनके मालिक का नाम क्या है? आज की डिजिटल दुनिया में भारत में अधिकतर लोगो के पास मोबाइल फ़ोन है। आप सब ने इन सब मोबाइल ब्रांड्स के बारे में सुना ही होगा। सैमसंग और नोकिया बहुत पुरानी मोबाइल कंपनी है पर पिछले कुछ सालो से ओप्पों, विवो और रेडमी जैसी कंपनियों ने भी मोबाइल की दुनिया में तेज़ी से अपना नाम बनाया है।

XIAOMI (Redmi, Poco), Oppo और Vivo ने पिछले कुछ सालो में कम प्राइस में काफी अच्छे मोबाइल लॉन्च किये है जिसके बाद से भारत में इनके यूजर में काफी इजाफा हुआ है। कौन सी मोबाइल कंपनी किस देश की है, कहां इनके मोबाइल बनते है और इनसे संबधित सभी अहम जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।

एक समय था जब Samsung, Nokia और Motorola के ही Phone आया करते थे। उसके कुछ समय बाद जब Android Smartphone का युग आया सैमसंग ने सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। आज के समय में भी Samsung Top Selling Mobile Brand है जिसके बाद 2nd नंबर Apple (iphone) का आता है। हालाँकि MI, Vivo, Oppo और Realme जैसे मोबाइल ब्रांड्स ने भी Market Share काफी तेज़ी से बढाया है। ये सभी कंपनिया मोबाइल के अलावा कई तरह के Home Appliance और Electronics Products का भी निर्माण करती हैं।

Samsung Vivo Oppo MI Kaha ki (Kis Desh) Company hain

भारत और चीन में तनाव बढ़ने के बाद से Chinese Products के बहिष्कार की मुहीम तेज़ हुई है। जिसके बाद से भी बहुत से भारतीयों का ये सवाल रहता है कि सैमसंग, रेडमी, ओप्पो और विवो जैसी कंपनियों किस देश की है इनका मालिक कौन है और वो कहां से है, कौन सी चाइनीज मोबाइल कंपनी है? ये सब जानकारी हम आगे इस आर्टिकल में आपको विस्तार से देंगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।

मोबाइल फ़ोन कंपनियों का मार्किट शेयर 2023

कंपनी का नामभारत में मार्किट शेयर
शाओमी (MI, Redmi, Poco)25%
विवो (Vivo)16%
सैमसंग (Samsung)15%
रीयलमी (Realme)14%
ओप्पो (Oppo)12%
वनप्लस (OnePlus)4%
एप्पल आईफोन4%

Samsung (सैमसंग) किस देश की कंपनी है

samsung kaha kis desh ki company hai
Samsung Company

सैमसंग कंपनी की शुरुआत सन 1938 में किराना ट्रेडिंग स्टोर के रूप में South Korea में हुई थी। जिसके कई सालो बाद सन 1969 में Samsung ने Black & White TV के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में एंट्री की। इसके कुछ समय बाद ही Samsung South Korea की टॉप कंपनियों में से एक बन गयी।

इसके कुछ समय में ही सैमसंग ने Electronics Products को Export करना भी शरू कर दिया था। सन 2000 में सैमसंग ने मोबाइल इंडस्ट्री में कदम रखा और फीचर फ़ोन लांच किया जो कैमरा के साथ में आता था। जिसके बाद कुछ सालो में ही Samsung Mobile Phone की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गया।

Samsung Mobile Phone के अलावा कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट का निर्माण भी करता है। Television, Washing Machine, Refrigerator, AC, Camera के साथ में Monitor, Hard Drive (SSD), Memory Card, Printer और Speaker जैसे Accessories का भी manufacturer है।

इस कंपनी के अधिकतर मोबाइल फ़ोन का निर्माण वियतमान देश में होता है। भारत में Samsung के सबसे बड़ी Mobile Factory है जिसमे बने मोबाइल फ़ोन का निर्यात दुनिया के अन्य देशो में भी किया जाता है। India में 2018 में इस Manufacture Plant उद्घाटन नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया था।

Samsung Company का मालिक कौन है?

सैमसंग कंपनी के मालिक का नाम Lee Byung-Chul है। 1938 में ली ब्युंग चुल ने ही सैमसंग की स्थापना की थी। वो South Korea के एक बड़े Businessman थे। जो अपने देश के top businessmen में से एक माने जाते है। कंपनी को शुरू करने से लेकर, कोरिया के सबसे बड़ी कंपनी बनने के सफ़र में उनका बड़ा हाथ था।

सैमसंग के फाउंडर Lee Byung Chul का जन्म 12 फ़रवरी, 1990 को कोरिया में हुआ था। 19 नवम्बर, 1987 को उनका देहांत हो गया। इस समय Samsung के 3 CEO है जिनके नाम है Hyun Suk Kim, Ki Nam Kim और Dong Jin. Samsung India के अभी के CEO का नाम Sanjeev Kumar है।

Samsung से जुड़े कुछ सवाल जवाब FAQ

सैमसंग कहां की कंपनी है और इसका मालिक कौन है?

Samsung South Korea की Company है, इसके मालिक का नाम Lee Byung Chul है जिनका जन्म भी कोरिया में हुआ था।

सैमसंग की नेट वर्थ (कुल संपति) क्या है?

इस कंपनी का कुल राजस्व $220 बिलियन है। कोरिया की जीडीपी में सैमसंग का काफी योगदान रहता है। इस कंपनी की मार्किट वैल्यू जब गिरती है तो देश की जीडीपी पर भी बहुत असर पड़ता है।

क्या Samsung एक Chinese या Indian Company है?

ना तो सैमसंग चाइनीज कंपनी है और ना ही इंडियन। सैमसंग एक साउथ कोरियाई कंपनी है।

OPPO (ओप्पो) किस देश (कहां) की कंपनी है

oppo kaha kis desh ki company hai
oppo kaha ki company hai

ओप्पो कंपनी का पूरा नाम है Guangdong Oppo Mobile Telecommunications Corp. ये एक Chinese Mobile Company है। China में ओप्पो कंपनी 2001 में रजिस्टर हुई थी जिसके बाद 2004 में Oppo Launch हुई थी जिसके बाद 40 देशो में इस कंपनी ने अपना विस्तार किया। 2016 में में ओप्पो चाइना में सबसे बड़ा फ़ोन निर्माता बन गया था। इस साल 2 लाख से अधिक मोबाइल फ़ोन चाइना में बिके थे।

आपने Oppo के Mobile Phone Box पर Made in India लिखा देखा होगा। जिससे आपको ये लगा होगा की शायद ये एक इंडियन ब्रांड है। ऐसा नहीं है, ये एक China Country का ही Brand है पर इसको भारत में भी बनाया जाता है। भारत में Oppo Mobile का Manufacture Plant नॉएडा में स्थिति है। भारत में नए ओप्पो के मोबाइल दुनिया के की देशो में बेचने के लिए भेजे जाते है। हालाँकि Mobile बनाने के लिए Part China से ही आते है जिन्हें फैक्ट्री में Assemble किया जाता है।

ओप्पो कंपनी के मालिक का नाम क्या है

इस समय Oppo के CEO Tony Chen है। टोनी चेन ही ओप्पो के फाउंडर भी है। Tony Chen का जन्म 3 जुलाई 1969 को चीन देश के वानयुआन शहर में हुआ था। ओप्पो शुरू करने से पहले टोनी चेन SUBOR Electronics Technology नाम की कंपनी में असिस्टेंट जनरल मेनेजर थे।

Oppo ने जब Mobile Industry में जब कदम रखा उस समय Samsung, Apple जैसे Tough Competitor का सामना करना था। कुछ ही सालो में इस कंपनी ने अपना नाम बनाया और Top Mobile Brands में अपना नाम शामिल करवा लिया। जिसमे ओप्पो के मलिन टोनी चेन का एक अहम रोल है। भारत में भी सैमसंग, एप्पल और शाओमी के बाद 4th Most Selling Mobile Brand है।

Vivo कहां (किस देश) की कंपनी है

विवो (Vivo) कहां (किस देश) की कंपनी है
विवो किस देश की कंपनी है

Vivo का पूरा नाम Vivo Communication Technology Co. Ltd हैं। विवो एक चाइनीज कंपनी है जिसका मुख्यालय डोंगगुआन, ग्वांगडोंग, चीन में स्थित है। विवो मोबाइल फ़ोन के अलावा सॉफ्टवेयर, स्मार्टफोन एक्सेसरीज, होम ऑडियो और कई तरह की ऑनलाइन सर्विस देती है। Vivo बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के अंडर आने वाला एक मोबाइल ब्रांड है। Oppo, OnePlus, Realme और iQOO भी BBK Electronics की पैरेंट कंपनिया है। इसी वजह से बहुत से लोग Vivo और Oppo को एक ही ब्रांड मानते है।

एक समय था जब स्मार्टफोन की कीमत काफी ज्यादा होती थी। ऐसे में Vivo ने कई ऐसे Smartphone Launch किये जो कम कीमत में भी अच्छे फीचर देते थे। China और India के अलावा भी दुनिया के 100 से अधिक देशो में विवो के मोबाइल फ़ोन की बिक्री होती है।

विवो कंपनी की शुरुआत 12 साल पहले 2009 में हुई थी। 2014 के बाद Vivo ने चाइना के बाहर दूसरे देशो में अपनी कंपनी का विस्तार किया। और कुछ ही सालो में इंडोनेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम और भारत में विवो लॉन्च हो गयी थी।

विवो का मालिक कौन है (Owner Name)

Shen Wei Vivo Company के CEO, Founder और President भी है। Vivo India के CEO का नाम Jerome Chen है जो इंडिया में विवो मोबाइल के निर्माण और बिक्री संचालन के प्रभारी है।

इंडिया में Vivo को Made in India के रूप में भी बहुत प्रमोट किया जाता है। ये एक हिसाब से सही भी है क्योंकि भारत में इस कंपनी का Manufacturer Plant है जो Greater Noida, Uttar Pradesh में स्थित है जहाँ पर लगभग 8 मिलियन डिवाइस का निर्माण किया जाता है। हालाँकि अधिकतर पार्ट्स चाइना से ही आयात किये जाते है जिनसे इंडिया में मोबाइल फ़ोन और अन्य एक्सेसरीज का निर्माण किया जाता है।

Xiaomi (MI, Redmi, Poco) किस देश की कंपनी है

Xiaomi (Redmi, Poco) किस Country की Company है
Xiaomi (MI, Redmi, Poco)

VIVO, Oppo की तरह Xiaomi भी एक Chinese Mobile Company है। Redmi, Poco भी MI के ही Sub Brand है। ये कंपनी एशिया में Xiaomi Inc. के नाम से अप्रैल, 2010 में रजिस्टर्ड हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय China देश के Beijing शहर में स्थित है। शाओमी Mobile Phone के अलावा TV, Computer, home appliances और कई तरह के consumer electronics का भी निर्माण करती है।

2021 में चाइना में Xiaomi ने पहली बार अपना Smartphone Launch किया था। जिसके बाद इस मोबाइल कंपनी ने तेज़ी से तरक्की की और 2014 में ही चीन का सबसे बड़ी मोबाइल ब्रांड बन गया। इतने जल्दी सफलता मिलने के पीछे कारण था कम Price में बेहतर Smartphone उपलब्ध करना।

भारत में भी Xiaomi ने आते ही तहलका मचा दिया था। इंडिया ने MI ने आते ही कई Smartphone Launch किये जिनकी कीमत काफी कम होती थी और उनकी Performance दूसरी कंपनी के महंगे मोबाइल से भी बेहतर होती थी। जिसके बाद से इंडिया में MI का मार्किट शेयर तेज़ी से बढ़ता गया है। इस समय इंडिया में Samsung और Apple (iPhone) के बाद Xiaomi तीसरे नंबर की मोबाइल कंपनी है।

शाओमी कंपनी का मालिक (Owner Name) कौन है

Xiaomi Company के मालिक का नाम Lei Jun है जो चीन के रहने वाले है। इनका नाम चीन के सबसे अमीर लोगो में आता है, इनकी संपति अरबो में है। 2021 में Lei Jun की कुल Net worth US$27 billion होने का अनुमान लगाया गया है। लेई जून का जन्म 16 दिसंबर, 1969 को चाइना में हुबेई के ज़ियानटाओ में हुआ था।

इंडिया में Xiaomi के CEO का नाम Manu Kumar Jain है। मनु कुमार जैन भारत के अलावा MI के Global Vice President भी है। इसके अलावा मनु कुमार भारत की एक बड़ी Clothing Shopping Website Jabong.com के भी Co-founder थे। इंडिया में इस मोबाइल ब्रांड की सफलता में इनका बहुत बड़ा हाथ है।

India में Xiaomi ने शुरुआत Smartphone से ही की थी। जिसके बाद मिली सफलता के बाद Smart TV, Water Purifier और Laptop भी भारत में लांच किये गए जिसमे भी इस कंपनी को अच्छी सफलता मिली। भारत में Sell होने वाले 99% मोबाइल और 100% टेलीविज़न का निर्माण इंडिया में ही है। जिस वजह से आप Xiaomi की TV और Mobile Phones के बॉक्स पर आपको ‘Made in India’ दिखाई देता है।

दोस्तों हम आशा करते है आपको अब पता चल गया होगा की Samsung, Xiaomi, Oppo और VIVO कहा और किस देश की कंपनी है? और इनके मालिक का नाम क्या है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment