टेलीविज़न (टीवी) का आविष्कार कब और किसने किया था

आज के समय हम सब के घर में टेलीविज़न है जिसका उपयोग हम फिल्म, न्यूज़ और अन्य विडियो कंटेंट देखने के लिए करते है। पर क्या आप जानते है टेलीविज़न का आविष्कार सबसे पहले किसने किया था और कब पहला टीवी बना था? दोस्तों पहले जो टीवी आते थे वो ब्लैक एंड वाइट होते थे, उसके बाद Color TV आए, फिर Plasma और LED Television आए। इस तरह TV (Television) ka Avishkar के बाद उसमे कई तरह के बदलाव किये गए। इस आर्टिकल में हम टीवी के आविष्कार, इतिहास, बदलाव से जुडी सभी जानकारी आपको देंगे।

जब हम बोर महसूस करते है तो बोरियत दूर करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेते है। भारत में खाली समय में मनोरजन के लिए टीवी एक सबसे बढ़िया विकल्पों में से एक है। बच्चे, जवान और बूढों समेत सभी के लिए टेलीविज़न पर कंटेंट मिल जाता है। हालाँकि स्मार्ट फ़ोन आने के बाद टीवी देखना कम होता जा रहा है। टीवी देखते समय क्या कभी आपके दिमाग में ये सवाल आया की ये टेलीविज़न का आविष्कार कैसे हुआ होगा? कौन से वैज्ञानिक ने टीवी की खोज की थी? चलिए ऐसे ही सभी सवालों के जवाब नीचे जानते है।

टेलीविज़न (TV) का आविष्कार किसने किया था

टेलीविज़न की सबसे पहले खोज किसने की थी ये हमेशा से बहस का मुद्दा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी एक इंसान को ही टीवी के आविष्कार का श्रेय देना सही नहीं है। टीवी का निर्माण कई चरणों में हुआ था, जिसमे कई अलग अलग लोगो का योगदान था। इसलिए कई लोग इस उपकरण के आविष्कार करने के पेटेंट का दावा करते है।

टीवी का आविष्कार सबसे पहले सन 1925 में John Logie Baird (जॉन लॉगी बेयर्ड) ने किया था। John Logie Baird को Father of Television भी कहाँ जाता है। जॉन लॉगी बेयर्ड द्वारा बनाया गया पहला टीवी एक मेकनिकल टेलीविज़न था। इस टीवी में काफी खामियां था। इसके बाद सन 1927 में पहला इलेक्ट्रॉनिक टेलीविज़न का आविष्कार Philo Taylor Fransworth (फिलो टेलर फर्नवर्थ) ने किया था। इसलिए जॉन लॉगी बेयर्ड और फिलो टेलर फर्नवर्थ इन दोनों वैज्ञानिको को ही इस महान आविष्कार स्तम्भ माना जाता है।

Philo Taylor Fransworth ने जब सबसे पहले इलेक्ट्रिकल टीवी को सार्वजानिक रूप से लोगो के सामने रखा, उस समय उनकी उम्र केवल 21 वर्ष थी। ये पहला बना टीवी Black & White था। यही वो इंसान थे जिसने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन के शुरुआती विकास में काफी योगदान दिया था। चलिए आगे विस्तार से टेलीविज़न की खोज के बारे में मुख्य तथ्य जानते है।

पहले Mechanical Television का आविष्कार

स्कॉटलैंड देश में जन्मे वैज्ञानिक John Logie Baird ने सबसे पहले Mechanical Television का आविष्कार किया था। John Logie Baird को Father of Television भी कहाँ जाता है। टीवी के आविष्कारक जॉन लॉगी बेयर्ड का जन्म 13 अगस्त, 1988 को स्कॉटलैंड देश में हुआ था और उनकी मृत्यु 14 जून, 1946 में इंग्लैंड देश में हुई थी। जॉन लॉगी बेयर्ड द्वारा जो सबसे पहली चलती हुई छवि टीवी पर लोगो के सामने रखी वो एक इंसान की थी।

मैकेनिकल टीवी की पिक्चर क्वालिटी काफी ख़राब थी जिसका कारण छोटी स्क्रीन थी जो केवल 30-60 लाइन की होती थी। जिस कारण मैकेनिकल टीवी को वो सफलता नहीं मिली। हालाँकि इसके बाद हालाँकि जॉन बेयर्ड ने टीवी के कई बदलाव किए, जिसमे Color Television भी था जो 1928 में किया गया था।

जाने – बल्ब का आविष्कार किसने किया था

पहले Electronic Television का आविष्कार

दुनिया में सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक टेलीविज़न का आविष्कार Philo Taylor Fransworth ने था। इस इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन को 7 सितम्बर, 1927 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में प्रदर्शित किया गया था। फिलो टेलर फर्नवर्थ लम्बे समय तक बिना बिजली के रहे थे और उन्होंने 21 साल की छोटी उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक टीवी का आविष्कार कर लिया था। पहले Electronic Television की तस्वीर फिलो टेलर फर्नवर्थ के साथ आप नीचे देख सकते है।

TV Television ka Avishkar kisne kab kiya

पढ़े – साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था

भारत में टेलीविज़न पहली बार कब आया

भारत में पहली बार टेलीविज़न 15 सितम्बर, 1959 में आया था। उस समय केवल 21 टीवी सेट इंडिया में आए थे जो आल इंडिया रेडियो के अधिकार में थे, वही उसकी देख रेख करते थे। इसके बाद सन 1965 में पहली बार एक घंटे के समाचार प्रसारण दिल्ली शहर में किये गए। सन 1972 में भारत के दूसरे शहर मुंबई में टेलीविज़न सर्विस शुरू की गई थी। इसके कुछ सालो बाद भारत के अन्य कई शहरो में भी टीवी चैनल का प्रसारण शुरू हो गया था।

प्रसार भारती द्वारा संचालित दूरदर्शन नाम से पहला टीवी चैनल प्रसारित किया था। प्रसार भारती भारतीय सरकार के अंडर आता था। सन 1975 तक भारत में दूरदर्शन की एकमात्र टीवी चैनल था जो भारत के सात शहरो में ही प्रसारित किया जाता था। उस समय तक इंडिया में ब्लैक एंड टीवी ही चलते थे। इसके कुछ सालो बाद रंगीन टीवी भी भारत में आये और नए टीवी चैनल भी प्रसारित होने लगे।

दोस्तों आज आपने जाना टेलीविज़न का आविष्कार किसने और कब किया था – Who Invented Television in Hindi? आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने जानने वालो के साथ शेयर करना ना भूले। टीवी की खोज से अन्य कोई भी सवाल आप नीचे कमेंट्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment