Amazon se Paise kaise kamaye in Hindi: भारत में अगर online shopping की बात की जाए तो Amazon, Flipkart, Myntra और ebay जैसे साईट सबसे पहले दिमाग में आती हैं। TV, Ac, Washing Machine, Mobile Phone से लेकर रसोई के छोटे मोटे सामान तक हम ऑनलाइन इन साइट्स से खरीद सकते हैं। इन सब शोपिंग साइट्स में amazon का नाम सबसे उपर इसलिए आता हैं क्योंकि इसे India के अलावा दुनिया भर के ज्यादातर देशो से भी शौपिंग की जाती हैं। पर दोस्तों आज हम आपको Amazon से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं उसके बारे में बात करेंगे। अगर आप भारत से है और आपको अमेज़न से कमाई करनी हैं तो उसके लिए आपको पहले Amazon India Affiliate Program पर अपना अकाउंट बनाना होगा। Amazon Affiliate क्या हैं? कैसे इससे आप कैसे घर बैठे पैसे कम सकते हैं? इस बारे में आगे विस्तार से बताएँगे।
Table of Contents
Amazon Affiliate Program क्या हैं? कैसे अमेज़न से online earning कर सकते है
जैसा की हम सब जानते हैं amazon पर हर तरह के सामान बेचे जाते हैं। कुछ लोगो direct amazon site पर जाकर सामान खरीदते है और कुछ Google या दूसरी साइट्स के जरिये अमेज़न पर जाकर शौपिंग करते हैं। Amazon से पैसे कमाने के लिए हमें उनका सामान बिकवाना हैं। जिसके लिए वो हमें कुछ commission देगा जो उस product price के 14% तक हो सकता हैं।
वैसे तो ढेरो ऐसे वेबसाइट है जिनसे भी हम उनका सामान बिकवा कर पैसे कमाए जा सकते हैं। चूँकि अमेज़न दुनिया के सबसे बड़ी कुछ Online Shopping Sites में से हैं। जिसमे सभी तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं। और अमेज़न का विकास भी बड़ी तेज़ी से हो रहा हैं इसलिए Amazon Affiliate के जरिये पैसे कमाना थोडा आसान हो जाता हैं।
दोस्तों अब आप ये तो समझ गए अमेज़न हमें पैसे किस काम के देगा। पर अब जानना ये हैं हम Amazon Affiliate से कमाई शुरू कैसे करे? कैसे हम amazon product sell करवा पाएंगे। चलिए वो आगे जानते हैं।
अमेज़न एफिलिएट से जुड़ने के लिए क्या जरुरी हैं
Amazon से Online earning की अच्छी बात ये है की इससे जुड़ने के लिए आपको ना तो कोई पैसे देने पड़ते हैं और ना ही Amazon account के लिए कुछ ज्यादा requirements हैं। कुछ ही मिनटों में आप Amazon Affiliate पर अपना Account बना सकते हैं।
अकाउंट बनने के बाद सवाल आता हैं हम product online sell कैसे कराए। उसके लिए अगर आपका पहले से अपना Blog या Website है तो अच्छी बात हैं। आप अपने ब्लॉग के जरिये amazon पर मिलने वाला सामान बिकवा सकते हैं। खुद की वेबसाइट कैसे बनाये वो आप इस लेख से जान सकते हैं : ब्लॉग (वेबसाइट) कैसे बनाये
अगर आपकी अपनी कोई साईट नहीं भी है तो भी आप अमेज़न से कमाई कर सकते हैं। आप Facebook, Twitter, Whatsapp, Telegram और Instagram जैसे सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये भी वो सामान बिकवा सकते हैं और बदले में अच्छा ख़ासा पैसा commission के रूप में कमा सकते हैं।
प्रोडक्ट बेचने पर कमीशन कितना मिलेगा? ये निर्भर करता हैं आपने प्रोडक्ट बिकवाया कौन सा हैं। कमीशन आपको उस सामान की कीमत के कुछ प्रतिशत के हिसाब से मिलेगा। और हर सामान पर कमीशन अलग अलग हो सकता हैं।
Amazon से पैसा कमाने के लिए Affiliate Account कैसे बनाए
अमेज़न से कमाई करने के लिए सबसे पहले आपको अपना एफिलिएट अकाउंट बनाना होगा। जिसे आप बड़ी आसानी से नीचे बताए स्टेप्स को करके कर पाएंगे।
1 . इसके लिए पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के browser में जाकर Amazon Affiliate website खोलनी हैं। जिसे आप डायरेक्ट इस लिंक https://affiliate-program.amazon.in पर क्लिक करके खोल सकते हैं।
2. ये Amazon Affiliate वेबसाइट India के लिए हैं यानी जो लोग भारत में सामान बिकवाकर कमीशन कमाना चाहते हैं उनके लिए हैं। ये साइट खुलने पर आपको ऊपर दाई तरफ Join Now For Free दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
3. अब Log in का पेज खुलेगा। अगर आपका पहले से Amazon Affiliate अकाउंट हैं तो अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर log in कर सकते हैं। पर यहा आपको पहले अपना account बनाना है तो उसके लिए निचे दिए Create Your Amazon Account पर क्लिक करना हैं।
4. अब create account page खुलेगा जिसमे आपको अपना पूरा नाम, Email Id, Password और आखिरी बॉक्स में वो password दोबारा डालना होगा। यहा आप जो भी पासवर्ड डालेंगे वो बाद में फिर लॉग इन करने के लिए माँगा जायगा। ये सब डिटेल डालने के बाद Create Your Amazon Account पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट बन जायगा।
5. अभी आपका काम पूरा नहीं हुआ हैं अगले पेज में कुछ और डिटेल डालनी होगी जिन्हें आप निचे देखे।
- पहले बॉक्स Payee Name का होगा जिसमे आपको अपना पूरा नाम जो आपके बैंक अकाउंट में है वो डालना हैं।
- आगे Address Line 1, 2,3 नाम से बॉक्स होंगे जिसमे आपको अपना पूरा पता जहा आप रहते है वो भरना हैं।
- अब City में अपने शहर या गाव का नाम डाले।
- State, Province or Region में अपने राज्य का नाम लिखे।
- Postal Code में अपने एरिया का पिन कोड डाले। और Country में India डाले।
- इसके बाद आपना mobile number डाले और इसके निचे के आप्शन में The Payee Listed Above सिलेक्ट करे।
- अब अंतिम विकल्प में जो For U.S Tax Purposes…..? नाम से होगा उसमे NO चुने Next पर click करे।
6. अब Mobile and App List पेज आयगा जिसमे आपको अपनी वेबसाइट / ब्लॉग या एप्प डिटेल डालनी हैं। जिस पर आप amazon product के ads बैनर या लिंक के रूप में लगाएंगे। अगर आपके पास कोई साईट या एप्प नहीं तो वह पर बिना कुछ डाले Next पर क्लिक करे।
7. इसके अगला पेज Profile के नाम से होगा जिसमे आपको निचे बताई डिटेल आगे डालनी होगी।
- पहला विकल्प Store id का होगा जिसमे आपको अपना username डालना होगा।
- आगे आपकी वेबसाइट या एप्प का नाम होगा, अगर आपने डाली थी। उसके निचे What are your websites….? में आपको अपने वेबसाइट या app के बारे में बताना हैं की वो किस बारे में हैं।
- इसके बाद आपको 2 category select करनी हैं जो उनसे रिलेटेड हो। उसके निचे आपको वो items सेलेक्ट करनी है जिससे संबधित आपके वेबसाइट या एप्प हैं यानी जो सामान वहा बिक सकता हैं।
- अब अपनी site type चुने। अगर आपको इसमें confusion हैं तो A Blog चुने और दुसरे में Other सेलेक्ट करे।
8. इसके बाद आपको अपने Blog के Traffic और आप कैसे उस पर ads लगाएंगे उस बारे में बताना हैं।
- इसमें पहला आप्शन हैं How do you drive Traffic…? इसमें आपको बताना हैं आपकी साइट्स का traffic source क्या हैं यानी कहा से traffic आता हैं। उसी हिसाब से उन आप्शन में से सही सेलेक्ट करे। यहा आप एक से ज्यादा आप्शन भी मार्क कर सकते हैं।
- अगला आप्शन Generate Income का होगा जिसमे आपको बताना हैं आप कैसे अपने Blog से earning करते हैं। इसमें आप पहले में Display Advertisement और दुसरे में Widget चुन सकते हैं।
- अब Build Link में HTML Editor चुने और उसके अगले विकल्प में आपको अपनी साईट का ट्राफिक बताना हैं। कितने टोटल visitor monthly आपकी साईट पर आते हैं। जैसे आपके साईट पर अगर महीने में 1000 visitor आते हैं तो 501 से 5001 वाला चुने।
- अब अगले विकल्प में पूछा गया हैं आपके amazon affiliate join करने का मकसद क्या हैं? उसमे आप To Monetize my Site चुने।
- अब How Did You hear about Us? में Online Search सेलेक्ट करे।
- अब इसके निचे एक image सिखाई देगी जिसपे कुछ अक्षर लिखे होंगे, वो आपको निचे दिए बॉक्स में लिखने हैं। और Contact term पर मार्क करके Finish पर क्लिक करना हैं।
9. अब आपके सामने नये पेज आयगा जिसमे ‘Congrats आपका नाम’ लिखा होगा। और आगे लिखा होगा आपका आपने amazon affiliate join करने के लिए apply करने की प्रक्रिया पूरी कर दी हैं । और निचे आपकी Unique Associate ID भी होगी।
10. इसी पेज पर अंतिम में Enter your Payment और Tax info.. माँगा जायगा जिसे आप Later पर क्लिक करके बाद में कर सकते हैं।
अब आपने amazon affiliate account के लिए apply कर दिया हैं। अब आपको बस वेट करना है। 24 घंटे के अंदर आपकी email id पर अमेज़न से mail आ जायगा जिसमे बताया जायगा आपका account approve हुआ है या नहीं।
जब आपका अकाउंट approve हो जाए, जो आपको mail के जरिये पता चल जायगा। उसके बाद कैसे हम amazon का सामान बिकवा कर पैसे कम सकते हैं वो आप निचे देखे।
2021 Amazon Affiliate Commission Rates in India
दोस्तों अब आप ये तो समझ गए होंगे कि अमेज़न से पैसे कमाने के लिए हमको उनके प्रोडक्ट ऑनलाइन सेल करवाने है जिसके बदले में अमेज़न की तरफ से कमीशन मिलेगा। ये Amazon Affiliate Commission कितना मिलता है ये भी सवाल लोगो के मन में रहता है।
अमेज़न एफिलिएट कमीशन रेट अलग अलग हो सकता है। आपको कमीशन कितना मिलेगा ये निर्भर करेगा आपके कौन सा Product Sell करवाया है। अमेज़न ये कमीशन रेट केटेगरी के हिसाब से निर्धारित किये है। उदहारण के लिए Kitchen, Furniture जैसे Product category के लिए Commission Rate 9% है वही TV और Computer Category में आने वाले Products को Sell करने पर आपको 5% कमीशन ही मिलेगा। नीचे हमने एक टेबल के जरिये सभी केटेगरी के कमीशन रेट दिए है।
Product Category | Commission Rates |
---|---|
Kitchen Appliances & Housewares (रसोई के उपकरण और घरेलू सामान) | 9% |
Furniture / DIY / Tools / Outdoors | 9% |
Grocery / Pantry (किराना का सामान) | 8% |
Automotive (Car, Bike Products) / Sports | 6% |
Baby Product | 6% |
Computers / TV | 5% |
Electronics & Accessories | 5% |
Pet Products / Books / Toys / Video Games | 5% |
Software / Large Appliances | 5% |
Shoes / Watches / Clothes / Bags | 5% |
Health & Beauty Products | 5% |
Jewellery (सोने और चांदी के सिक्के छोड़कर) | 5% |
Mobile Accessories | 4% |
Mobile Phones | 1% |
Amazon India Affiliate Program से पैसे कैसे कमाए
Amazon Affiliate account बनने के बाद कैसे हम पैसे कमायगे, अब सवाल ये उठता हैं। इसके आगे की प्रक्रिया सरल हैं। आपको जो भी सामान बेचना हैं उस product का आपको पहले affiliate link बनाना हैं और फिर उस लिंक को अपनी वेबसाइट या एप्प पर लगाना हैं। फिर जो भी उस लिंक या बैनर पर क्लिक करके उस सामान को खरीदेगा, आपको उसके बदले कमीशन मिलेगा।
1. किसी भी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक या बैनर बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने Amazon Affiliate account में log in करना हैं वो करने के लिए इस लिंक पर जाए : Click Here
2. यहा पर आपको अपनी Email id और पासवर्ड डालना हैं log in करने के बाद आपको amazon.in पर जाना हैं। वहा उपर आपको search box से कोई भी सामान ढूंढ़ सकते हैं। अब जिस product को आप sell करना चाहते हैं उस पर जाए।
3. Product Page पर उपर की तरफ आपको Site Strip नाम से एक बार दिखाई देगी। जहा पर Get Link के आगे Text, banner और text+banner के आप्शन होंगे। जैसा की आप निचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
4. अगर आपको Text Link चाहिए तो text पर क्लिक करते ही निचे वो लिंक आ जायगा जिसे आप copy करके अपनी site या दूसरी किसी जगह शेयर कर सकते हैं जिस पर क्लिक करके वो सामान ख़रीदा जाता है तो आपकी भी कमाई होगी। इसके अलावा आप banner लिंक भी ले सकते हैं या फिर banner और text दोनों का code भी यह से बना सकते हैं।
5. अब आप किसी भी Product का Affiliate Link बनाना भी सीख गए हो। इस लिंक को आप अपने ब्लॉग के अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे की Facebook, Whatsapp, Telegram, Instagram पर भी शेयर कर सकते हैं। जैसे ही कोई उस लिंक से क्लिक करके वो सामान खरीदेगा उसका commission आपके अकाउंट में दिखाना शुरू हो जायगा।
दोस्तों आपको हमारा ये लेख Amazon Affiliate से पैसे कैसे कमाए? अगर अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों साथ इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। अगर Amazon Affiliate earning को लेकर कोई सवाल है तो वो आप नीचे कमेंट्स में पूछ सकते हैं।
Sir mere link se mere friend ne products buy kiya to sir affiliate account me 1 order show ho rha tha ab sir bo product shipped hoga friend ke pass aagya lekin affiliate account me items show nhi ho rha or na hi earning sir please batay
Bhai blogger per Amazon affiliate ke product sell kr sakte h kya
Mera click 100 Se Jyada hai lekin mera earning 0 hai par kyun
Sir mujhe ye problem hai ki main Amazon affiliate account banane me (website and mobile app list) par bina kuchh daale next nhi ho raha hai please help me sir
Bhai sahab Agar Main Apne Amazon Se Kisi product ka link generate Karke kisi ko bheja aur vah Banda use linked pe jaake use product Ko Dekha lekin vah product usne kharida Nahin balti scroll Kar Ke Niche Chala Gaya aur koi aur product khareed liya to yah Hamen bataiye ki Agar vah mere link wala product Nahin khareed deta hai aur koi aur product khareed leta hai to kya Jo product kharida Hai Uska Hamen Commission Milega Ki Nahin
Ashish, जी हां, आपके एफिलिएट लिंक से अगर कोई अमेज़न वेबसाइट पर गया है,पर उसने वो प्रोडक्ट न खरीद कर कोई दूसरा सामान खरीदा है तो भी आपको उस दूसरे सामान का कमीशन मिल जाएगा।
Apne bahut ache se explene kiye hea nice sir