Domain क्या हैं ये काम कैसे करता हैं, डोमेन कहा से और कैसे ख़रीदे? ये कुछ सवाल शुरुआत में हर नए Blogger और जो Website बनाने का सोच रहे हैं उनके मन में आता हैं। अगर आप भी उन्ही में से एक है तो आपने ये जरुर सुना होगा वेबसाइट बनाने के लिए डोमेन होना बहुत जरुरी होता हैं। Domain किसी भी साईट की पहचान और उसका नाम होता हैं। जिसके जरिए ही हम उस वेबसाइट या ब्लॉग को Open कर सकते हैं। चलिए आगे विस्तार से जानते हैं डोमेन क्या हैं : What is Domain in Hindi.
बहुत से नए Blogger इस बात को लेकर Confuse रहते हैं और डोमेन को ही वेबसाइट या होस्टिंग मान लेते हैं। पर दोस्तों ऐसा नहीं हैं Website और Web Hosting में अंतर होता हैं। इन दोनों के मेल से ही वेबसाइट का निर्माण होता हैं।
Table of Contents
डोमेन क्या हैं : Domain Names Meaning in Hindi
अगर आपको अपने Mobile या Laptop में कोई Website Open करनी होती हैं तो आप अपने Web Browser में उस साईट का Address भरते हैं तभी उस साईट को खोल पाते हैं। उदहारण के लिए अगर आपको Twitter खोलना हैं वो आप अपने ब्राउज़र में URL में www.twitter.com डाल के OK करते हैं यहा www.twitter.com, Twitter का Domain हैं।
सरलता से समझा जाए तो अगर आपकी वेबसाइट आपका घर हैं तो डोमेन उसका पता हैं। Internet बहुत से Computers (web server) का एक विशाल समूह होता हैं जो एक दुसरे से जुड़े होते हैं। इन्टरनेट पर हर एक कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर से जुड़ा रहता हैं और एक दूसरे से सवांद कर सकता हैं।
इनकी पहचान करने के लिए हर एक का एक IP address होता हैं। ये IP address, Numbers में होता हैं जो इन्टरनेट पर हर कंप्यूटर की पहचान होता हैं। एक आम IP address कुछ इस तरह का होता हैं : 54.768.863. यही किसी भी वेबसाइट की पहचान होता हैं।
अब इन नंबर को याद रखना आसान नहीं होता। मान लीजिये आपकी कई वेबसाइट हैं तो आप ऐसे नंबर के रूप में उनकी पहचान कैसे याद रख पाओगे। इस समस्या का हल Domain होता हैं।
अगर आपको कोई website visit करनी हैं तो आपको उसका IP address नहीं डालना पड़ता हैं जो की नंबर में होता हैं जिसे याद रखना मुश्किल होता हैं। इसके जगह आपको उस वेबसाइट का Domain Address डालना होता हैं जिसे याद रखना ज्यादा आसान रहता हैं। जैसे हमारी साईट का डोमेन हैं : Hindiuse.com.
- जाने : Web Hosting क्या हैं?
Domain कैसे काम करता हैं?
कोई भी वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के लिए डोमेन के साथ में वेब होस्टिंग की भी जरुरत होती हैं। Web Hosting ऐसा space होता हैं जहा website से जुड़ा सब डाटा होता हैं। Domain में हमारे द्वारा उस होस्टिंग का IP Address या Nameservers Point किये होते हैं जिससे वो Web hosting से जुड़ जाता हैं।
उदहारण के लिए अगर आपकी साईट Hostgator पर host की हुई हैं तो उसके Nameserver कुछ ऐसे दिखाई देंगे :
- ns1.hostgator.com
- ns2.hostgator.com
जब भी हम कोई भी डोमेन अपने वेब ब्राउज़र में खोलते हैं तो Domain, उसके Server की IP Address/Nameservers से जोड़ता हैं और Hosting Company उसे उस Computer (web Server) से जोड़ता हैं जहा वो Website Store की हुई हैं। जिससे आप उस वेबसाइट को देख पाते हैं।
- जाने : फ्री में Blog कैसे बनाए
डोमेन प्रकार : Types of Doamin in Hindi
Domain Buy करते समय हमारे सामने कई Option आ जाते हैं। एक ही Name को हम अलग अलग extensions के साथ ले सकते हैं जैसे की .com, .in, .net इत्यादि। हालाँकि हम आपको अपने ब्लॉग के लिए .com Domain लेने की ही सलाह देंगे। चलिए डिटेल में जानते हैं डोमेन कितनी तरह का होता हैं।
1. Top Level Domain (TLD)
TLD यानी Top Level Domain में उच्च स्तरीय डोमेन आते हैं। इस तरह के डोमेन सबसे पोपुलर होते हैं। अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए डोमेन लेने की सोच रहे हैं तो आपको TLDs डोमेन लेने की ही कौशिश करनी चाहिए, इससे आपको अपने Content को Google Rank कराने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा अगर आप Website, Online Earning के लिए बनाते हो तो उसके लिए आपको Google Adsense Account की जरुरत होगी। अगर आपको साईट Top Level Domain पर बनी होगी तो आपको Adsense Aproval मिलने में भी आसानी होगी। .Com, .Net, .Org, .Info पोपुलर Top Level Domain Extension हैं।
TLDs Example:
- .com : For Commercial/Businesses
- .net : Network organizations
- .org : Organizations
- .edu : Educational facilities like College, Universities
- .info : Information Based Websites
2. Country Code Top Level Domain (ccTLD)
ccTLD यानी Country Code Top Level Domain किसी भी देश के आधार पर डोमेन होते हैं। इन Domain के आखिर में country code extension लगे होते हैं। ये डोमेन उन वेबसाइट के लिए सही रहते हैं तो किसी एक ख़ास Country के Traffic को Target करने के लिए बनाई जाती हैं।
ccTLD Domain Example:
- .in : for India
- .us : for United State
- .uk : United Kingdon
- .ca : Canada
Domain कहा से ले सकते हैं?
अगर आप नयी वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के सोच रहे हैं या फिर पहले से आपका ब्लॉग Blogger.com पर हैं जिसके लिए आपको Domain Buy करना हैं तो वो आप बड़ी आसानी से Online Register कर सकते हैं। कई ऐसे Domain Provider Online Website हैं जहा से आप पर आप अपना Account बनाकर Domain ले सकते हैं। ऐसे ही पोपुलर Domain Provider हैं :
- Godaddy
- Namecheap
- BigRock
हालाँकि Domain Buy करने से ये मतलब नहीं है की आपको Web Hosting भी मिल जायगी। अगर आपको website बनानी हैं तो उसके लिए आपको Web Hosting अलग से लेनी पड़ेगी
सबडोमेन क्या हैं : Subdomain in Hindi
Subdomainक्या होता हैं? ये सवाल New Blogger के मन में रहता हैं। दोस्तों ये Domain का ही हिस्सा होता हैं। जैसा हमारी वेबसाइट का Domain Hindiuse.com हैं इस पर Subdomain Blog.Hindiuse.com या Web.Hindiuse.com होंगे। आपको इसे अलग से Buy नहीं करना पड़ता। एक बार आप कोई Domain register कर लेते हैं तो आप उस पर जितने चाहे Subdomain बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी अतिरिक्त फीस नहीं देनी पड़ती।
दोस्तों आपको ये लेख डोमेन क्या हैं : What is Domain Meaning in Hindi? अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे ताकि ये जानकारी उन तक भी पहुच सके।