कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में इन्टरनेट चलाना शुरू किया हैं। इनमे से काफी लोग तो Facebook के बारे में सुनकर ही इन्टरनेट की दुनिया में आए हैं। उनके मन में फेसबुक से कई सवाल उनके मन में आते होंगे। जिनमे से पहला सवाल तो यही रहता हैं फेसबुक क्या हैं? फेसबुक अकाउंट id कैसे बनाए / new fb id बनानी है? और उसके बाद Facebook चलाते कैसे हैं?
दोस्तों आज का लेख उन्ही लोगो के लिए हैं आज हम उनके फेसबुक से जुड़े सभी सवालो का जवाब देंगे। फेसबुक दुनिया की सबसे मशहूर सोशल नेटवर्किंग साईट हैं। जिस पर करोडो लोगो के अकाउंट पहले से हैं। और तेज़ी से नयी FB ID बनती जा रही हैं। अगर आपका फेसबुक अकाउंट नहीं है तो आपको भी निचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना नया अकाउंट बना लेना चाहिए।
Table of Contents
फेसबुक क्या हैं? Facebook Account/ID बनाने के फायदे
facebook को शुरू अमेरिका के रहने वाले mark zuckerberg ने 4 फरवरी, 2004 में किया था। फेसबुक किसी को भी फ्री में अकाउंट बनाने की आज़ादी देती हैं। इस पर आप अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के साथ दुसरे जानने वालो के साथ जुड़े रह सकते हैं। उनसे जब चाहे चैट कर सकते हैं। इसके साथ में आप किसी से भी audio और video call भी कर सकते हैं। आप अपनी facebook timeline पर अपने दिन भर की गतिविधिया, कोई स्पेशल बात फोटो या विडियो के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे आपके फ्रेंड्स भी देख पाएंगे। क्योंकि फेसबुक पर ज्यादातर लोगो के अकाउंट हैं तो आप अपने पुराने दोस्तों को भी खोज सकते हैं और उनसे फिर से connect रह सकते हैं।
जिनका फेसबुक पर अकाउंट नहीं हैं उसका मतलब हैं वो आज में नहीं जी रहा और वो आज की digital life में पिछड़ सकता हैं। फेसबुक के इतना पोपुलर होने के पीछे बड़ा कारण हैं इसके फीचर और आसान interface. जिससे फेसबुक पर अकाउंट बनाना और इसे चलाना बहुत आसान हैं। कोई भी ऐसा जिसने पहले कभी FB न चलाया हो वो भी बड़ी आसानी और कम समय में फेसबुक चलाना सीख सकता हैं।
Mobile phone में फेसबुक चलाने के लिए Facebook App और Facebook Messenger नाम की 2 application मिल जाती हैं। जो facebook use करने के अनुभव को और बेहतर बना देती हैं। तो आप अगर अपने smartphone में FB इस्तेमाल करते हैं तो ये apps आप Google Play Store से जाकर download कर सकते हैं।
फेसबुक अकाउंट कैसे बनाए: How to Create Facebook Account
फेसबुक पर अकाउंट बनाना काफी सरल हैं। आपके पास अगर अच्छा कंप्यूटर भी नहीं है तब भी आप मिनटों में FB अकाउंट बना पाएंगे। पर इसके लिए फेसबुक की एक शर्त भी होती हैं। आपके आयु 13 साल से ज्यादा होनी चाहिये। तो चलिए शुरू करते हैं पहले फ़ोन वाला तरीका जानते हैं।
Mobile Phone पर फेसबुक अकाउंट आईडी कैसे बनाए
1. अपने फ़ोन के ब्राउज़र में जाकर www.facebook.com website open करे। वहा आपको Login का विकल्प दिखेगा और उसके ठीक निचे Create New Account नाम से बटन होगा उस पर क्लिक करे।
![Facebook par Account (FB ID) kaise banaye Facebook par Account (FB ID) kaise banaye](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/Facebook-Account-kaise-banaye.jpg)
2. अब Join Facebook के नाम से पेज खुलेगा जिस पर What’s your name? के निचे आपको first name में अपना नाम और Surname में अपना surname डालना हैं। जैसा की मैंने डाला हुआ हैं। नाम डालने के बाद Next पर क्लिक करे।
![Join Facebook pura naam](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/Join-Facebook.jpg)
3. अब इस पेज में आपको अपने Birth Date यानी जन्मतिथि डालनी हैं। जिसमे पहले में तारीख, दूसरे में महीना और तीसरे में साल डालना हैं। Birthdate डालकर Next पर क्लिक करिए।
![Create Facebook Birthdate Create Facebook Birthdate](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/Facebook-Bithdate.jpg)
4. अगला पेज पर लिखा होगा ‘Enter Your Phone Number‘ जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालना हैं और Next पर क्लिक करे। अगर आप अपनी Email ID से Facebook Account बनाना चाहते है तो एनेचे दिए ‘Sign up with email Address’ पर क्लिक करे। जिसके बाद अगले पेज पर ईमेल आईडी डालकर Next पर क्लिक कर देना है।
![Facebook Account Enter Your Phone Number](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/FB-Phone-Number.jpg)
![Email ID से Facebook Account कैसे बनाए](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2021/04/फेसबुक-आईडी.jpg)
5. अगले पेज पर आपको आप male हो या female वो select करना हैं। इसके बाद आपको अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड भरना हैं। वो आप कुछ भी भर सकते हैं जैसे मैंने sumit12345 डाला हैं। password डालकर निचे Sign UP बटन पर क्लिक करते ही आपके FB account बनने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो जायगी।
![Create facebook id new Password](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/facebook-id-Password.jpg)
6. अगला पेज Log in with one Tap आयगा जिसमे निचे OK पर क्लिक करे। अब आपको अपना account confirm करना होगा जिसके लिए facebook आपके mobile number या email id पर एक कोड भेजेगा जो आपको आगे डालना होगा।
![Facebook Mobile number se account confirm](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/account-confirm.jpg)
7. अब Enter Code पेज पर FB द्वारा भेजा कोड अपने SMS या email inbox में देखे और उसे डालकर Confirm करे। अब आपका अकाउंट भी वेरीफाई हो गया हैं।
![FB SMS Code account Verify FB SMS Code account Verify](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/Screenshot_21.jpg)
8. अगला पेज Add a picture के नाम से होगा जिसमे निचे Add Picture बटन पर क्लिक करके अपने फोन की गैलरी से कोई भी फोटो अपना facebook Profile Picture बना सकते हैं।
![facebook Profile Picture kaise lagaye](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/facebook-Profile-Picture.jpg)
Computer पर facebook account कैसे बनाते हैं
पहला स्टेप आपको वही करना हैं www.facebook.com खोलना हैं। यहाँ भी आपको facebook log in करने का option दिखेगा जो उपर होगा। उसके निचे Create an Account लिखा होगा जिसके निचे एक फॉर्म होगा जिसमे सभी जरुरी जानकारी भरनी हैं।
- पहले बॉक्स नाम का होगा जिसमे आपको अपना पूरा नाम भरना हैं।
- दुसरे बॉक्स में आपको अपनी email id या mobile number डालना हैं। जिसको भी आप अपने account में use करना चाहते हैं वो आप उसमे डाले।
- तीसरे में आपको पासवर्ड डालना हैं जो आपको आगे Facebook account के log in के लिए जरुरी होगा।
- चौथे स्टेप में अपनी Date of Birth भरे। जो आपको दिन, महीना और साल के कर्म में भरनी हैं।
- पांचवे में आपको male या female चुनना हैं। यानी आप महिला है या पुरुष वो आप वहा चुने।
- अब अंतिम स्टेप आता हैं facebook account बनाने की प्रक्रिया पूरी करने का जिसके लिए आपको निचे दिए SIGN UP बटन पर क्लिक करना हैं। ऐसा करते ही आपका अकाउंट बन जायगा।
![Computer पर फेसबुक अकाउंट कैसे बनाए Computer पर फेसबुक अकाउंट कैसे बनाए](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/09/Computer-पर-facebook-account.jpg)
दोस्तों देखा आपने कितना सरल हैं Facebook Account / ID बनाना। हमें उम्मीद है आप फेसबुक अकाउंट कैसे बनाए? सीख गए होंगे। अगर आपके कोई सवाल है facebook से संबधित तो निचे कमेंट्स में जरुर लिखे।