New Twitter ID कैसे बनाए: रोजाना न्यूज़ चैनल और अखबारों में न्यूज़ में आता रहता हैं इस सेलेब्रिटी ने Twitter पर ये बोला, उस नेता ने ये tweet किया। ये सब देख के आपके मन में ख्याल आता होगा ये ट्विटर क्या हैं? सब बड़े बड़े लोग twitter पर हैं तो क्यों ना हम भी ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाए। आपके मन में सवाल आता होगा की twitter id कैसे बनाते हैं और इसे चलाते कैसे हैं? दोस्तों ट्विटर एक सोशल नेटवर्किंग साईट हैं जिसके माध्यम से हम अपने जानने वाले और दुसरो लोगो से जुड़ सकते हैं। फेसबुक के बारे में तो आप जानते होंगे, हम सबके अकाउंट वहा पर हैं। ट्विटर भी कुछ उसी तरह की वेबसाइट हैं। चलिए आगे जानते हैं twitter से जुडी से सभी जानकारी।
Table of Contents
ट्विटर क्या हैं? What is Twitter in Hindi
फेसबुक के बाद ट्विटर दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट्स हैं जिससे करोडो लोग जुड़े हुए हैं। Twitter पर हम 288 word limit में ही अपने मैसेज टवीट यानी शेयर कर सकते हैं। पहले ये लिमिट 140 शब्दों की थी जो 2018 में बढ़ा कर 288 कर दी गयी हैं।
twitter पर हम अपने दोस्तों को मैसेज भेजने के अलावा दुनिया की बड़ी हस्तियों को follow भी कर सकते हैं। जिससे जब भी अपने twitter id पर कुछ भी लिखेंगे या कोई फोटो, वीडियो या अन्य फाइल शेयर करेंगे वो आपको अपनी id यानी twitter timeline पर भी दिखाई देगी।
Twitter पर Film, Sports, Politics Business और दूसरे विभागों की celebrities के साथ बड़ी कंपनियों भी हैं। जो समय समय पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। इन्हे फॉलो करके हम इनसे जुड़े रह सकते हैं।
Twitter पर account कैसे बनाए : How to Create twitter id
आप स्टूडेंट हो या कोई बिजनेसमैन या फिर Online कोई काम करते हो तो आपके लिए ट्विटर पर होना काफी जरुरी हो जाता हैं। ट्विटर पर अकाउंट होने के कई फायदे हैं। उदहारण के लिए आजत, जी न्यूज़, ndtv जैस न्यूज़ चैनल के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करके आपको latest news मिलती रहती हैं। ऐसे ही आप अपने interest और काम से related twitter account को follow करके नये अपडेट पा सकते हैं।
आजकल डेस्कटॉप या लैपटॉप के मुकाबले में ज्यादातर लोग मोबाइल फ़ोन यूज़ करने लगे हैं। तो आज हम आपको मोबाइल फ़ोन पर ट्विटर अकाउंट कैसे बनाए बताएँगे।
1. अपने mobile browser पर Twitter.com खोले। जो twitter के mobile version ‘mobile.twitter.com’ पर redirect हो जायगा।
2. आपके सामने 2 option दिखाई देंगे, पहला sign up का होगा और दूसरा Log in का। चूँकि आपका पहले से ट्विटर अकाउंट नहीं है तो आप log in तो कर नहीं सकते। इसलिए आपको sign up पर क्लिक करना हैं।
![twitter पर Account कैसे बनाए इन हिंदी twitter पर Account कैसे बनाए इन हिंदी](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/twitter-sign-up.jpg)
3. अब स्क्रीन पर create your account नाम का पेज होगा जिसमे पहले बॉक्स में आपको अपना नाम डालना हैं। आप अपना पूरा नाम यहा टाइप कर सकते हैं। निचे के बॉक्स जिस पर phone लिखा हैं उसमे आपको अपना mobile number भरना हैं। अगर आप number की जगह अपनी email id डालना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए Use email instead पर क्लिक करके वह email id डाल सकते हैं। कहने का मतलब आप मोबाइल नंबर या ईमेल id में से कोई भी यहा इस्तेमाल कर सकते हैं।
![How to Create twitter account in Hindi How to Create twitter account in Hindi](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/Create-twitter-account.jpg)
4. मैंने यह mobile number डाला हैं। number डालने के बाद नीचे दिए Sign Up बटन पर क्लिक करे। अब आपके सामने लिखा आयगा Verify Phone, इसमें आपको निचे OK पर क्लिक करना हैं। अब आपके phone पर एक कोड आयगा जो आपको आगे डालना होगा। वो कोड डालकर Next पर क्लिक करे। अगर आपने email id डाली है तो आपके email पर एक कोड आएगा जो आपको डालके वेरीफाई करना होगा।
![Twitter phone number verify Twitter phone number verify](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/Twitter-number-verify.jpg)
5. अगले पेज पर आपको अपने ट्विटर के लिए पासवर्ड डालना होगा जो आगे के लिए लोग इन में यूज़ होगा। ये पासवर्ड कम से कम 6 अंको का होना चाहिए। पासवर्ड डालने के बाद फिर से next बटन पर क्लिक करिए।
![New twitter id password set kaise kare New twitter id password set kaise kare](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/set-twitter-password.jpg)
7. अब तक अपने अकाउंट बनाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली हैं। इस पेज पर Pick your favourite interests…. लिखा होगा जिसका मतलब है आपको वो टॉपिक यह सेलेक्ट करने हैं जिनमे आप रूचि रखते हैं। वो चुनने के बाद next पर क्लिक करे।
![twitter Pick your favourite interests twitter Pick your favourite interests](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/Twitter-Interest.jpg)
8. अब Turn on Notification के नाम से पेज खुलेगा जिसमे आप उन्हें on या अभी के लिए skip कर सकते हैं। Notification on करने के लिए आपको निचे दिए allow बटन पर क्लिक करना हैं। जिससे आपको twitter पर हर update के बारे में notification मिलते रहेंगे।
![Turn on twitter Notification](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/Twitter-notification.jpg)
9. अब आपके select किये गए topics के आधार पर कुछ मशहूर हस्तियों के twitter handle आएंगे। जिनमे से आप एक बार में कई एकाउंट्स को मार्क करके follow कर सकते हैं। जिन्हें आप ट्विटर पर फोलो करना चाहते हैं उनके सामने mark करके उपर दिए follow बटन पर क्लिक करे।
![follow twitter celebrities mark](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/follow-twitter.jpg)
10. मुबारक हो आपने twitter पर account बना लिया हैं। अब आपके सामने twitter Home पेज होगा जिसमे आपको follow किये अकाउंट के tweet दिखाई देने लगेगे।
![new twitter account Home page new twitter account Home page](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/twitter-Home.jpg)
जाने – New Email ID कैसे बनाए
Twitter Profile पर फोटो और Profile Setting कैसे करे
- ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो लगाना बहुत आसान हैं। twitter होम पेज पर Home के बायीं तरफ picture mark पर क्लिक करे। जिससे निचे एक menu खुल जायगा। जिसमे Profile के इलावा भी कई सारे options होंगे। आपको profile पर क्लिक करना हैं।
![Twitter Profile पर अपनी फोटो कैसे लगाए Twitter Profile पर अपनी फोटो कैसे लगाए](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/twitter-photo.jpg)
- Edit Profile में आपको camera icon पर क्लिक करके अपने phone gallery से कोई भी फोटो अपलोड करके उसे अपनी profile picture बना सकते हैं। profile में आप अपनी Bio, Location और Website भी डाल सकते हैं। अगर आपकी अपनी वेबसाइट कैसे बनाए यह से जाने : वेबसाइट बनाने के आसान तरीके
![ट्विटर प्रोफाइल सेटिंग कैसे करे हिंदी में ट्विटर प्रोफाइल सेटिंग कैसे करे हिंदी में](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/ट्विटर-प्रोफाइल-सेटिंग.jpg)
जाने – Mobile से New Instagram ID Account कैसे बनाए
टविटर पर किसी को Search और follow कैसे करे
Twitter पर अकाउंट बनाने के बाद जो पहला काम होता हैं अपने पसंदीदा लोगो को फॉलो करना, ताकि उनके किये tweet पढ़ सके। वो अकाउंट किसी कंपनी या वेबसाइट का भी हो सकता हैं।
- अब जिसको आपको follow करना हैं पहले आपको उसके ट्विटर अकाउंट सर्च करना होगा। उसके लिए आप अपने ट्विटर होम पेज पर search tab में जाए। उसमे जिसको follow करना हैं उसका नाम टाइप करे।
![twitter account search screenshot twitter account search screenshot](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/twitter-account-search.jpg)
- मैंने निचे दिए स्क्रीनशॉट में aamir khan टाइप करने सर्च किया और उसके बाद उनका ट्विटर हैंडल मिल गया। उस पर क्लिक करने के बाद आप उसके profile पर पहुच जायेंगे। वहा आपको follow नाम का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही आप उसे फॉलो करने लगेगे।
![how to follow on twitter in Hindi how to follow on twitter in Hindi](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/08/follow-on-twitter.jpg)
दोस्तों हमें उम्मीद हैं आपने twitter पर account कैसे बनाए सीख लिया होगा। और आप आसानी से अपनी ट्विटर id बना पाओगे, अगर किसी को अकाउंट बनाने में कोई परेशानी आई हैं तो कमेंट्स में पूछ सकते हैं।