इंस्टाग्राम आईडी कैसे बनाए: दोस्तों आज हम जानेंगे Instagram क्या हैं? और Instagram पर अपनी ID कैसे बनाए? इंस्टाग्राम एक Social Media App हैं जहा आप अपनी Photo और Video share कर सकते हैं। आप अब Instagram Reel बनाकर भी पोपुलर हो सकते है। एक तरह से ये एक Facebook का सरल वर्शन हैं। अगर आपने हाल ही में इन्टरनेट की दुनिया में कदम रखा हैं तो आपने Instagram के बारे में काफी सुना होगा। कुछ ही समय में दुनियाभर में इंस्टाग्राम काफी पोपुलर हो गयी हैं। अगर आप सोशल मीडिया और फोटो के शौक़ीन हैं तो आपको इस प्लेटफार्म का यूज़ जरुर करना चाहिए।
Table of Contents
इंस्टाग्राम क्या है? What is Instagram in Hindi
![Instagram क्या हैं Instagram पर Account कैसे बनाए Instagram क्या हैं Instagram पर Account कैसे बनाए](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-क्या-हैं.jpg)
Facebook, Twitter और Tinder के जैसे Instagram भी एक social networking platform हैं। जहा पर आप अपना profile बना सकते हैं और अपने दोस्तों को follow करने उनसे जुड़ सकते हैं। इसकी शुरुआत 6 October 2010 में हुई थी। इसके popular होने का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं की अपने launch होने के 24 घंटो के भीतर ही App Store पर ये नंबर 1 app बन गयी थी। अब तक लगभग 50 करोड़ से ज्यादा लोग Instagram पर Account बना चुके हैं।
जब हम अपने Instagram Profile पर कोई picture , video या real share करते हैं जो भी हमें follow कर रहा है उसको भी वो दिखाई देंगे। ऐसे ही जिनको हम follow करेंगे उनके updates हमें मिलते रहेंगे। इस तरह से आप अपने दोस्तों, रिस्तेदारो और मशहूर सेलिब्रिटी के शेयर किये फोटो और वीडियो को देख सकते हैं। उन्हें like और share करने के साथ download भी कर सकते हैं। Instagram app को आप अपने Android और iOS Device दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Instagram पर New Account ID कैसे बनाए
जिस तरह दूसरी सोशल मीडिया साईट को इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले वह sign in करना पड़ता हैं। जिसमे एक Username और Password डालना पड़ता हैं। और अगर आपका पहले से वहा account नहीं बना हुआ तो उसके लिए पहले आपको वहा अपना account banana पड़ता हैं। ठीक वैसे ही आपको Instagram पर भी करना होगा। Instagram account हम mobile app और desktop दोनों पर बना सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं app के जरिये profile बनाना।
1. Instagram पर Profile बनाने के लिए पहले तो आपको अपने फोन में इसकी app install करनी होगी। जिसे आप Instagram App लिंक पर जाकर download और install कर सकते हैं।
![Instagram app install कैसे करे Instagram app install कैसे करे](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-app.jpg)
2. App को install करने के बाद इसे open करे। आपको 2 option दिखेंगे पहला Continue as Facebook (आपका प्रोफाइल नाम) और दूसरा Sign Up with Email Address or Mobile Number. आपको दूसरे option पर क्लिक करना हैं।
![Instagram sign up Instagram sign up](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram.jpg)
![Instagram sign up screenshot 1 Instagram sign up screenshot 1](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-sign-up-ss.jpg)
3. अब आपके सामने Phone number और Email Address 2 Tab दिखाई देंगी। जिसका मतलब आप Instagram account अपने मोबाइल नंबर और ईमेल id दोनों से बना सकते हैं।
4. मोबाइल नंबर से id बनाने के लिए अपना नंबर डाले, नहीं तो अपनी ईमेल id डालकर next बटन पर क्लिक करे। अब अगले पेज पर अपना पूरा नाम और पासवर्ड भरे। पासवर्ड कम से कम 6 अंको का होना जरुरी हैं। इसके बाद Next पर क्लिक करे।
5. अब स्क्रीन पर Welcome to Instagram लिखा आयगा जिसके निचे Next बटन पर क्लिक करे। अब सामने Find Facebook Friends to Follow पेज खुलेगा जिसमे आप Facebook से connect करने अपने फेसबुक फ्रेंड्स को Instagram पर ढूंड कर उन्हें follow कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते तो निचे skip पर क्लिक करे।
![Welcome to Instagram page Welcome to Instagram page](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Welcome-to-Instagram.jpg)
6. अगला पेज Add Profile Photo के नाम से होगा जिसमे आप add a photo पर क्लिक करके अपने phone gallery से कोई भी photo चुन कर उसे अपनी profile पिक्चर बना सकते हैं।
![Instagram Add Profile Photo Instagram Add Profile Photo](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-Profile-Photo.jpg)
7. अब आपका Instagram Account बन चूका हैं। अपने profile में बदलाव के लिए edit Profile पर क्लिक करे। वहा जाकर आप अपनी profile picture बदल सकते हैं। उसके अलावा अपनी BIO, Website या mobile number add कर सकते हैं।
![Instagram profile edit कैसे करे](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-profile.jpg)
Computer या Laptop पर Instagram Id कैसे बनाए
Mobile app के अलावा आप अपने computer और laptop से Instagram account बनाना भी आसान हैं। अपने कंप्यूटर पर Instagram Website पर जाए। Website के Homepage पर ही आपको Sign Up option मिल जायगा। उसके बाद निचे दिए स्टेप्स करे।
- पहले विकल्प होगा ‘Log in with Facebook’ जिसपर जाकर आप अपनी फेसबुक अकाउंट से ही Instagram Log in करने उसे use कर पाएंगे।
- उसके निचे sign up form होगा जिसे आपको भरना हैं। पहले विकल्प में अपना mobile number या email id डाले।
- उसके निचे अपना Full Name डाले।
- Username में कोई unique name चुने।
- Password में कोई भी 6 अंको का पासवर्ड डाले।
- अब अंत में दिए sign Up बटन पर क्लिक करे और आपका Instagram Account बन जायगा।
![Create Instagram Id in Hindi Create Instagram Id in Hindi](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-Id.jpg)
दोस्तों हमें उम्मीद हैं आपको Instagram पर account बनाना आ गया होगा। अब बारी आती हैं Instagram को चलाने की, इसे use कैसे करे। कैसे हम इंस्ट्राग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करे। और अपने दोस्तों या सेलिब्रिटीज को follow कैसे करे।
जब हम Instagram app को open करते हैं तो sign in करने के बाद निचे 5 आइकॉन होते हैं। जिन्हें हम Instagram चलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
![Instagram पर Photo Share और Follow कैसे करे Instagram पर Photo Share और Follow कैसे करे](https://hindiuse.com/wp-content/uploads/2018/10/Instagram-Photo-Share.jpg)
- पहला आइकॉन हैं homepage का जिस पर क्लिक करते हैं ही आप homepage पर पहुच जायेंगे और जिन्हें आप follow कर रहे हैं उनके शेयर किये हुए फोटो या विडियो दिखाई देंगे।
- दूसरा आइकॉन हैं search का जिस पर क्लिक करते ही search box खुलेगा। जिसमे हम उनका नाम डालकर search कर सकते हैं जिन्हें आप follow करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए मैंने dhoni डालकर search किया तो MS Dhoni का profile निचे दिखाई दिया जिसका Username ‘mahi7781’ हैं। उस पर क्लिक करके हम उसको follow कर सकते हैं।
- तीसरा option + का होगा जिसपर जाकर हम photo या video share कर पाएंगे। ये आप उसी समय अपने phone camera से picture या video बनाकर उसे शेयर कर सकते हैं या फिर अपने फ़ोन गैलरी से कोई भी फाइल चुन कर उसे शेयर कर सकते हैं।
- अगला option जो हार्ट शेप आइकॉन होगा उसपर जाकर हम किन्हें follow कर रहे है और कौन हमें follow कर रहा हैं ये देख सकते हैं।
- पाचवी और अंतिम tab आपके profile की होगी जहा से हम अपना profile edit कर सकते हैं।
- जाने : Facebook Account कैसे बनाए
दोस्तों आपको ये पोस्ट Instagram क्या हैं? Instagram पर Account कैसे बनाए कैसे लगी हमें कमेंट्स में जरुर बताये। इंस्टाग्राम से जुड़े सवाल भी निचे पूछे जा सकते हैं।