NDRF Full Form: एनडीआरएफ क्या है? भर्ती, कार्य, फुल फॉर्म इन हिंदी

दोस्तों समय का कुछ पता नहीं किस समय क्या आफत आ जाए कोई कह नहीं सकता। देश में बाढ़, भूकंप जैसी जब कोई आपदा आती है तो उन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए लोगो को सरकार की तरफ से कई तरह की मदद की जाती है। NDRF एक ऐसे संगठन का नाम है जिसका निर्माण सरकार द्वारा देश में आई आपदाओ से निपटने के लिए क्या गया है। आगे हम जानेंगे NDRF क्या है? इसकी Full Form क्या है? ये कैसे काम करता है और एनडीआरएफ से जुडी सभी अहम जानकारी।

जब देश के किसी हिस्से में कोई प्राकर्तिक आपदा आती है तो हम टीवी पर देखते और सुनते है कि सरकार वहां के लोगो को उस संकट से निकालने के लिए मदद भेजती है। एनडीआरएफ ही वो टीम होती है जो ऐसे मुसीबत के समय में लोगो के लिए राहत कार्य करती है। उनको उस जगह से निकालने से लेकर, उनके खाने पीने और रहने जैसे मदद उनको देती है। चलिए आगे NDRF के बारे में विस्तार से आगे जानते है।

एनडीआरएफ क्या है? NDRF Full Form & Meaning in Hindi

NDRF Full Form in Hindi
NDRF Full Form

NDRF Full Form है National Disaster Response Force. एनडीआरएफ हिंदी फुल फॉर्म है राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल। जैसा की NDRF के नाम से पता चलता है ये एक ऐसे टीम है जिसका निर्माण देश में भूस्खलन, बाढ़ और भूकम्प जैसी राष्ट्रीय आपदाओं और मानव निर्मित संकट के समय लोगो की मदद के लिए किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 44 के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी।

इस टीम में कुल 12 बटालियन होती है। हर एक बटालियन में 1149 जवान शामिल होते है। NDRF की टीम में विभिन्न राज्यों और अलग अलग विभाग से जवान शामिल होते है। NDRF में इलेक्ट्रीशियन, डॉग स्क्वॉड, इंजीनियर, तकनीशियन, मेडिकल और पैरामेडिक्स जैसे अलग अलग विभाग से एक्सपर्ट शामिल होते है जिन्हें हाई लेवल की ट्रेनिंग मिलती है।

National Disaster Management Authority (NDMA) के अंडर NDRF का गठन होता है और NDMA की देश रेख में ही एनडीआरएफ काम करती है। NDMA का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री होता है जो इस समय श्री नरेंद्र मोदी जी है। NDRF का डायरेक्टर एक आईपीएस अधिकारी होता है।

केरल में अगस्त 2018 में आयी बाढ़ के दौरान NDRF की 58 टीम ने राहत कार्य किये जो अब तक की सबसे बड़ी तैनाती थी। इस दौरान एनडीआरएफ ने 10 हजार से अधिक लोगो को बाढ़ ग्रसित शेत्रो से बाहर निकला और लगभग 200 लोगो की जान बचाई।

NDRF Battalions की जानकारी

इस समय NDRF (National Disaster Response Force) में टोटल 12 Battalions हैं जो देश के अलग अलग 12 हिस्सों में तैनात है। भारत के विभिन्न हिस्सों में तैनाती करने के पीछे कारण है संकट के समय किसी एक बटालियन का जल्द से जल्द वहां पर पहुच कर मदद कार्यो में जुट जाना।

NDRF में 3 Border Security Force (BSF) बटालियन, 3 Central Reserve Police Force (CISF), 2 Indo Tibetan Border Police (ITBP), 2 Sashastra Seema Bal (SSB) और 2 Central Industrial Security Force (CISF) बटालियन शामिल होती है।

हर एक बटालियन में कुल 1149 विभिन्न विभागों के प्रशिक्षित जवान शामिल होते है जो किसी भी प्राकर्तिक आपदा से निपटने में सक्षम होते है। वर्तमान में एनडीआ की सभी 12 बटालियन की तैनाती की जानकारी नीचे टेबल में देख सकते है।

बटालियनतैनातीफाॅर्स का नाम
01 Bn NDRFगुवाहाटी, असमBSF (Border Security Force)
02 Bn NDRFकोलकाता, वेस्ट बंगालBSF
03 Bn NDRFमुंडली, उडीसाCISF (Central Industrial Security Force)
04 Bn NDRFअर्कोनम, तमिलनाडुCISF
05 Bn NDRFपुणे, महाराष्ट्रCRPF (Central Reserve Police Force)
06 Bn NDRFगांधीनगर, गुजरातCRPF
07 Bn NDRFगाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (यूपी)ITBP (Indo Tibetan Border Police)
08 Bn NDRभटिंडा, पंजाबITBP
09 Bn NDRFपटना, बिहारBSF
10 Bn NDRFविजयवाड़ा, आंध्र प्रदेशCRPF
11 Bn NDRFवाराणसी, उत्तर प्रदेश (यूपी)SSB (Sashastra Seema Bal)
12 Bn NDRFईटानगर, अरुणाचल प्रदेशSSB

NDRF Join कैसे करे?

अगर आप भी चाहते है एनडीआरएफ में भर्ती होना और प्राकर्तिक आपदाओ के समय लोगो की जान बचाना तो उसके लिए आपको पहले पैरामिलिट्री फ़ोर्स में भर्ती होना होगा। NDRF में कुल 12 बटालियन होती है जिसमे जवानों की भर्ती BSF, CRPF, SSB, CISF और ITBP पैरामिलिट्री फ़ोर्स से होती है।

अगर अभी स्कूल में है तो आपको पहले अपनी 12th की पढाई पूरी करनी होगी उसके बाद आप किसी एक पैरामिलिट्री फ़ोर्स में भर्ती के लिए अप्लाई करे। BSF, CRPF या उपर बताई किसी एक पैरामिलिट्री फ़ोर्स में भर्ती के बाद आपको 3-4 साल तक अपनी सेवा देनी होती है। उसके बाद ही ही आब NDRF में भारती के लिए आवेदन दे सकते है।

एनडीआरएफ में भर्ती के लिए आवेदन देने वाले कुछ उम्मीदवारों में से कुछ योग्य उम्मीदवार चुने जाते है और उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है। NDRF Join करने के बाद देश में आने वाली आपदाओं में राहत कार्य करने के लिए उन्हें भेजा जाता है। एनडीआरएफ में भर्ती से जुडी जानकारी लेने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।

दोस्तों हमें उम्मीद है इस लेख में दी गयी ये जानकारी NDRF क्या है; Full Form and Meaning in Hindi? से आपके सभी सवालो के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे। एनडीआरएफ से जुड़े कोई और सवाल आप नीचे कमेंट्स बॉक्स में लिखकर हमसे पूछ सकते है।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment