साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था (फोटो)

अगर आप जानना चाहते है की साइकिल का आविष्कार किसने किया था उसका नाम? किस सन में साइकिल का अविष्कार किया गया था? तो आपने एकदम सही आर्टिकल खोला है। आज हम आपको Cycle ka Avishkar से जुड़ा पूरा इतिहास पिक्चर के साथ आपको बताएँगे। दोस्तों हम सब ने अपने कभी न कभी साइकिल जरुर चलाई होगी। साइकिल यातायात का एक ऐसा साधन है जिसके लिए ना तो किसी ईंधन की जरुरत होती है और ना ही इससे किसी तरह का प्रदूषण ही होता है। इसलिए आज के समय में जब एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए बाइक, कार, ट्रेन, बस जैसे कई यातायात के साधन उपलब्ध है, फिर भी कम दुरी तक जाने के लिए बहुत से लोग साइकिल का इस्तेमाल करना पसंद करते है।

भारत में प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल से छोटी दूरी तय करना बहुत अच्छा विकल्प बन गया है। हालाँकि इलेक्ट्रिक वाहन भी प्रदूषण करने में अहम् भूमिका निभा सकते है। साइकिल का एक सबसे बड़ा फायदा ये है की इसे इस्तेमाल करने में ना कोई खर्च आता है और इससे सेहत अच्छी होने में भी मदद मिलती है। पर क्या आप जानते है जैसे साइकिल आप देखते है, वो आविष्कार के समय ऐसे नहीं थी और साइकिल बनाने में कई साल लग गए थे। चलिए आगे बाइसिकल के इतिहास और आविष्कार के बारे में विस्तार से जानते है।

साइकिल का आविष्कार किसने किया था?

cycle ka avishkar kisne kiya tha
Cycle ka Avishkar

साइकिल का आविष्कार कार्ल वॉन ड्रेस नाम के वैज्ञानिक ने 200 साल पहले 1817 में किया था। दुनिया के सबसे पहले साइकिल लकड़ी की बनी थी जिसमे चलाने के लिए कोई पैडल भी नहीं थे। इसके बाद समय के साथ साइकिल में बहुत से बदलाव किये गए। साइकिल के आविष्कारक Karl von Drais एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिनका जन्म जर्मनी देश के कार्लज़ूए शहर में हुआ था।

कार्ल वॉन ड्रेस ने साइकिल के अलावा भी कई और अविष्कार किये थे। इन्होने सन 1821 में टाइपराइटर का आविष्कार किया जो कीबोर्ड के साथ में था। इसके साथ में पहले मीट ग्राइंडर और पियानो के आविष्कार भी कार्ल वॉन ड्रेस के नाम ही दर्ज है। Karl von Drais ने जब पहली बार साइकिल को बनाया तो इसका नाम इंग्लिश में Draisine दिया गया। कार्ल वॉन ड्रैस ने 1818 में अपने इस बाइसिकल के डिज़ाइन को पेटेंट करा लिया था। ये एक पहली बार इंसान दवारा चलाई जाने वाली 2 पहिए वाला वाहन था।

साइकिल का इतिहास: Cycle कब और कैसे बनी?

who invented bicycle in Hindi India
who invented bicycle

साइकिल के प्रथम आविष्कारक Karl von Drais के मन में साइकिल बनाने का ख्याल कैसे आया और पहली बार जो साइकिल बनकर तैयार हुई वो कैसी थी? ये सवाल भी आम तौर पर काफी पूछे जाते है। दोस्तों साइकिल के निर्माण से पहले लोग एक स्थान से दुसरे स्थान तक जाने के लिए पशुओं का इस्तेमाल करते थे। घोडा, खच्चर, ऊंट जैसे जानवरों का इस्तेमाल यातायात के लिए किया जाता था।

सन 1815 में इंडोनेशिया देश में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था जिसका प्रकर्ति पर बहुत बुरा असर पड़ा। इस प्राकृतिक आपदा के कारण फसले तबाह हो गयी और घोड़े सहित बहुत से जानवर भूख से मरने लगे। ऐसे में लोगो के लिए सामान ढोना और एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल होने लगा। इस समस्या का समाधान खोजने के दौरान उस समय जर्मनी देश के मशहूर वैज्ञानिक कार्ल ड्रेस के मन में ऐसा उकरण बनाने के ख्याल आया जो यातायात की इस समस्या का हल कर सके।

कार्ल ड्रेस द्वारा जो पहली बार साइकिल बनाई गई वो लकड़ी की बनी थी जिसमे चलाने के लिए पैडल भी नहीं थे। इस साइकिल को दिशा देने के लिए एक लड़की का ही हैंडल बनाया गया था। चालक पीछे से साइकिल को हैंडल की मदद से आगे चलाता था। उस समय बनी लड़की की साइकिल का वजन कुल 23 किलो था। इस साइकिल से पहली बार 12 जून, 1817 को मैनहेम में 13 किलोमीटर की यात्रा की गई जिसमे लगभग 1 घन्टे का समय लग गया था।

जाने – टीवी का आविष्कार कब और किसने किया था

साइकिल के आविष्कार के बाद बदलाव

साइकिल का आविष्कार उसका नाम
साइकिल का आविष्कार

पहली बार बनी बाइसिकल और आज की साइकिल में बहुत फर्क है। साइकिल के आविष्कार के बाद उसमे कई तरह के बदलाव किये गए जो अलग अलग वैज्ञानिको ने किये थे। पहली साइकिल पूरी तरह लकड़ी की बनी थी जो बिना पैडल के थी। आविष्कार के बाद साइकिल में सबसे बड़ा बदलाव इसमें पैडल जोड़कर हुआ। पैडल वाली साइकिल को फ्रांस के एक वैज्ञानिक Pierre Lallement ने सन 1863 में बनाया था।

पहली पैडल वाली साइकिल में पैडल अगले पहियों से जुड़े होते थे जो साइकिल चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाते थे। इसके बाद भी साइकिल में कई और बदलाव किये गए, पहले बार अगले पहियों को पिछले से बड़ा बनाया गया था जिसमे अगले पहिये से ही पैडल जुड़े होते थे। पियरे लेलेमेंट दवारा बनाई गयी पैडल साइकिल को सन 1867 में व्यावसायिक रूप से बाज़ार में उतरा गया जिसके बाद उन्होंने 200 साइकिल हर महीने बेचीं।

पैडल के लिए रोलर चेन का आविष्कार 1880 में इंग्लैंड में हुआ जिसके बाद अगले कुछ साल और बदलाव साइकिल में किये गए। साइकिल में कुछ बाद सन 1885 में फाइनल डिजाईन तैयार हुआ जो आज भी फोलो हो रहा है। साइकिल के विस्तार में ब्रिटेन का काफी रोल रहा है। सन 1895 में ब्रिटेन ने 8 लाख से अधिक साइकिल बनाकर बाज़ार में बेचीं। इसके बाद हर साल साइकिल का निर्माण और बिक्री बढती गई।

जाने – बल्ब का आविष्कार कब हुआ था (वैज्ञानिक फोटो)

Cycle Avishkar से जुड़े कुछ आम सवाल जवाब

साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था?

साइकिल का पहली बार आविष्कार कार्ल वॉन ड्रेस ने सन 1817 में किया था जो की जर्मनी देश में कार्लज़ूए शहर के रहने वाले थे।

भारत में साइकिल कब आई थी?

भारत में सन 1910 में पहली बार साइकिल आई थी, ब्रिटिश सरकार ने 35 हजार साइकिल बिक्री के लिए आयात की थी। भारत में पहली बार साइकिल का निर्माण सन 1942 में मुंबई शहर में हुआ था।

दुनिया के किस देश में सबसे अधिक साइकिल का इस्तेमाल किया जाता है?

दुनिया में नीदरलैंड देश में साइकिल का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। एक सर्वे के अनुसार नीदरलैंड में कही जाने के लिए लगभग 36% लोगो की पहली पसंद साइकिल होती है।

मित्रो हम आशा करते है आज की ये जानकारी की साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था? आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करके दूसरो तक भी जरुर पहुचाए।

Share This Post:

About Hindi Use

HindiUse.com एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की टीम है जो शिक्षा, सामान्य ज्ञान, बैंकिंग, ज्योतिष और अन्य इंटरनेट से संबधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है।

Leave a Comment